Monday, 27 May 2024

आजमगढ़ फूलपुर प्रतिबंधित साफ्टवेयर से टिकट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार 21 रेल टिकट, लैपटाप, प्रिंटर, प्रतिबंधित साफ्टवेयर सहित अन्य सामान बरामद


 आजमगढ़ फूलपुर प्रतिबंधित साफ्टवेयर से टिकट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार


21 रेल टिकट, लैपटाप, प्रिंटर, प्रतिबंधित साफ्टवेयर सहित अन्य सामान बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ ने रविवार को फूलपुर क्षेत्र में छापा मारकर प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेल ई-टिकट बना रहे जन सेवा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल, एक लैप्टाप, एक प्रिंटर व 33 हजार 524 रुपये के रेलवे के 21 टिकट बरामद हुए। 


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस.रामकृष्णन के निर्देश पर निरीक्षक अभय कुमार राय को जानकारी मिली थी कि फूलपुर क्षेत्र के सहजेरपुर में प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेल टिकट बनाए जा रहे हैं। रविवार को आरपीएफ निरीक्षक अभय कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय शुक्ला के साथ स्टाफ द्वारा एक प्रतिबंधित साफ्टवेयर से टिकट बनाने में सहजेरपुर स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र संचालक की दुकान पर छापा मारा। संचालक अंकित यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी लोनियाडीह, थाना फूलपुर को पकड़ा गया। वह 03 व्यक्तिगत आईडी से प्रतिबंधित साफ्टवेयर का प्रयोग कर ई-टिकट बना रहा था। सौ से पांच रुपये अतिरिक्त लेकर टिकट बेच रहा था। उसके पास से कुल 21 रेल टिकट बरामद हुए। टिकट का 33 हजार 524 रुपये है।


 संचालक के पास से टिकट बनाने में प्रयुक्त की गई एक मोबाइल, एक लैपटाप, एक प्रिंटर, प्रतिबंधित साफ्टवेयर सहित अन्य सामान बरामद हुए। रेलवे आरक्षित ई टिकटो का अवैध कारोबार करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया।

उन्नाव महिलाओं के सामने कुर्सी पर अंडरवियर में बैठ गया दारोगा इस शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल, दरोगा लाइन हाजिर


 उन्नाव महिलाओं के सामने कुर्सी पर अंडरवियर में बैठ गया दारोगा


इस शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल, दरोगा लाइन हाजिर



उत्तर प्रदेश उन्नाव में यूपी पुलिस के दरोगा की शर्मनाक हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो थाना क्षेत्र के कोलुहागाड़ा गांव स्थित मंदिर का बताया जा रहा है। मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के लिए पंडाल लगा है, जिसमें महिलाएं मौजूद हैं। वहीं पर चौकी दरोगा कुर्सी पर अंडरवियर पहनकर बैठे नजर आ रहे हैं। आयोजक ने दरोगा से गमछा लपेट कर बैठने को कहा, मगर दारोगा ने एक न सुनी। दरोगा की हरकत को लेकर कथा में मौजूद महिलाएं शर्मसार होती रहीं। इसी दौरान किसी ने दारोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


 हालांकि NEWS9UP ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने आपत्तिजनक स्थिति में कुर्सी पर बैठे दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। अचलगंज थाना क्षेत्र के कोलुहागाड़ा गांव में चंद्रिका माता का पौराणिक मंदिर स्थित है। आसपास गांवों के नागरिकों के श्रद्धा विश्वास का केंद्र है। मंदिर परिसर में भागवत चल रही थी। रविवार सुबह कथा दौरान चौकी में तैनात दरोगा राम निवास यादव अंडरवियर पहनकर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाता रहा। इस हरकत को देख कथा में मौजूद महिलाएं शर्मसार होती रहीं और मुंह को घुमा लिया। महिलाओं की चक चक सुन कर आयोजक दरोगा जी के पास जाकर गमछा लपेट लेने की बात कही। मगर उन्होंने ग्रामीणों की बात अनसुनी कर दी। 


इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का 29 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। दरोगा का वीडियो वायरल होते ही एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बीघापुर सीओ माया राम को मामले की जांच सौपी। रिपोर्ट मिलने पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने रविवार शाम चौकी दरोगा राम निवास को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने दरोगा राम निवास को वहां से हटाकर लाइन भेज दिया है।

Sunday, 26 May 2024

आजमगढ़ सराहनीय कार्य करने वाले 04 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सौंपा प्रशस्ति पत्र


 आजमगढ़ सराहनीय कार्य करने वाले 04 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सौंपा प्रशस्ति पत्र



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पूर्ण मनोयोग व कार्य कुशलता से सराहनीय कार्य करने वाले 4 पुलिस कर्मियों को कैम्प कार्यालय पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कम्प्यूटर आपरेटर मेहताब आलम थाना मुबारकपुर द्वारा पीड़िता के बैंक खाते से फ्राड किये गये 35,000/- रुपये को अथक प्रयास कर पीड़िता को वापस कराया गया। वहीं कम्प्यूटर आपरेटर विद्या सागर वर्मा थाना बरदह द्वारा माह जनवरी 2024 में सीसीटीएनएस से सम्बन्धित समस्त कार्यों का विशेष रूचि लेकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जिससे थाना बरदह प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। 


कम्प्यूटर आपरेटर नवीन कुमार वर्मा थाना देवगांव द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से फ्राड किये गये 32,328/- रुपये को अथक प्रयास कर पीड़ित को वापस कराया गया। कम्प्यूटर आपरेटर पंकज यादव थाना रौनापार द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से फ्राड किये गये 30,000/- रुपये को अथक प्रयास कर पीड़ित को वापस कराया गया। इन लोगों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ रिटायर्ड आईएएस की पत्नी का कत्ल कहीं 90 लाख तो नहीं हत्या की वजह..... किसी को भी यह रकम देना नहीं चाहती थीं मोहिनी


 लखनऊ रिटायर्ड आईएएस की पत्नी का कत्ल


कहीं 90 लाख तो नहीं हत्या की वजह.....


