Saturday, 14 October 2023

आजमगढ़ अहरौला धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या आला अधिकारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची


 आजमगढ़ अहरौला धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या


आला अधिकारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अहरौला-अंबारी मार्ग पर सकतपुर बरामदपुर स्थित सड़क के किनारे अड्डी के बगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल शुरू कर दी।



 अहरौला थाना क्षेत्र के सकतपुर बरामदपुर सड़क से लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित गिट्टी बालू के अड्डी पर सुबह लगभग साढ़े दस बजे मजदूर बालू लादने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे, अड्डी से लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ दिखाई दिया, पहले तो मजदूरों ने उसे शराब पीकर सोया हुआ जानकर अनदेखा कर दिया। बाद में जब निगाह पड़ी तो उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था, जब लोग उसके नजदीक जाकर देखें तो हैरान रह गए क्योंकि वह हत्या कर फेंका गया किसी युवक का शव था। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


 युवक के गले पर किसी नुकीले धारदार से काटा गया था और उसके चेहरे एवं सर से काफी खून रिस रहा था, एक आंख पर चोट के निशान थे। शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि कहीं अन्यत्र उसकी हत्या करके भोर में शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने घटना के खुलासे व शव के पहचान के लिए थानाध्यक्ष सहित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी।

आजमगढ़ डाक्टर से मांगी थी 60 लाख रू की रंगदारी लगातार 3 बार किया था फोन, दी थी जान से मारने की धमकी मुठभेड़ में घायल अभियुक्त ने पुलिस को बताई हैरान करने वाली कहानी


 आजमगढ़ डाक्टर से मांगी थी 60 लाख रू की रंगदारी



लगातार 3 बार किया था फोन, दी थी जान से मारने की धमकी


मुठभेड़ में घायल अभियुक्त ने पुलिस को बताई हैरान करने वाली कहानी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के मामले में जो सच खुलकर सामने आया है वह हैरान करने वाला है। शहर के प्रतिष्ठित डाक्टर संजय कुमार यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी मुहल्ला गुलामी का पूरा द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि एक अज्ञात नम्बर द्वारा उनको 9 अक्टूबर को फोन कर 60 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई, पुनः 10 अक्टूबर व 11 अक्टूबर को 40 लाख की रंगदारी देने की बात कही गई और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी थी। आज सुबह थाना प्रभारी कोतवाली शशिमौली पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि डा0 संजय से रंगदारी मांगने वाला अपराधी उकरौड़ा की तरफ से सर्विस लेन पकड़कर बनकट की तरफ आ रहा है। 


इस सूचना पर उ0नि0 अखिलेश पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ सर्विस लेन उकरौड़ा पुलिया पर घेराबन्दी करके सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल सवार द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अपराधी के दाहिने पैर में गोली गली। जिससे वह घायल होकर गिर गया। घायल अभियुक्त की पहचान अम्मार उर्फ निजात पुत्र सुभान अहमद निवासी बनकट थाना मुबारकपुर आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष के रूप में हुयी। अभियुक्त को समय प्रातः 06.20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 1 देशी तमन्चा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 मोबाईल बरामद हुआ। अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।


 पूछताछ में अभियुक्त अम्मार उर्फ निजात ने बताया कि मेरे पिता सुभान अहमद पूर्व में डाक्टर संजय यादव के घर पर फर्नीचर बनाने का कार्य करते थे और ग्राम बनकट में डाक्टर संजय कुमार यादव के फार्म हाउस की बाउन्ड्री निर्माण में भी कार्य कर रहे थे। पिता के कार्य करने के कारण ही अभियुक्त अम्मार उर्फ निजात डाक्टर संजय कुमार यादव से परिचित हो गया था तथा उनके फार्म हाऊस व घर भी जाता था। इनकी सम्पत्ति देखकर मैंने सोचा कि इनसे फोन कर के डरा धमकाकर पैसे की मांग करने से कुछ पैसा मिल जाएगा इसलिए मैंने घटना की।

आजमगढ़ महराजगंज अनीता ने भाग कर की थी सूरज से शादी जिसके लिए मां-बाप को त्यागा, उसी ने दी दर्दनाक मौत


 आजमगढ़ महराजगंज अनीता ने भाग कर की थी सूरज से शादी


जिसके लिए मां-बाप को त्यागा, उसी ने दी दर्दनाक मौत


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मां-बाप के खिलाफ जाकर घर से भागकर अनीता ने जिसे अपना जीवन साथी चुना था, मंदिर में साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी, उसी जीवन साथी ने उसे दर्दनाक मौत दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की शादी रौनापार थाना क्षेत्र में तय हुई थी। शादी के दो महीने पहले ही वह अनीता को भगा लाया और बुढ़ऊ बाबा मंदिर पर शादी किया। इसके बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में जब उसके साथ मारपीट की गई थी और बीच-बचाव करने गए तो उन लोगों द्वारा छेड़खानी का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं मामला थाने तक भी पहुंच गया था।


