Wednesday, 2 February 2022

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ मंत्री दीपक पाठक को मिली नई जिम्मेदारी।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ मंत्री दीपक पाठक को मिली नई जिम्मेदारी।


समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बने दीपक पाठक।


5 सालों से लगातार छात्र राजनीति में सक्रिय है दीपक पाठक।


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल, सभी ने शीर्ष नेतृत्व का किया शुक्रिया अदा।


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के नेतृत्व में कार्यकारिणी अनुमोदन हुआ स्वीकृत।


पद संभालने के बाद छात्र नेता दीपक पाठक ने पत्रकारों से की वार्ता।


2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर छात्रों के हित में किए जाएंगे और भी बड़े-बड़े कार्य।


दीपक पाठक ने बताया चुनाव से पहले नए नए छात्रों को जोड़कर संगठन और पार्टी को किया जाएगा और भी मजबूत।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल रैली संस्कार मैरिज हाल लालगंज में संपन्न हुई।

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल रैली संस्कार मैरिज हाल लालगंज में संपन्न हुई।




आजमगढ़ लालगंज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का आत्मनिर्भर अर्थ व्यवस्था विषय पर वर्चुअल रैली संस्कार मैरिज हाल लालगंज में संपन्न हुई।



जिसमें लालगंज की भाजपा प्रत्याशी  नीलम सोनकर ने कहा कि लालगंज क्षेत्र का मेरे ऊपर बहुत बड़ा ऋण है। अगर आप लोग मुझे भारी मतों से जिता कर विधानसभा में भेजते हैं तो मैं आप लोगों का ऋण ब्याज के साथ वापस करूंगी। 




पार्टी ने बड़े विश्वास और भरोसे के साथ हमें आप लोग के बीच भेजा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में गरीबों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। 



आयुष्मान भारत योजना ,आवास योजना, किसान सम्मान निधि, इज्जत घर आदि अनेक योजनाएं बिना भेदभाव के लागू की गई हैं। श्रमिकों को एक हजार सहयोग राशि दी जा रही है। गरीबों को निशुल्क डबल खाद्यान्न दिया जा रहा है। 


विधान सभा प्रभारी डॉ माहेश्वरी कांत पांडे ने कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश का बहु मुखी विकास हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने किया। कहा की वर्तमान चुनाव भाजपा विकास के नाम पर लड़ रही है ।




भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव के सबका साथ,सबका विकास और सब का विश्वास के आधार पर काम किया है। 




इस अवसर पर डॉ माहेश्वरी कांत पांडे, ओमप्रकाश सिंह,राम नयन सिंह,योगेन्द्र राय,सुनील सिंह डब्बू, संजय जायसवाल प्रेमनाथ सिंह, संचिता श्री चौहान,अभय त्रिपाठी,सौरभ सिंह बीनू, सोनू, रजनी कांत त्रिपाठी, दिनेश सिंह, बृजेश राय, संतोष चौबे ,अवध राज यादव, अशोक राय, नीतू शुक्ला अंजलि सिंह, रजनीश जायसवाल, आनंद राय, आदर्श राय, विशाल राय, विकास जायसवाल, नंदन जयसवाल आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।



लालगंज से प्रशान्त शुक्ला की खाश रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश अब फाजिल नगर से लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्या, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा होंगे सपा प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश अब फाजिल नगर से लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्या, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा होंगे सपा प्रत्याशी



लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश  चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को सरोजनी नगर से मैदान में उतारा गया है। इसी तरह सिराथू से अपना दल (कमेरा) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा गया है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विधानसभा क्षेत्र पडरौना से बदलकर फाजिल नगर कर दिया गया है।

 

Tuesday, 1 February 2022

आजमगढ़ जीयनपुर शॉर्ट सर्किट से अगलगी में गृहस्थी खाक, हजारों का हुआ नुकसान।


 आजमगढ़ जीयनपुर शॉर्ट सर्किट से अगलगी में गृहस्थी खाक, हजारों का हुआ नुकसान।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत जोगियाबीर का पुरवा मेहदीपट्टी में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।



 गरीब परिवार का हजारों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती रात रामअवध राजभर पुत्र शिव बदन के रिहायशी मंडई में बीती रात आग लग गई। अचानक से भड़की आग से पूरी मंडई धू-धू कर जलने लगी। करीब 11 बजे रात लगी आग से अगल-बगल पूरी अफरा-तफरी मच गई।



 लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े दमकल को भी सूचना दी गई पर दमकल मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिसमें रखा रजाई गद्दा चौकी खाद्यान्न मोटरसाइकिल,40000 रुपया नगद सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। 



ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया पर आग बुझाने के पूर्व घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो चुका था।


 सुबह पहुंचे लेखपाल ने आग की घटना की जानकारी लेते हुए आपदा कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की।

आजमगढ़ असलहा फैक्ट्री का हुआ खुलासा मिला हथियारों का जाखीरा तमंचे तैयार कर रहे दो गिरफ्तार।


 आजमगढ़ असलहा फैक्ट्री का हुआ खुलासा मिला हथियारों का जाखीरा तमंचे तैयार कर रहे दो गिरफ्तार।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विधान सभा चुनाव से पूर्व सिधारी थाने की पुलिस को मंगलवार के दिन बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने इलाके के हथिया गांव में नदी के किनारे संचालित अवैध असलहे की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तमंचा निर्माण में जुटे दो व्यक्तियों को धर दबोचा।



