Wednesday, 17 July 2024

आजमगढ़ रौनापार पति फंदे से तो पत्नी का बेड पर मिला शव पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

आजमगढ़ रौनापार पति फंदे से तो पत्नी का बेड पर मिला शव


पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र की चांदपट्टी गांव में पति का पंखे से लटकता हुआ शव मिला, वहीं उसकी पत्नी बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। सूचना पर मौके पर पुलिस सहित फोरेंसिक टीम पहुँच गयी।


 जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17 जुलाई 2024 को समय लगभग 6 बजे सुबह चांदपट्टी निवासी 28 वर्षीय रामशरीख साहनी पुत्र स्वर्गीय जयराम साहनी का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला, वहीं पर पत्नी संजू का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। 


मृतक की भतीजी चांदनी ने देखा तो शोर मचाया, शोर सुनकर स्वजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। मृतक की भतीजी चांदनी 11 वर्षीय ने बताया कि मेरे कमरे से सटा हुआ चाचा का कमरा है। कमरे में चाची लेटी हुई थी व चाचा पंखे में दुपट्टे को खोल रहे थे मैंने पूछा चाचा यह क्या कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी चाची बांध दी थी। कुछ देर बाद में घर में वापस आई तो चाचा का भी शव पंखे से लटकता हुआ देखा। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक की शादी 26 अप्रैल 2024 को पिपरदाढ़ी गोरखपुर हुई थी। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। मृतक की माता उगनी देवी तथा स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर फॉरेंसिक टीम व रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक नासिक में रहकर फर्नीचर का काम करता था। जब से शादी हुई तब से घर पर ही रह रहा था।

 

लखनऊ 3 एसपी सहित 6 का हुआ तबादला


 लखनऊ 3 एसपी सहित 6 का हुआ तबादला



उत्तर प्रदेश लखनऊ डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया। उनकी जगह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात एसपी राजेश कुमार द्वितीय को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। 


प्रदेश सरकार ने चित्रकूट के एसडीएम सतीश चंद्र का उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद मथुरा के ओएसडी के पद पर स्थानांतरण कर दिया है। वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला को बांदा भेजा गया है। प्रतापगढ़ के एसडीएम अमित त्रिपाठी को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय बनाया गया है।

Tuesday, 16 July 2024

लखनऊ सीएम योगी ने आईएएस अधिकारी को किया निलंबित पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर की कार्रवाई


 लखनऊ सीएम योगी ने आईएएस अधिकारी को किया निलंबित



पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर की कार्रवाई



लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उन्हें पिछले दिनों सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था। अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। देवीशरण उपाध्याय वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है। 


अलीगढ़ जिला प्रशासन ने इन पट्टों को नियम विरुद्ध दिए जाने पर खारिज करने की संस्तुति की थी। यह मामला राजस्व परिषद में गया था। जिला प्रशासन की स्पष्ट संस्तुति के बाद उन्होंने इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया। अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने उच्च स्तर पर इसकी शिकायत की थी। नियुक्ति विभाग ने उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया था, लेकिन बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबंध रहेंगे। इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी भी बना दी गई है।

Monday, 15 July 2024

आजमगढ़ रौनापार सिर काटने से पहले खिलाया था जहर शव से न आए बदबू इसलिए दफनाते समय डाला नमक पिकअप चालक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार; मुख्य हत्यारोपी फरार


 आजमगढ़ रौनापार सिर काटने से पहले खिलाया था जहर



शव से न आए बदबू इसलिए दफनाते समय डाला नमक


पिकअप चालक की हत्या का खुलासा, 2  गिरफ्तार; मुख्य हत्यारोपी फरार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में हुई चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से असलहे के साथ घटना में प्रयुक्त फावड़ा, पिकअप और एक बाइक भी बरामद की। 