विदित हो कि महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शव को घर के अंदर ही गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद दोनों घर में ताला बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घर में ताला बंद देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया। इसके बाद घर में दफन किए गए स्थान से विवाहिता के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 अनीता के भाई हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने उसके ससुर गुलाब और पति सूरज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। हरेंद्र ने बताया कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर अकसर मेरी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी मांग पूरी नहीं की जा सकती थी। कुछ कर्ज लेकर अपने पास से जमा कर 40 हजार रुपये बहन के ससुराल वालों को दिया गया था, लेकिन फिर भी उनका मन नहीं भरा। वह अकसर उसकी बहन को मारते-पीटते थे।

Friday, 13 October 2023

आजमगढ़ देवगांव स्कूटी सवार अधेड़ को बस ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत दवा लेने जाते समय मसीरपुर के पास हुई घटना


 आजमगढ़ देवगांव स्कूटी सवार अधेड़ को बस ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत



दवा लेने जाते समय मसीरपुर के पास हुई घटना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ घर से स्कूटी से दवा लेने के लिए निकले अधेड़ की बस की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर के पास हुई।


संतोष राय उम्र 40 वर्ष पुत्र राजेन्द्र राय ग्राम कटघर गोमाडीह थाना गंभीरपुर का निवासी थे। वे स्कूटी से दवा लेने के लिए लालगंज जा रहे थे। वह जैसे ही मसीरपुर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बस से टक्कर लग गयी। टक्कर लगने के बाद संतोष राय नीचे गिर गये। बस संतोष को कुचलती हुई निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची देवगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ महराजगंज पत्नी की हत्याकर शव घर में दफनाया पुलिस ने शव को निकलवाया बाहर, ससुरालीजन मौके से फरार


 आजमगढ़ महराजगंज पत्नी की हत्याकर शव घर में दफनाया



पुलिस ने शव को निकलवाया बाहर, ससुरालीजन मौके से फरार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महराजगंज थाना क्षेत्र के जजमन जोत गांव में पति ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर घर में ही दफना दिया। घटना के बाद घर में ताला बंद कर सभी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में बृहस्पतिवार को किसी बात से नाराज होकर नव विवाहिता अनीता 22 की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को घर के अंदर ही गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया। घटना के बाद दोनों घर में ताला बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह घर में ताला बंद देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को फोन के जरिए इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया। इसके बाद घर में दफन किए गए स्थान से विवाहित के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


बता दें कि मृतका का मायका रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर मायके वाले भी पहुंच गए। इस बावत महाराजगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। परिजनों के अनुसार विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वाले अक्सर परेशान किया करते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजमगढ़ सरायमीर ‘मुझे बचा लीजिए पापा’ रातभर घर से गायब युवती का सुबह आया फोन बोली- मेरे हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया है


 आजमगढ़ सरायमीर ‘मुझे बचा लीजिए पापा’ रातभर घर से गायब युवती का सुबह आया फोन



बोली- मेरे हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया है


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव के पास एक किशोरी का हाथ पैर बांध कर उसे माइनर में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी यातायात संजय कुमार भी पहुंच गए। किशोरी के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाले एक किशोरी गुरुवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई। रात भर वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। सुबह करीब सात बजे किशोरी ने अपने मोबाइल से फोन कर अपने पिता को सूचना दी कि उसके हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया गया है, मुझे बचा लीजिए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। हालांकि अभी किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है।

गोरखपुर दारोगा ही कर रहा था चरस की तस्करी साथी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 किलो चरस बरामद


 गोरखपुर दारोगा ही कर रहा था चरस की तस्करी



साथी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 किलो चरस बरामद



उत्तर प्रदेश गोरखपुर में तैनात दारोगा ही नेपाल से चरस की तस्करी कर रहा था। दारोगा और उसके साथी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 33 किलो चरस बरामद हुई है। पकड़ा गया दारोगा रविंद्र कुमार शुक्ला गोरखपुर में समन सेल में तैनात है। वह लखनऊ का रहने वाला है। शाहपुर इंस्पेक्टर शशि भूषण राय को सूचना मिली थी कि तस्कर चरस की सप्लाई करने नक्को बाबा शाह की मजार से होते हुए असुरन चौराहे की तरफ जाने वाले हैं। इस बीच धर्मशाला अंडरपास के पास एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया।


मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने स्कूटी के आगे एक अटैची रखी थी। पीछे बैठे शख्स ने पिट्ठू बैग ले रखा था। तलाशी में अटैची और पिट्ठू बैग में चरस बरामद हुई। स्कूटी चला रहे आरोपी की पहचान शहर के तिवारीपुर इलाके की सूरजकुंड कॉलोनी में रहने वाले कुलवीर सिंह और पीछे बैठे आरोपी की पहचान लखनऊ के ओमनगर आलमबाग निवासी रविंद्र कुमार शुक्ला के रूप में हुई। रविंद्र शुक्ला पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर है और समन सेल में तैनात है। महराजगंज में तैनाती के दौरान वह तस्करों के संपर्क में आया था। दोनों ने बताया कि नेपाल से चरस मंगाकर यहां स्कूटी से सप्लाई करते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब यूपी पुलिस पर ही अपराध में शामिल होने का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई दारोगा और सिपाही विभिन्न आपराधिक मामलों में पकड़ए जा चुके हैं। पुलिस वालों पर सबसे ज्यादा केस और आरोप वसूली के लगते रहे हैं।