Sunday, 7 May 2023

आजमगढ़ जनपद की इस बिटिया ने किया जिले का नाम रोशन


 आजमगढ़ जनपद की इस बिटिया ने किया जिले का नाम रोशन


भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल जज ट्रेनिंग पटियाला में आजमगढ़ से एक जज कुo नुपुर श्रीवास्तव का UPYSA/ NYSF द्वारा चयन होने  का सौभाग्य  प्राप्त हुवा है। इस से युवा भारत,योगासन खेल संघ के साथ साथ आजमगढ़ जिला गौरवान्वित है यह जानकारी अशोक कुमार जिला सचिव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा दी गई।


ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार

आजमगढ़ 6 पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलंबित


 आजमगढ़ 6 पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलंबित


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इन पर अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही का आरोप है।


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा 3 मई को मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद आजमगढ़ आगमन तथा नगर निकाय चुनाव-2023 का मतदान दिनांक- 11.05.2023 एवं मतगणना दिनांक- 13.05.2023 को प्रस्तावित है, नगर निकाय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी के समय लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में 06 आरक्षियों को निलम्बित किया गया है। 


जिसमें थाना पवई से 02, मुबारकपुर से 01, रौनापार से 01, मेंहनगर से 01 व थाना सरायमीर से 01 आरक्षी को निलम्बित किया गया है।


निलम्बित किये गये आरक्षियों के नाम निम्नवत है


(1) आरक्षी अभिषेक कुमार पाण्डेय (पीएनओ- 202051666) थाना पवई, जनपद आजमगढ़

(2) आरक्षी सुनील कुमार निर्मल (पीएनओ- 162612918) थाना पवई, जनपद आजमगढ़

(3) आरक्षी विशाल मल्ल (पीएनओ- 152381297) थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

(4) आरक्षी कीर्ति कुमार सिंह (पीएनओ- 202052760) थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़

(5)आरक्षी सूर्यकान्त यादव (पीएनओ- 182054596) थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़

(6) आरक्षी दिनेश कुमार (पीएनओ- 162612918) थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

मैनपुरी गाली देने का मन करता है तुमको', सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल मंच से बोलीं कुछ ऐसा, शर्म से झुकीं निगाहें


 मैनपुरी गाली देने का मन करता है तुमको', सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल


मंच से बोलीं कुछ ऐसा, शर्म से झुकीं निगाहें


उत्तर प्रदेश मैनपुरी में सोशल मीडिया पर जेल अधीक्षिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अधीक्षिका सिपाहियों को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती नजर आ रहीं हैं। अधिकारी का कहना है कि वीडियो में छेड़छाड़ कर बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार जिला कारागार में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात कोमल मंगलानी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंच पर हाथ में माइक लिए अचानक से उग्र होकर गाली देते हुए रुक गईं। इसके बाद आरक्षियों के खिलाफ उनके द्वारा काफी कुछ अपमानजनक शब्द भी बोले गए। इसका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा बनाकर वायरल किया गया। जेल अधीक्षिका का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।


इस बारे में जेल अधीक्षिका कोमल मंगलानी ने बताया कि वह आंबेडकर जयंती के अवसर पर चीफ गेस्ट थीं। कुछ लोगों द्वारा हरकत की जा रही थी, जो उन्हें नागवार गुजरी। इस पर उनके द्वारा गुस्सा जाहिर किया गया, लेकिन वायरल किए गए वीडियो में छेड़छाड़ कर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है।

Saturday, 6 May 2023

आजमगढ़ मुबारकपुर संपन्न हुआ 5 दिवसीय संत सम्मेलन सर्वसम्मति से चुने गए आचार्य महंत सप्त स्नेही दास, उप महंथ अशोक दास


 आजमगढ़ मुबारकपुर संपन्न हुआ 5 दिवसीय संत सम्मेलन


सर्वसम्मति से चुने गए आचार्य महंत सप्त स्नेही दास, उप महंथ अशोक दास


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के अंतर्गत ग्राम सभा नरांव दिन शुक्रवार को अखिल दरिया पंथ धरकंधा दिनारा संत सम्मेलन के शुभ अवसर पर अखिल दरिया पंथ के महंत एवं संतों द्वारा आचार्य पीठ धरकंधा दिनारा जिला रोहतास बिहार के महंत का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।


जिसमें निम्नलिखित महंत संत एवं भक्तों द्वारा चादर एवं तिलक देकर महंत संत स्नेही दास को आचार्य महंथ एवं अशोक दास को उप महंथ एवं बालक दास को अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया।


 उक्त अवसर पर पांच दिवसीय संत सम्मेलन व भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें देश और प्रदेश के महान साधु संत भाग लिया जिसमें अपने अपने विचार प्रवचन के माध्यम से रखें और साधु समाज व भक्तगण को अपनी बातों से अवगत कराते हुए समाज के उत्थान के लिए बुराइयों को किस तरह से समाप्त किया जाए और समाज कैसे आगे बढ़े इस पर भी विचार व्यक्त किया गया।



कार्यक्रम के समापन पर मुख्य रूप से सभी संतो ने सर्वसम्मति से धरकन्धा  बिहार का आचार्य महंत सत्त स्नेही दास को चुना गया व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया वहीं उप महंत के रूप में अशोक दास को नियुक्त किया गया तथा कोठारी के रूप में बालक दास को नियुक्त किया गया 



