Friday, 28 February 2025

रामपुर महिला सिपाही ने एसपी के सामने बयां किया अपना दर्द इंस्पेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, एसपी ने गठित की जांच टीम


 रामपुर महिला सिपाही ने एसपी के सामने बयां किया अपना दर्द



इंस्पेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, एसपी ने गठित की जांच टीम


उत्तर प्रदेश, रामपुर जिले मे महिला सिपाहियों से अभद्रता करने के मामले में टीआई (ट्रैफिक इंस्पेक्टर) के खिलाफ जांच बैठ गई है। मामले में एसपी ने शाहबाद सीओ हर्षिता सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। कुछ दिन पहले करीब पांच महिला सिपाही एसपी के सामने हाजिर हुई थीं। उन्होंने एसपी को एक प्रार्थनापत्र दिया था।


इसमें उन्होंने एसपी को बताया था कि टीआई उन्हें मानसिक रूप से परेशान करते हैं। उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ड्यूटी प्वाइंट पर बाथरूम की सुविधा नहीं है तो वह इधर-उधर जाती हैं, तो इस पर भी टीआई आपत्ति जताते हैं। फिलहाल, मामले की जांच के लिए एसपी ने टीम गठित कर दी है।


टीम में सीओ हर्षिता सिंह के साथ ही महिला थानाध्यक्ष रजनी द्विवेदी भी है। मामले में आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल की जांच टीम बयान भी दर्ज कर रही है।



प्रार्थनापत्र किसी के खिलाफ कोई भी दे सकता है। महिला कांस्टेबल की सुबह मैराथन में ड्यूटी लगा दी थी। शिकायत होने पर हमने एसपी को बताया था कि इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी थी। अभद्र भाषा और अन्य आरोप गलत हैं। - विजेंद्र सिंह, टीआई


टीआई के विरुद्ध महिला कांस्टेबल ने शिकायत की है। प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। - विद्यासागर मिश्र, एसपी

Thursday, 27 February 2025

मिर्जापुर घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाया थाना प्रभारी... घसीटते हुए ले गई एंटी करप्शन की टीम!


 मिर्जापुर घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाया थाना प्रभारी...


घसीटते हुए ले गई एंटी करप्शन की टीम!



उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन की टीम ने थाना प्रभारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना प्रभारी गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें घसीट कर गाड़ी में बैठा लिया और शहर कोतवाली लेकर चली गई। 


बताया जा रहा है कि मुकदमा लिखने की एवज में थाना प्रभारी ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। पीड़ित पहली किस्त के रूप 30 हजार रुपये थाने लेकर पहुंचा। पहले से जाल बिछाए एंटी करप्शन के टीम ने पीड़ित को पैसा देते ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता हरिनारायन की भांजी के साथ चंदौली के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर हरि नारायण लड़के के खिलाफ मुकदमा लिखवाना चाहता था।


 हरिनारायन कई बार थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक चक्कर काटा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हरिनारायन ने 25 फरवरी 2025 को आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई थी और एंटी करप्शन मिर्जापुर मंडल की टीम से संपर्क किया और अपनी बात बताई। एंटी करप्शन की टीम ने फरियादी की शिकायत को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।


 पहले से तय कार्यक्रम के तहत फरियादी गुरुवार को थाना प्रभारी को पैसा देने गया। इस दौरान 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


 एंटी करप्शन टीम के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखने के एवज में थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह पीड़ित व्यक्ति से पैसे की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। थाना प्रभारी को पैसा लेते समय टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


https://youtu.be/YDbHLYZ8Epk?si=qxEg-BHAejRw8ABc

आजमगढ़ जीयनपुर आग की चपेट में आने से राख हुई आधा दर्जन दुकानें बीती रात हुई घटना, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, 10 लाख रुपये का नुकसान


 आजमगढ़ जीयनपुर आग की चपेट में आने से राख हुई आधा दर्जन दुकानें



बीती रात हुई घटना, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, 10 लाख रुपये का नुकसान