एसपी हेमराज मीना ने बताया कि महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेऊरवा क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया था कि अज्ञात बदमाशों ने पिता शैलेन्द्र का अपहरण कर लिया गया है। इस तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 315/2024 अंतर्गत धारा 140(3) भारतीय न्याय सहिंता 2023 दर्ज कर लिया, जिसकी विवेचना एसआई जाफर खां द्वारा की जा रही थी। रविवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय को सूचना मिली कि एक अपराधी, जिसके पास अवैध तमंचा है जो पेशेवर अपराधी है। दोहरीघाट की तरफ से लाटघाट की तरफ आ रहा है। पुलिस ने घराबंदी कर उसे लाटघाट के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामछवि उर्फ छबिया निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक असलहा कारतूस, 920 रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने बाइक का कागजात न दिखा पाने पर उसे भी सीज कर दिया। 


पूछताछ में रामछवि ने बताया कि उसकी और शंकर निवासी हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की मुलाकात 12 वर्ष पूर्व मऊ जेल में हुई थी। जेल से छूटने के बाद हम लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। शंकर के साथ उसका दोस्त छांगुर नाई निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ भी साथ में आता था। हम लोग मिलकर लकड़ी कटवाने का काम करने लगे। लकड़ी को लाने व ले जाने में पिकअप वाहन किराए पर लेते थे। जिसका काफी किराया लगता था तो हम दोनों लोगों ने पिकअप वाहन की व्यवस्था के लिए फर्जी कागज तैयार करने की योजना बनाई।


 01 जुलाई 2024 को शंकर ने गोरखपुर जाकर एक पिकअप गाड़ी एक हजार रुपये में बुक कराई और उसके चालक शैलेन्द्र सिंह से कहा कि फर्नीचर का सामान लाना है जब हमारी व्यवस्था हो जाएंगी तो हम आपसे सम्पर्क करेंगें। वह उसका मोबाइल नंबर लेकर आ गया। इसके बाद 03 जुलाई 2024 को हम लोगों ने शैलेन्द्र को गाड़ी सहित भाड़े पर ले जाने के लिए लाटघाट बुलाया। शाम को तीन से चार बजे के बीच वह पिकअप लेकर आ गया तो उससे बहाना बनाया गया कि फर्नीचर का सामान अभी तैयार नहीं है। कुछ देर लगेगा तब तक आप खाना-पीना कर लीजिए और वो राजधानी ढाबा लाटघाट पर कुछ खाने-पीने के लिए चला गया।


 शाम को मोटर साइकिल से शंकर उसको लेकर रामपुर के पास मिला और कहा कि पिकअप गाड़ी पर बैठ जाओ और आगे आगे शंकर तथा पीछे मैं गाड़ी से शंकर के किराए के मकान रोहुआर पर पहुंचे। रामछवि ने बताया कि शंकर के मकान पर हमने चालक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब वह अचेत हो गया तो हम दोनों ने फावड़े व बांका से उसकी कर्दन को काट दिया। मकान के पीछे हाते में गड्ढा खोदकर उसके धड़ को दफन कर दिया। शव से बदबू न आए इसलिए उसमें नमक भी डालकर ढक दिया। उसके सिर को शंकर लेकर मोटर साइकिल से कहीं दूसरी जगह चला गया था। जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। 


रामछवि ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट कागजात के आधार पर लगा कर छांगुर नाई को दे दिया। गिरफ्तार आरोपी रामछवि की निशानदेही पर शंकर के किराए के मकान से शैलेंद्र का धड़ बरामद किया गया। लेकिन, शंकर नहीं मिला। इसके बाद रामछवि द्वारा बताए गए स्थान कल्याणपुर पुलिया के पास से दूसरे आरोपी छांगुर नाई को मोबाइल, पिकअप और फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना में शामिल शंकर अभी फरार है।

https://www.news9up.com/2024/07/blog-post_14.html

https://youtu.be/ujmm2ZMhCPc?si=B76kBOSADjJ-sb_b

https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_89.html

आजमगढ़ रौनापार एसपी ने दीवान को किया निलम्बित महिला दरोगा के कमरे में घुसने के मामले में सीओ सगड़ी को सौंपी जांच