किसी को भी यह रकम देना नहीं चाहती थीं मोहिनी

 


लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की। देवेंद्र गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा। दुपट्टे से गला कसा था और सिर पर भारी चीज से वार किया गया था। पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।


 सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है। वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। सुबह करीब सात बजे वह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे। सुबह 9.30 बजे घर लौटे तो देखा कि सारे दरवाजे खुले हैं। वह पहली मंजिल पर गए तो किचन के पास ड्रेसिंग रूम में मोहिनी मृत पड़ी दिखीं। कमरे की अलमारी खुली थी और जेवरात आदि गायब थे। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस कमिश्नर, एसबी शिरडकर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।


 बदमाशों ने मोहिनी को बेरहमी से मारा। दुपट्टे से उनका गला कसा और सिर पर भारी चीज से वार किया। अंदेशा है कि पहले सिर पर वार किया। बचने की गुंजाइश न रहे, इसलिए फिर दुपट्टे से गला कस दिया। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि कोई जबरन इंट्री नहीं है। मतलब वारदात को अंजाम देने वाला आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक गया। ऐसे में अंदेशा है कि घटना में कोई करीबी शख्स है, जिसे मोहिनी जानती थीं। इसके अलावा जिस अलमारी से गहने गायब मिले, उसका लॉक चाबी से खोला गया। यह भी इशारा करता है कि घटना में कोई करीबी शामिल है।


 घटना में सिर्फ एक अलमारी खुली मिली। इसी में लॉकर था। मतलब बदमाशों को पता था कि जेवरात कहां हैं। अन्य किसी कमरे में किसी अलमारी आदि को छुआ तक नहीं गया। इसके अलावा जहां घटना को अंजाम दिया गया, वहां देवेंद्र का पर्स रखा था। उसमें पैसे सुरक्षित मिले। मोहिनी ने जो जेवरात पहने, वे भी सुरक्षित मिले। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि बदमाशों का मकसद सिर्फ मोहिनी की हत्या करना था। अलमारी से गहने गायब कर लूट का रूप देने की कोशिश की गई। इस पहलू पर तफ्तीश चल रही है। देवेंद्र दुबे का घर सीसीटीवी कैमरों से लैस है। बदमाशों को इसकी पूरी खबर थी। ऐसे में घटना को अंजाम देने के बाद वे डीवीआर ही लूट ले गए। पुलिस पड़ोसियों के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक फुटेज में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें चिह्नित भी कर लिया है। पुख्ता सुराग के आधार पर इनकी तलाश की जा रही है। देवेंद्रनाथ  ने 15 दिन पहले गोमतीनगर का एक फ्लैट 90 लाख रुपये में बेचा था।


 सूत्रों के मुताबिक यह पूरी रकम मोहिनी ने अपने पास रखी थी। इसके बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह किसी को भी यह पैसा देना नहीं चाहती थी। आशंका है कि कहीं यही रकम तो उनकी हत्या की वजह नहीं बनी। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है।

आजमगढ़ अहरौला अनियंत्रित बाइक पलटी, बहन की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल वाहन को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा


 आजमगढ़ अहरौला अनियंत्रित बाइक पलटी, बहन की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल



वाहन को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना के पांती गांव स्थित नहर के पास रविवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे दूसरी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में दूसरी बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


महराजगंज कोतवाली के नरोत्तमपुर निवासिनी कुसुम (35) इन दिनों अपने मायके अहरौला के टिकुरिया गांव आई थी। रविवार की सुबह वह अपने भाई विक्की (18) के साथ बाइक से ससुराल जाने के लिए निकली। बाइक सवार भाई-बहन पांती गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अहरौला ले गई। जहां डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्की का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फिरोजाबाद दिनदहाड़े बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, वारदात से दहल गया क्षेत्र


 फिरोजाबाद दिनदहाड़े बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या


कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, वारदात से दहल गया क्षेत्र



उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से कई वार किए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिली तो पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।


 घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड पर हुई। नगला खंगर थाना के नगला गुलाल गांव निवासी कमलेश (50) हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। शनिवार की शाम करीब 3 बजे सोथरा रोड पर उसे गोली मार दी गई। बदमाशों ने उसे दो गोली मारी। वह जीवित न बचे इसके लिए गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार किए। इससे कमलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही पलों में उसकी जान चली गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह, सीओ प्रवीन कुमार और थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Saturday, 25 May 2024

आजमगढ़ मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी आजमगढ़ व डीएम आजमगढ़ ने बूथों का किया भ्रमण।


 


आजमगढ़ मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी आजमगढ़ व डीएम आजमगढ़ ने बूथों का किया भ्रमण।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के क्रम में आज दिनांक 25.05.2024 को छठवे चरण के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी आजमगढ़ व डीएम आजमगढ़ ने बूथों का किया भ्रमण।