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनिकाडीह बाजार में अज्ञात कारणों से दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे दुकानों में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया गया। लाखों का नुकसान होने से दुकानदारों के परिजन बिलखने को मजबूर हो गए हैं। 


जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनिकाडीह बाजार में बुधवार गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे बहादुर के कपड़े प्रेस करने वाली दुकान, फूलचंद के पान की गुमटी, राजू प्रजापति के मिठाई की दुकान, रामकेश मौर्य के सब्जी की दुकान, राजेंद्र प्रजापति की सब्जी की दुकान, राजेश प्रजापति के मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वही आग की लपटों में दो गैस सिलेंडर भी आ गए जिससे आग ने और भी भीषण रूप अख्तियार कर लिया था। लोगों की भीड़ ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था।


 सबसे ज्यादा नुकसान राजेश प्रजापति की मिठाई की दुकान को पहुंची है इनका लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए हैं। गुरुवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों के हुए नुकसान का आकलन किया और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया । वहीं गुरुवार सुबह 11:00 बजे मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी और लोग आग लगने के कारणों के बारे में तरह-तरह के चर्चा कर रहे थे।

आजमगढ़ जहानागंज पैमाइश के दौरान सपा नेता पर हमला थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसएसपी से लगाई गुहार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ जहानागंज पैमाइश के दौरान सपा नेता पर हमला



थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसएसपी से लगाई गुहार


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश ,आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए लिखित तहरीर में सपा नेता दीपचन्द विशारत पुत्र स्व० स्वरुप ग्राम पोस्ट कारीसाथ, थाना जहानागंज, आजमगढ़ ने बताया कि मैं अनुसूचित जाति का सदस्य हूं। 


मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि 9 फरवरी 2025 को समय 11 बजे सुबह थाना दिवस के प्रार्थना पत्र के आधार पर पैमाईश के लिए लेखपाल मौके पर आये, परन्तु कुछ अपराधिक तत्व अजीत सिंह उर्फ बबलू व अरविन्द सिंह उर्फ रवि पुत्रगण कैलाश तथा अन्य कैलाश आदि आए और मुझे भद्दी गालियां तथा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। इस दौरान मौके पर उपस्थित निलेश सिंह पुत्र स्व० कमला सिंह ग्राम तुलसीपुर व साधु सरन यादव पुत्र छोटू याद ग्राम कारीसाथ व संजय राय पुत्र संकठा राय ग्राम बरहतरि जगदीशपुर मौके पर बीच बचाव करके बचाये। उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।


 पीड़ित ने बताया कि इस घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जहानागंज को प्रार्थना पत्र दिया परन्तु कोई वैधानिक कार्यवाही नही की गयी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जहानागंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Wednesday, 26 February 2025

आजमगढ़ सिधारी पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार महाकुम्भ मेला प्रयागराज व विभिन्न जनपदों में चोरी व छिनैती करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के हैं सदस्य तमंचा, पौने 6 लाख कीमत का सोना, छिनैती के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद


 आजमगढ़ सिधारी पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार



महाकुम्भ मेला प्रयागराज व विभिन्न जनपदों में चोरी व छिनैती करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के हैं सदस्य


तमंचा, पौने 6 लाख कीमत का सोना, छिनैती के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद


आजमगढ़, महाकुम्भ मेला प्रयागराज व विभिन्न जनपदों में चोरी व छिनैती करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पदार्फाश कर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छिनैती गैंग के सक्रिय दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, तमंचा, कारतूस, बाइक आदि सामान बरामद किया है। सिधारी थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द चौधरी, प्रभारी निरीक्षक तरवा कमलेश कुमार वर्मा व प्रभारी स्वाट नन्द तिवारी की संयुक्त पुलिस टीम ने मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर इटौरा मार्ग पुलिया के निकट छापेमारी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चोरी, छिनैती गैंग के सक्रिय अपराधी कमलेश लोना पुत्र घुरे नोना निवासी शाहपुर फिरो थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस की गोली से घायल हो गया। वही गोविन्द वर्मा पुत्र सकून वर्मा निवासी चनि थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, छिनैती के कुल 2,09,400 नगद, 65.36 ग्राम पीली धातू कीमत लगभग 5,78,000/- व मोबाइल फोन बरामद किया।


एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पिछले दिनों जिले के 3 थाना क्षेत्र सिधारी, बरदह व तरवा में छिनैती की घटना हुई थी। पुलिस इनकी गिरफ्तारी में जुटी थी। आज मुठभेड़ के बाद चोरी व छिनैती गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए है। इनके पास से तमंचा, पौने 6 लाख कीमत का सोना, छिनैती के जेवरात आदि बरामद हुए है। इनके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। ये सभी महाकुंभ में श्रद्धालुओं से जेवरात की छिनैती व चोरी किए थे और उसे लाकर गिरफ्तार सकून वर्मा को बेचे थे। आजमगढ़ में तीन थाना क्षत्रो में चार घटनाओं को अंजाम दिए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गोविंद वर्मा छिनैती गैंग के संपर्क में लगातार था। ये इनके द्वरा लाये गए जेवरात को गला कर दूसरे ज्वेलर को बेचकर उनसे जेवरात लेता था।

मेरठ मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी लॉरेंस बिश्रोई गैंग का था बदमाश 2 बजे भोर में यूपी एसटीएफ और पुलिस से हुई मुठभेड़


 मेरठ मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी



लॉरेंस बिश्रोई गैंग का था बदमाश


2 बजे भोर में यूपी एसटीएफ और पुलिस से हुई मुठभेड़



उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार की सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। इसमें लॉरेंस बिश्रोई गैंग का बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया है। एसटीएफ की नोएडा यूनिट और पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। जितेंद्र पर गाजियाबाद पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। उसे अदालत से उम्रकैद की सजा हो चुकी थी।


मिली जानकारी के अनुसार दो बजे के बाद भोर में यह एनकाउंटर हुआ है। मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने जितेंद्र की घेराबंदी की थी। जितेंद्र को हथियार डालकर सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। जितेंद्र को घायल होने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया और इलाज के लिए तत्काल अस्‍पताल ले गई। अस्‍पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।


एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू हरियाणा के झज्‍जर के असौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज थे। डबल मर्डर में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार वह 2023 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। गाजियाबाद पुलिस ने जितेंद्र पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इस बीच जितेंद्र के बारे में एसटीएफ को सूचना मिली जिसके आधार पर जितेंद्र की मेरठ में घेराबंदी की गई जहां अंतत: एनकाउंटर में वह मारा गया।

मथुरा सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने दिखाया अपना असली रूप सदमे में आ गया दूल्हा; परिवार के सभी लोग हुए बेहोश


 मथुरा सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने दिखाया अपना असली रूप


सदमे में आ गया दूल्हा; परिवार के सभी लोग हुए बेहोश



उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोती गढ़ी में शादी के बाद दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर ससुरालीजन को खिला दी। इसके बाद लाखों रुपये के जेवर और रुपये लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।


 गांव परसोती गढ़ी निवासी कन्हैयालाल ने अपना घर बसाने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से महोबा निवासी कल्पना के साथ 19 फरवरी 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कन्हैयालाल दुल्हन को घर ले आया। घर में खुशी का माहौल था और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दुल्हन के सत्कार में लगीं थीं। गत रात दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर परिजन को खिला दी। इससे परिवार के लोग बेहोश हो गए। सुबह जब लोगों को होश आया तो नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। दुल्हन घर से जेवरात व रुपये लेकर गायब थी। तलाश किया मगर दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। 


बताते हैं दुल्हन अपने भाई को साथ लेकर आई थी। सुरीर कोतवाली में दी गई शिकायत में आधार कार्ड पर पता महोबा जिला लिखा हुआ है। परिजन ने बिचोलिया से संपर्क किया तो उसका नंबर भी नहीं मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।