Saturday, 9 August 2025

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.08.2025 को ग्राम सुम्बुलपुर से 02 वारण्टी अभियुक्त धनराज पुत्र जयकरन ,देवेन्द्र कुमार पुत्र धनराज निवासीगण सुम्बुलपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को सम्बन्धित मु0नं0 851/19 धारा 498ए/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट में मा0 न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. धनराज पुत्र जयकरन निवासी सुम्बुलपुर थाना खेतासराय जौनपुर

2. देवेन्द्र कुमार पुत्र धनराज निवासी सुम्बुलपुर थाना खेतासराय जौनपुर।


 गिरफ्तार करने वाली टीम–

1. उ0नि0 संजय चौधरी थाना खेतासराय जनपद, जौनपुर।

2. का0 रंजीत कुमार यादव थाना खेतासराय जिला जौनपुर।

3. का0 सोनू गौड़ थाना खेतासराय जिला जौनपुर।

बाराबंकी 2 सहायक विकास अधिकारी और महिला प्रिंसिपल समेत 5 की मौत बस पर पेड़ गिरने से हुआ हादसा, 18 अन्य घायल


 बाराबंकी 2 सहायक विकास अधिकारी और महिला प्रिंसिपल समेत 5 की मौत



बस पर पेड़ गिरने से हुआ हादसा, 18 अन्य घायल



उत्तर प्रदेश, बाराबंकी के हरख गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बारिश के दौरान हैदरगढ़ मार्ग पर एक रोडवेज की अनुबंधित बस पर गूलर का पेड़ गिरने से भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बस चालक सहित चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। बस में 59 यात्री सवार थे, जो बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस तक कोहराम मचा रहा। परिजनों, दोस्तों और अधिकारियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।


हादसे में मृतकों में बस चालक संतोष कुमार, एडीओ महिला मीना श्रीवास्तव, जूही सक्सेना, शिक्षिका मेहरोत्रा और अमेठी की रफीकुल की पुत्री शामिल हैं। जूही अपने वृद्ध माता-पिता की इकलौती सहारा थीं, जबकि मीना की 17 वर्षीय बेटी नैना पिता के बाद अब मां के निधन से अनाथ हो गई। संतोष की मां रानी अपने इकलौते बेटे का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ीं और रोते हुए बोलीं, "हमारे बुढ़ापे की लाठी टूट गई।" घायलों को जिला अस्पताल, सतरिख सीएचसी और हरख पीएचसी में भर्ती कराया गया।


हादसे के समय बस में सवार अहसान अहमद ने बताया कि उन्होंने नेकदिली दिखाते हुए अपनी सीट महिलाओं को दे दी थी, जो बाद में मौत की सीट बन गई। घायल यात्री शैल कुमारी ने बताया कि बारिश के कारण ब्रेक लगाने के बावजूद बस पेड़ के नीचे आ गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने राहत कार्य शुरू किया, जिसमें जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। कई यात्रियों को बस की खिड़की से कूदकर जान बचानी पड़ी।

Friday, 8 August 2025

मऊ SP ऑफिस में महिला सिपाही ने खाया जहर, हालत गंभीर सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस घटना के कारणों के जांच में जुटी


 मऊ SP ऑफिस में महिला सिपाही ने खाया जहर, हालत गंभीर



सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस घटना के कारणों के जांच में जुटी



उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना रामपुर में तैनात महिला आरक्षी सुमन चौधरी ने जनसुनवाई के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह फर्श पर गिरकर तड़पने लगी। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें मऊ के सदर अस्पताल के आकस्मिक विभाग में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुमन चौधरी किसी कार्य से SP कार्यालय आई थीं। जनसुनवाई के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और यह घटना सामने आई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सुमन ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के पीआरओ ने बताया कि सुमन के होश में आने के बाद ही इस कदम के कारणों का पता चल सकेगा।


घटना ने पुलिस महकमे में सनसनी मचा दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजहों का खुलासा हो सके। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा तेज है।

मऊ जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले 86 लोगों पर मुकदमा दर्ज समाज कल्याण विभाग की जांच में खुला फर्जीवाड़ा


 मऊ जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले 86 लोगों पर मुकदमा दर्ज


समाज कल्याण विभाग की जांच में खुला फर्जीवाड़ा



मऊ, उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की जांच में अनुदानित और निजी स्कूलों में तैनात 42 शिक्षकों सहित 86 लोगों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने शिकायतों के आधार पर जांच कराई, जिसमें फतेहपुर मंडाव, घोसी और मोहम्मदाबाद गोहना के तत्कालीन अधिकारियों और शिक्षकों की संलिप्तता सामने आई।


जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर मऊ पुलिस ने मंगलवार को शहर कोतवाली में 72 नामजद और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। एसपी इलामारन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपियों में कुलदीप नारायण, गौरव पांडेय, अभिषेक कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह, रजनीश उपाध्याय, रीतू सिंह, शशिकांत सिंह सहित कई शिक्षक और अन्य शामिल हैं।

Thursday, 7 August 2025

आज़मगढ़ गंभीरपुर सर्प काटने से सातवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हुसेपुर गांव में हुई दुखद घटना, परिवार में मचा कोहराम


 आज़मगढ़ गंभीरपुर सर्प काटने से सातवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत



हुसेपुर गांव में हुई दुखद घटना, परिवार में मचा कोहराम




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में बुधवार को एक दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। कक्षा 7 के छात्र प्रशांत यादव (15 वर्ष), पुत्र अरविंद यादव, की जहरीले सांप के काटने से देर रात मृत्यु हो गई। इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह प्रशांत घर पर था, तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात उसकी मृत्यु हो गई। मृतक ब्राइट फ्यूचर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां रंजना यादव और अन्य परिजनों का इस घटना से गहरा सदमा लगा है।

आजमगढ़ दीदारगंज अरनौला गांव में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण...


 आजमगढ़ दीदारगंज अरनौला गांव में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण...


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में एक बार फिर तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर का आतंक दिखा। बीते रात बुधवार को 8:00 बजे के करीब तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने घर के सामने मंडई में बैठी एक सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे बच्ची की शरीर में चोंटें आ गई, किसी तरह परिवार वालों ने लाठी डंडे से मार कर भगाया तब जाकर बच्ची की जान बची। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है,लोग रात भर जागते रहे।


जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी रवि बेंवंशी की पुत्री प्रियांशी 7 वर्ष अपने घर के सामने मंडई में बुधवार रात 8:00 बजे के करीब बैठी थी, कि तभी अचानक तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर मंडई में घुस गया और प्रियांशी पर हमला कर दिया। प्रियांशी के दादा मुन्ना बेनबंशी ने बताया कि तेंदुआ जैसे दिखने वाला जानवर जब हमारी पौत्री पर हमला किया तो हम लोग लाठी डंडे से मार कर किसी तरह से भगाये। जिसमें जानवर के नाखून और दांत से प्रियांशी के शरीर में चोटें आ गई। 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। 


जानवर के हमले से घायल बच्ची को एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर इलाज कराया गया। कुछ दिन पूर्व भी अरनौला से सटे गांव जौनपुर जनपद के अरन्द में दो तेंदुआ जैसे जानवर को देखा गया था। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग रात भर जागते रहे। खबर लिखे जाने तक  वन विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।


https://youtu.be/ykG2E80kMgo?si=1cruAwQeBW2eM8Hf

सीतापुर एक-एक लाख रुपये के 2 इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मृत बदमाश संजय तिवारी व राजू तिवारी थे आरोपी


 सीतापुर एक-एक लाख रुपये के 2 इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर



पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मृत बदमाश संजय तिवारी व राजू तिवारी थे आरोपी



उत्तर प्रदेश, सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में सीतापुर पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह पिसावां-महोली मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो इनामिया शूटरों को पुलिस ने ढेर कर दिया। मारे गए शूटरों की पहचान संजय तिवारी उर्फ अकील खान और राजू तिवारी उर्फ रिजवान के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था और इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।



एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम पिसावां-महोली मार्ग पर काम्बिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संजय और राजू को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों शूटर घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बता दें कि 8 मार्च 2025 को महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हेमपुर ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 34 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कारेदेव बाबा मंदिर के एक पुजारी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, गोली मारने वाले दो शूटर तब से फरार थे। उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की तीन और एसटीएफ की सात टीमें लगी थीं।


मुठभेड़ की सूचना राघवेंद्र की पत्नी रश्मि बाजपेयी को दी गई, लेकिन उन्होंने इस कार्रवाई पर असंतोष जताया। रश्मि ने कहा, "हमने मांग की थी कि हत्याकांड का खुलासा हमारी जानकारी में हो और शूटरों को पकड़ने पर हमें दिखाया जाए। न तो खुलासा हमें बताकर हुआ और न ही मुठभेड़ से पहले कोई जानकारी दी गई। हम इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।"