Wednesday, 23 July 2025

मथुरा दारोगा ने महिला सिपाही का किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया महिला सिपाही ने ब्लैकमेलिंग करने का लगाया आरोप, एसपी ने किया निलम्बित


 मथुरा दारोगा ने महिला सिपाही का किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया


महिला सिपाही ने ब्लैकमेलिंग करने का लगाया आरोप, एसपी ने किया निलम्बित



उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चिरगांव थाने में तैनात उप निरीक्षक रविकांत गोस्वामी पर एक महिला सिपाही ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबी जीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को गोस्वामी को तत्काल निलंबित कर दिया। 


मथुरा के जमुनापार थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला सिपाही ने बताया कि पिछले दो वर्षों में रविकांत गोस्वामी और उनके साथी दीक्षांत शर्मा ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी (नगर) को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

आजमगढ़ सरायमीर वरिष्ठ पत्रकार अबुलबशर आज़मी की पत्नी का हुआ निधन, पत्रकारों में दौड़ी शोक की लहर।


 आजमगढ़ सरायमीर वरिष्ठ पत्रकार अबुलबशर आज़मी की पत्नी का हुआ निधन, पत्रकारों में दौड़ी शोक की लहर।




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गाँव निवासी वरिष्ठ पत्रकार अबुलबशर आज़मी की पत्नी का दिनाँक 21 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र के पूना में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार (मिट्टी आबादी) दिनाँक 22 जुलाई 2025 को शाम 3:00 बजे पैतृक गाँव राजापुर सिकरौर के कब्रिस्तान में दी गई। इस दुखद अवसर पर सभी पत्रकार साथी अबुलबशर आज़मी के साथ खड़े रहे।


 दी तहसीलबार एसोसिएशन निजामाबाद द्वारा दी गई शोक संवेदना  


 दिनांक 22 जुलाई 2025 को समय सुबह 10:30 बजे दी तहसीलबार एसोसिएशन निजामाबाद आजमगढ़ के साधारण सभा को आपात बैठक पुस्तकालय कक्ष में सम्पन्न हुईं। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट मितई यादव अध्यक्ष ने किया। एवं संचालन मंत्री चंद्रेश राम एडवोकेट ने किया। उपस्थित सदस्यों को मंत्री चंद्रेश राम ने अवगत कराया की हमारे बार के परम शुभ चिंतक पत्रकार अबुलबशर आज़मी की पत्नी का इन्तेकाल हो गया हैं। समस्त अधिवक्तागण इस शोक समाचार को सुनकर काफी दुखी हैं। समस्त अधिवक्तागण दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा हैं। तथा सभी अधिवक्ताओं ने अपनी श्रधांजलि अर्पित की। ईश्वर से यह प्रार्थना की गई की दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे और इस शोक को सहन करने की शक्ति परिवारीजन को प्रदान हो।

Tuesday, 22 July 2025

आजमगढ़ जीयनपुर लव मैरिज को लेकर खूनी झड़प, भाई की हत्या, दंपती घायल थाने में शिकायत न सुनने का आरोप, दरोगा ने भाई पर की शांतिभंग की कार्रवाई


 आजमगढ़ जीयनपुर लव मैरिज को लेकर खूनी झड़प, भाई की हत्या, दंपती घायल



थाने में शिकायत न सुनने का आरोप, दरोगा ने भाई पर की शांतिभंग की कार्रवाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में लव मैरिज के चलते हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला, उसके पति और भाई पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिला का भाई अजय कुमार (37) की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दो टीमों का गठन किया है।


मिली जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी मंजू देवी ने बताया कि 2011 में उन्होंने गांव के ही संदीप से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से गांव का शैलेश उनसे रंजिश रखने लगा। शैलेश और उसके परिजन आए दिन उन्हें और उनके परिवार को परेशान करते थे। रविवार को शैलेश और उसके परिवार ने मंजू के भाई अजय की पत्नी, बच्चों, सास निर्मला देवी और जेठ राजू के साथ मारपीट की। शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिवार को दरोगा ने कथित तौर पर गालियां देकर भगा दिया और अजय पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। सोमवार को जमानत पर छूटने के बाद अजय घर लौटा, लेकिन उसी शाम शैलेश, करण और देवाशीष ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें अजय की मौत हो गई।


मंजू और उनके छोटे भाई राजू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि थाने में शिकायत न सुनने और उल्टा अजय पर कार्रवाई करने से आरोपियों के हौसले बुलंद हुए। राजू ने बताया कि अजय बिहार में नौकरी करता था और परिवार के साथ मारपीट की घटना के बाद गांव आया था। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आजमगढ़ रानी की सराय संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत मायके वालों की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ रानी की सराय संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत



मायके वालों की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोलापट्टी गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत के मामले में मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 


थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोलापट्टी गाव मे अंजली 25 वर्ष पत्नी रंजीत राम का शव पुलिस ने कमरे से साड़ी के फंदे के सहारे झूलते हुए बरामद किया था। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी। थाने पर मृतका के मायके से परिजनों के साथ काफी संख्या मे महिलाएं भी जमा थी। मृतका का मायका कंधरापुर थाने के महरापुर गाव में है। मृतका के पिता रामभुवन राम ने आरोप लगाया है कि पुत्री का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था। रामभुवन रिक्शा चलाते हैं।


 आरोप है कि शादी में बाइक की मांग थी जिसे नहीं दे सके। इसी को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। हत्या कर शव को लटका दिया गया। पति रंजीत, ससुर राधे, देवर प्रवेश, सास, ननद समेत पांच लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मृतका के पास एक पुत्र है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा जांच की जा रही है।

Monday, 21 July 2025

आजमगढ़ रौनापार मर्जी से मर रहे हैं, किसी को परेशान न करें सुसाइड नोट लिखकर दर्जी ने दी जान; पंखे के सहारे लटका मिला शव


 आजमगढ़ रौनापार मर्जी से मर रहे हैं, किसी को परेशान न करें



सुसाइड नोट लिखकर दर्जी ने दी जान; पंखे के सहारे लटका मिला शव



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी राजकुमार राम (50) ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह विगत तीन वर्षों से जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार में किराये पर दुकान लेकर कपड़ा सिलने का काम करता था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9 बजे राजकुमार राम दुकान के सामने टहल रहा था। फिर वह अपने कमरे में चला गया। पड़ोस में रहने वाले दुकानदार का कहना है कि शाम को ही कुछ चिट्ठी लिख रहा था, पर उस समय कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह पैथोलॉजी संचालक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि टेलर के दुकान का शटर खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो राजकुमार का शव फंदे से लटक रहा था। उसने पड़ोसी को बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां सुसाइड नोट मिला।


 लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है, लिखा है की मर्जी से मर रहे हैं, पुलिस किसी को परेशान न करें। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। बड़ा भाई अमर कुमार और छोटा शिवकुमार है। पत्नी सुनीता, दो लड़के शुभम कुमार और अमन कुमार हैं। माता यशोदा हैं। गांव के लोगों का कहना है कि राजकुमार राम काफी कर्ज से डूबा हुआ था। पारिवारिक कलह भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले गिरफ्तार 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद


 आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले गिरफ्तार



315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार की रात 1:30 बजे उकरौड़ा सर्विस लेन पर की गई। पुलिस के अनुसार, उप-निरीक्षक रामकिशोर शर्मा और प्रदीप वाजपेयी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 36 वर्षीय सुजीत सिंह उर्फ भकोले, पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली आजमगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 366/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


सुजीत सिंह उर्फ भकोले का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और आसपास के विभिन्न थानों में 52 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इनमें कोतवाली, रानी की सराय, निजामाबाद, मुबारकपुर, जीयनपुर, कंधरापुर, कप्तानगंज, और अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।


इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक रामकिशोर शर्मा, उप-निरीक्षक प्रदीप वाजपेयी, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल अखिलेश, अभय सिंह, और अखिलेश कुशवाहा शामिल थे।

आजमगढ़ शहर कोतवाली युवती की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, भागे संदिग्ध डिलीवरी बॉय के बहाने घर पहुंचे थे 4 लोग, युवती ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मांगी मदद


 आजमगढ़ शहर कोतवाली युवती की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, भागे संदिग्ध



डिलीवरी बॉय के बहाने घर पहुंचे थे 4 लोग, युवती ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मांगी मदद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला मोहल्ला में एक युवती की सतर्कता और सूझबूझ से संभावित बड़ी घटना टल गई। जागृति पांडेय ने संदिग्ध डिलीवरी बॉय और तीन अन्य व्यक्तियों की गतिविधियों पर शक होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले सभी संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कुर्मीटोला निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी जागृति ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय ने खाना पहुंचाया और चला गया, लेकिन 20-25 मिनट बाद वह फिर लौटा और गेट खुलवाने की कोशिश की। उसने पूजा सिंह के नाम से ऑर्डर होने का दावा किया, जिसे जागृति ने नकार दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय मोबाइल पर बात करता रहा और कुछ ही देर में तीन अन्य लोग घर पहुंचे। एक व्यक्ति ने खुद को जितेंद्र पाठक बताकर सच्चिदानंद से बात करने के लिए फोन मांगा। जागृति ने अपने पिता से संपर्क किया, जिन्होंने उक्त व्यक्ति को पहचानने से इन्कार किया। जागृति ने स्थिति को भांपते हुए गेट नहीं खोला और कमरे में बंद होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध वहां से भाग गए।



शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और संदिग्धों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।