Saturday, 3 June 2023

आजमगढ़ वरिष्ठ अधिवक्ता भीषण गर्मी मे पानी के लिए है परेशान। लगा रहे है अधिकारियो के यहाँ चक्कर प्रशासन मौन


 आजमगढ़ वरिष्ठ अधिवक्ता भीषण गर्मी मे पानी के लिए है परेशान।


 लगा रहे है अधिकारियो के यहाँ चक्कर प्रशासन मौन 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना कोतवली क्षेत्र के मुहल्ला रैदोपूर मकान संख्या 226ए के रहने वाले प्रशांत उपाध्याय पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय ने बताया की मैने अपने मकान मे विद्युत विभाग से बिजली का कनेक्शन तथा जलकल विभाग नगर पालिका परिषद आजमगढ़ मे पानी का कनेक्शन प्राप्त किया हुआ है पीड़ित अपने नाम से पृथक पानी का कनेक्शन प्राप्त करने के बाद जब मौके पर पृथक कनेक्शन मिस्त्रियों द्वारा करवा रहा था तो पीड़ित के पड़ोस मे रहने वाले सूर्यनाथ पुत्र अगनू ने पीड़ित को जबरन पृथक पानी का कनेक्शन लेने से रोकने लगे जिसके सम्बन्ध मे पीड़ित ने सम्बन्धित अधिकारियो को प्रार्थना पत्र दिया परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।


और ना ही पीड़ित को सूर्यनाथ व प्रकाश सिंह ने पानी का कनेक्शन ही लेने दिया पीड़ित वरिष्ठ अधिवक्ता भीषण गर्मी मे पानी के लिए तरस रहे है और अधिकारियो कर्मचारियो के पास अपनी शिकायत लेकर चक्कर लगा रहे है जिस पर प्रशासन मौन बैठा हुआ दिखाई दे रहा है!



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की हुई मौत


 आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की हुई मौत 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर बने एचपी पैट्रोल पंप के बगल में जलालाबाद बाजार से पहले दोपहर समय करीब एक बजे एक युवक अपनी बाइक से दुल्लापुर से कही जा रहा था सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने उक्त युवक को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार से आगे निकल गयी।


उक्त युवक की घटना स्थल पर ही मौत होना बताया जा रहा है और पिकप चालक मौके से पिकप लेकर फरार हो गया। मृतक स्थानीय/क्षेत्र के ही मां शारदा इंटर कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुची और उचित कानूनी कार्यवाही करने मे जुट गई।


आजमगढ़ से संजय चौहान की रिपोर्ट।

आजमगढ़ जीयनपुर बस दुर्घटना में 41 घायल, घायलों की सूची जारी


 

आजमगढ़ जीयनपुर बस दुर्घटना में 41 घायल, घायलों की सूची जारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शनिवार की सुबह एक सरकारी और एक प्राइवेट बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बसों के 41 लोग घायल हो गये। प्रशासन द्वारा घायलों की सूची जारी की गई है। 


जानकारी के मुताबिक दिन के दस बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ जा रही थी, जबकि आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। बगहीडांड़ पुल काफी सकरा है, इसके बाद भी दोनों बसों की रफ्तार कम नहीं हुई। जिसके कारण दोनों बस आमने-समाने टकरा गई। घटना के बाद आईजी, डीएम और एसपी ने भी अस्पताल पंहुच कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

कुशीनगर गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, पकड़े गए 6 युवक-युवतियां


 कुशीनगर गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, पकड़े गए 6  युवक-युवतियां



उत्तर प्रदेश कुशीनगर जिले में कसया की एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को नगर में पकवा इनार के निकट संचालित एनके होटल में संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां छह युवक-युवतियां पकड़ी गईं। होटल संचालक के पास वहां आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। लिहाजा, एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। कसया नगर में संचालित इस होटल में अनैतिक कार्य किए जाने की शिकायत पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ कुंदन सिंह ने दोपहर में पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। वहां छह युवक और छह युवतियां पकड़े गए। छानबीन की गई तो होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था न ही रजिस्टर में दर्ज किया गया था।


इसके अलावा होटल की एनओसी भी नहीं थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि होटल में छह युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। सभी बालिग हैं। उनके परिवार वालों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है।

आजमगढ़ रानी की सराय जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से साढ़े सात लाख की लूट बेलईसा मंडी के पास बदमाशों ने असलहे के बल पर दिया घटना को अंजाम


 आजमगढ़ रानी की सराय जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से साढ़े सात लाख की लूट