 पुलिस ने मौके से एक दर्जन तैयार असलहों व कारतूसों के साथ तमंचा निर्माण में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है।

सिधारी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक कमलनयन दूबे मंगलवार को हाईडिल चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें क्षेत्र के हथिया गांव में तमसा नदी के किनारे चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली। 



सटीक सूचना मिलने पर एसआई कमलनयन दुबे ने इस बात को अपने अधिकारियों से साझा किया और फैक्ट्री का पर्दाफाश करने की रणनीति तैयार की गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने हथिया गांव में तमसा नदी के किनारे बताए गए स्थान पर दबिश दी। नदी किनारे झाड़ियों के बीच असलहा तैयार कर रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही मौके से एक दर्जन तैयार किए गए तमंचे व कारतूसों के साथ ही भारी मात्रा में असलहा निर्माण में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए गए। 




पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अवैध असलहों की मांग बढ़ने के कारण मिले आर्डर के अनुरूप हम लोग अवैध असलहा तैयार कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश सिंह उर्फ पासे पुत्र महातम सिंह ग्राम ममारखापुर थाना क्षेत्र शहर कोतवाली तथा राजेश पुत्र सुधई राम ग्राम रोशनगंज देवारा थाना क्षेत्र रौनापार के निवासी बताए गए हैं। 





पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कई संगीन अभियोग पंजीकृत हैं। खुलासे के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि उपलब्धि हासिल करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 फरवरी 2022 को आजमगढ़ में वर्चुअल रैली करेंगे।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 फरवरी 2022 को आजमगढ़ में वर्चुअल रैली करेंगे।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 फरवरी 2022  को सुबह 11:00 बजे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। 




पांचों विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सुनेंगे। 



उक्त कार्यक्रम में विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ विभागों व प्रकल्पों के संयोजक तथा सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 



कार्यक्रम की सफलता के लिए 347 आजमगढ़ सदर विधानसभा में चंदेसर राय को संयोजक पवन सिंह मुन्ना और शोभित श्रीवास्तव को सहसंयोजक बनाया गया है।  आजमगढ़ सदर विधानसभा का कार्यक्रम किशोर ग्रीन गार्डन निकट पुराना पुल हरबंशपुर आजमगढ़ में होगा। 




352 मेहनगर विधानसभा में आदित्य नारायण राय को कार्यक्रम संयोजक, नन्हकूराम सरोज व अभय दुबे को सहसंयोजक बनाया गया है। मेहनगर विधानसभा का कार्यक्रम गौरा इंटर कॉलेज गौरा मेहनगर आजमगढ़ में होगा। 



344 गोपालपुर विधानसभा में प्रेम नारायण पांडे को संयोजक, विनोद उपाध्याय व अश्वनी मिश्रा को सह संयोजक बनाया गया है। गोपालपुर विधानसभा का कार्यक्रम संगम मैरिज हॉल बिलरियागंज आजमगढ़ में होगा।




 345 सगड़ी विधानसभा में दुर्ग विजय राय को संयोजक , नागेंद्र पटेल व राज बहादुर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। सगड़ी विधानसभा का कार्यक्रम सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर आजमगढ़ में होगा। 




मुबारकपुर विधानसभा में विजय नारायण शर्मा को संयोजक आनंद सिंह व ज्ञान पाल सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है। मुबारकपुर विधानसभा का कार्यक्रम शेखर नर्सिंग होम के सामने मैदान में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के क्रॉसिंग के पास सठियांव ,आजमगढ़ में होगा।

उत्तर प्रदेश वीआरएस के बाद आज भाजपा में शामिल होंगे ईडी के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह


 उत्तर प्रदेश वीआरएस के बाद आज भाजपा में शामिल होंगे ईडी के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह





लखनऊ उत्तर प्रदेश में नौकरी छोड़कर राजनीति में जुड़ने वाले अधिकारियों की सूची में अब राजेश्वर सिंह का नाम भी जुड़ गया है।


 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह ने सोमवार को अपना वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) आवेदन स्वीकृत होने के बाद ट्वीट कर इसकी घोषणा भी कर दी। 


लिखा है कि अब मैं राजनीति के क्षेत्र में पदार्पण करना चाहता हूं। लगभग 24 वर्षों की सरकारी सेवा कर चुके राजेश्वर सिंह का अभी 11 वर्ष का सेवाकाल शेष था। 


माना जा रहा है कि राजेश्वर सिंह मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें लखनऊ की सरोजनीनगर सीट या फिर गृह जिले सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी बना सकती हैं।



प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी राजेश्वर सिंह लखनऊ में सीओ गोमतीनगर व सीओ महानगर के पद पर तैनात रहे। 




प्रयागराज में भी अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाली। राजेश्वर वर्ष 2009 में प्रतिनियुक्ति पर ईडी में गए थे। और बाद में उन्हें ईडी में समायोजित कर लिया गया था। लगभग 10 वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में और 14 वर्ष ईडी में अपनी सेवाएं देने के बाद अब वह नौकरी छोड़कर दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।



 तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाने वाले राजेश्वर सिंह को ईडी के दिल्ली मुख्यालय की कुछ अहम जांचों का जिम्मा सौंपा गया था।