 आजमगढ़ रौनापार एसपी ने दीवान को किया निलम्बित



महिला दरोगा के कमरे में घुसने के मामले में सीओ सगड़ी को सौंपी जांच



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना परिसर स्थित आवास में रहने वाली महिला दरोगा ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि दीवान उनके आवास में बिना इजाजत के घुस आया। वहीं एसपी ने कार्यों में लापरवाही को लेकर दीवान को निलंबित कर दिया।


 जानकारी के अनुसार रौनापार थाने में तैनात महिला दरोगा थाना परिसर में ही बने आवास में रहती है। रविवार को वह अपने आवास पर थी इसी बीच थाने पर तैनात दीवान उनके कमरे में घुस गया। उसके द्वारा महिला दरोगा से अभद्रता की गई। महिला दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। शिकायत पत्र मिलने पर एसपी ने सीओ सगड़ी को इस मामले की जांच सौंपी है। वहीं आरोपी दीवान को कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।


 एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और जन मानस में अच्छी छवि न होने के कारण एसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के लिए सीओ सगड़ी को जांच का निर्देश दिया गया है। महिला दरोगा के कमरे में घुसने के मामले का भी शिकायत पत्र मिला है। जिसकी जांच सीओ सगड़ी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी कार से टकराने के बाद टैंकर पलटा, दरोगा की मौत व सिपाही घायल गैस रिसाव के कारण बंद किया गया मार्ग


 अमेठी कार से टकराने के बाद टैंकर पलटा, दरोगा की मौत व सिपाही घायल



गैस रिसाव के कारण बंद किया गया मार्ग



उत्तर प्रदेश अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर गांधीनगर के पास सोमवार की दोपहर गैस का टैंकर एक कार को टक्कर मारने के बाद पलट गया जिससे उसमें रिसाव शुरू हो गया। हादसे में कार सवार एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से अमेठी रायबरेली मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता रोका है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। 


जायस थाना क्षेत्र में गांधीपुरम गांधीनगर के पास गैस ले जा रहे टैंकर और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। हादसे में कार सवार दरोगा बृजभूषण की मौत हो गई। जबकि सिपाही संत राज गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। पुलिस ने एक किलोमीटर का क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों को वहां से हटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

आजमगढ़ गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 अपराधियों पर एसपी ने घोषित किया ईनाम 2 के सिर पर 25-25 हजार तो 2 पर 10-10 हजार रुपये पुरस्कार


 आजमगढ़ गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 अपराधियों पर एसपी ने घोषित किया ईनाम



2 के सिर पर 25-25 हजार तो 2 पर 10-10 हजार रुपये पुरस्कार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में वर्तमान समय में फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर उन पर पुरस्कार घोषित किया है। ईनाम घोषित अपराधियों में दो के सिर पर 25-25 हजार तो दो अपराधियों पर 10-10 हजार रुपये पुरस्कार रखे गए हैं। उक्त चारों अपराधी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद फरार चल रहे हैं।


 पुरस्कार घोषित अपराधियों में सरायमीर थाने के खानपुर दोस्तपुर ग्राम निवासी विशाल सिंह के खिलाफ हत्या प्रयास, लूट, डकैती, धोखाधड़ी एवं चोरी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के मनोगा का पूरा निवासी गुलशन उर्फ आकाश यादव के खिलाफ आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किए गए हैं। 


वहीं सरायमीर क्षेत्र के अषाढ़ा ग्राम निवासी नईम अहमद एवं बरदह थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर फेटी ग्राम निवासी असरफ जमां की गिरफ्तारी के लिए दोनों पर 10-10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ अवैध असलहा रखने, चोरी एवं धोखाधड़ी के आधा -आधा दर्जन अभियोग दर्ज बताए गए हैं।