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार

आजमगढ़ जीयनपुर रोडवेज बस व ट्रक में सीधी टक्कर, कई घायल दुर्घटना ग्रस्त बस में फंसे चालक को क्रेन की मदद से निकाला गया


 आजमगढ़ जीयनपुर रोडवेज बस व ट्रक में सीधी टक्कर, कई घायल


दुर्घटना ग्रस्त बस में फंसे चालक को क्रेन की मदद से निकाला गया



उत्तर प्रदेश आजमगढ़, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर आजमगढ़ आ रही रोडवेज बस और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य यात्रियों को को भी चोटें आईं। दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाल कर उसे अस्पताल भेजा गया। हादसा गोरखपुर मार्ग पर स्थित अशरफपुर गांव के समीप शनिवार की भोर में हुआ बताया गया है।


आजमगढ़ डीपो की रोडवेज बस का चालक शुक्रवार की देर रात यात्रियों को लेकर गोरखपुर से रवाना हुआ। शनिवार की भोर में करीब चार बजे उक्त बस अशरफपुर पुलिया के समीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक राकेश गौड़ पुत्र भूलन गौड़ समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 


बस चालक राकेश वाहन में फंसा रहा जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में दुर्घटनाग्रस्त बस के परिचालक सुमंत सिंह पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ग्राम महुआ थाना जहानागंज ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। गंभीर रूप से घायल चालक समेत दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

अमरोहा पंचायत का अजीबोगरीब फैसला , प्रेमी संग रहेगी 3 बच्चों की मां, पति भी रहेगा साथ


 अमरोहा पंचायत का अजीबोगरीब फैसला , प्रेमी संग रहेगी 3 बच्चों की मां, पति भी रहेगा साथ


अमरोहा में प्रेम प्रपंच का अजब मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। तीन दिन बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद ठान ली। पति भी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। मामला दो गांवों के बीच का होने से पेचीदा हो गया। दोनों गांवों के प्रधान भी पहुंचे और पंचायत बैठी। न विवाहिता प्रेमी को छोड़ना चाहती थी न पति पत्नी को छोड़ रहा था। प्रेमी भी महिला के साथ ही रहना चाहता था। इस पर पंचायत ने पति और तीनों बच्चों को भी अपने साथ रखने का हुक्म प्रेमी को सुनाया तो वह तैयार भी हो गया।


मिली जानकारी के मुताबिक मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। डिडौली के गांव की निवासी तीन बच्चों की मां का क्षेत्र के ही दूसरे गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता घर में बच्चों को अकेला छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पत्नी की तलाश में नाकाम रहे पति ने सूचना डिडौली कोतवाली में दी।

तहरीर मिलने पर पुलिस ने दबाव बनाकर विवाहिता और उसके प्रेम को कोतवाली बुला लिया। बाद में पति के साथ दोनों गांवों के प्रधान भी कोतवाली आ गए। बताया जाता है कि इस बीच बातचीत के जरिये मसला हल कराने के लिए कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों की पंचायत जुट गई।


पंचायत में पहुंची विवाहिता ने पति के साथ ससुराल वापस जाने से साफ इनकार कर दिया। उधर, पति ने भी बच्चों की परवरिश का हवाला देते हुए उसके साथ रिश्ता खत्म करने से मना कर दिया। मसला पेचीदा होते देख दोनों पक्षों की सहमति से पंचायत ने बीच का रास्ता निकाला।

Friday, 5 May 2023

आजमगढ़ किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला गिरफ्तार


 आजमगढ़ किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ घर से नाराज होकर भागी अतरौलिया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी से मऊ शहर में मिला आटोरिक्शा चालक ने उसकी नब्ज टटोला और उसे आर्केस्ट्रा में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मददगार बने आटो चालक ने उसे एक महिला के घर ले गया जहां उनके जाल में फंसी किशोरी को देह व्यापार के दलदल में झोंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह किशोरी को देह व्यापार में झोंकने वाली महिला शहर के रोडवेज क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ रही किशोरी भी बरामद कर ली गई है।


अतरौलिया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीते 15 अप्रैल को घर से भाग कर मऊ जिला मुख्यालय पहुंच गई। वहां से वह कोलकाता में रहने वाले चचेरे भाई के घर जाना था। मऊ रेलवे स्टेशन पर मिले आटो चालक ने जब लड़की से गंतव्य के बारे में जाना तो उसे अपनी बातों में उलझाकर उसे आर्केस्ट्रा में काम दिलाने की बात कहकर मऊ शहर के भीटी मोहल्ले में रहने वाली महिला के घर ले गया। 


इसके बाद किशोरी को देह व्यापार में झोंक दिया गया। उधर लापता किशोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी मऊ शहर की रहने वाली महिला एवं आटो चालक के कब्जे में है। शुक्रवार को इस प्रकरण के विवेचक उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव को सूचना मिली कि लापता किशोरी एक महिला के साथ आजमगढ़ रोडवेज क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर जा धमकी और किशोरी को बरामद करते हुए उसे नारकीय जीवन जीने को मजबूर करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिला राजकुमारी पत्नी अनिल मौर्य मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना अंतर्गत दशई पोखरा क्षेत्र की निवासी बताई गई है। पुलिस को अब इस मामले में वांछित आटो चालक की तलाश है।