बेलईसा मंडी के पास बदमाशों ने असलहे के बल पर दिया घटना को अंजाम


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बेलइसा मंडी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से लगभग साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही एसपी सहित रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलईसा मंडी के पास शुक्रवार को अपाचे सवार अज्ञात लुटेरों ने जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि से असलहे के बल पर सात लाख 46 हजार की छिनैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सिधारी थाना क्षेत्र निवासी गोपाल कुमार 20 पुत्र संतलाल बैग में सात लाख 46 हजार रूपया लेकर बाइक से जा रहा था। इसी बीच अपाचे से आए दो बदमाश गोपाल कुमार के बगल बाइक लगा दिया और कनपटी पर असलहा सटा दिया और रूपयों से भरा बैग छिनकर शहर की तरफ फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ गौरव शर्मा, रानी की सराय थाना की फोर्स सहित एसओजी और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने इलाके के सभी सीसी टीवी के फूटेज चेक करने का निर्देश दिया है।

Friday, 2 June 2023

आजमगढ़ गंभीरपुर अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा खंडित कर कुएं में फेंका


 आजमगढ़ गंभीरपुर अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा खंडित कर कुएं में फेंका



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गंभीरपुर थाना अंतर्गत शेखवलिया गांव में दलित बस्ती के समीप स्थापित की गई डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर उसे नजदीक स्थित कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।


बताते हैं कि ग्राम सभा शेखवलिया के दक्षिणी छोर पर स्थित दलित बस्ती के समीप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार की रात अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को खंडित कर बगल में स्थित कुएं में फेंक दिया गया।


 शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग नित्यक्रिया हेतु गांव के बाहर गए तो अपने स्थान से प्रतिमा गायब देख हैरान रह गए। आसपास तलाश करने पर खंडित की गई प्रतिमा बगल में स्थित कुएं में पड़ी मिली। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इसकी सूचना ग्राम वासियों द्वारा थानाध्यक्ष गंभीरपुर को दी गई। आनन-फानन थानाध्यक्ष गंभीरपुर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रतिमा स्थल पर दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन एवं दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर थाना प्रभारी ने मामला शांत कराया। 


इस मौके पर वहां बसपा सेक्टर प्रभारी इंद्रमणि राम उर्फ मुन्ना, डा० अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, जगधारी राम, रामअवध राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ ससुर के फोन से दी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी पुलिस की गिरफ्त में आया दामाद तड़के मिली सूचना से फूले पुलिस के हाथ-पांव


 आजमगढ़ ससुर के फोन से दी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी


पुलिस की गिरफ्त में आया दामाद

तड़के मिली सूचना से फूले पुलिस के हाथ-पांव



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ने शुक्रवार की भोर में पुलिस महकमे की नींद उड़ा दिया। आनन-फानन बम डिस्पोजल दस्ते के साथ भारी संख्या में पुलिस बल बताए गए स्थान पर पहुंच कर रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही अगल बगल के क्षेत्र को खंगाल डाला। सर्विलांस की मदद से अपने ससुर को फंसाने के उद्देश्य से उनके मोबाइल फोन से धमकी देने वाला दामाद पुलिस की गिरफ्त में आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार की भोर में पुलिस सेवा के 112 नंबर पर फोन कर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली तो लखनऊ हेड क्वार्टर से दी गई जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने पूरे रेलवे स्टेशन क्षेत्र को घेर लिया और वहां मौजूद लोगों की तलाशी ली जाने लगी। यह नजारा देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग अवाक रह गए। पूरे परिसर को बम डिस्पोजल दस्ते के साथ ही यात्रियों के बैग आदि खंगाले जाने लगे। वहां की हर स्थिति पर पुलिस नजर गड़ाए हुई थी।


 काफी छानबीन के बाद जब कुछ हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले की तलाश में जुटी। सर्विलांस की मदद से मिले फोन नंबर की तस्दीक के बाद पुलिस ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अधेड़ फारुख पुत्र मोहम्मद इजरायल को उनके घर से उठा लिया। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद स्पष्ट हुआ कि उनका अपने दामाद एजाज अहमद से पारिवारिक विवाद चल रहा है। गुरुवार को एजाज अपनी ससुराल पहुंचा और ससुर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश के तहत उसने मौका पाकर शुक्रवार की भोर में अपने श्वसुर के मोबाइल फोन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। इसके कुछ ही देर बाद एजाज अपनी ससुराल से कहीं और निकल गया। एजाज की तलाश में जुटी पुलिस को कुछ समय बाद सफलता मिली और उसे भी पकड़ लिया गया। ससुर व दामाद के पकड़े जाने के बाद इस हाईटेंशन ड्रामे का पटाक्षेप होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।