Monday, 25 September 2023

जौनपुर थाना रामपुर पुलिस ने एक वारन्टी को किया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना रामपुर पुलिस ने एक वारन्टी को किया गिरफ्तार।


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण सम्बन्धी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामपुर चन्दन कुमार राय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.09.23 को वारंटी बच्चेलाल पुत्र लोकई राम निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0-79/18 धारा 323/325/504 आईपीसी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा  गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.बच्चेलाल पुत्र लोकई राम निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय थाना रामपुर, जनपद-जौनपुर।

2.उ0नि0 रामनरेश सिंह थाना रामपुर, जौनपुर।

3.का0 तानसेन थाना रामपुर जनपद जौनपुर।

जौनपर थाना सिंगरामऊ पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,


 जौनपर थाना सिंगरामऊ पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 



उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक ,एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक( आपरेशन) ए0एन0टी0एफ0 के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थ के अपराध  एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ए0एन0टी0एफ0 आपरेशन लखनऊ, ए0एन0टी0एफ आपरेशनल यूनिट लखनऊ व डा0 अजय पाल शर्मा, जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अशोक सिंह द्वारा थानाध्यक्ष सिंगरामऊ मय पुलिस बल के साथ मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य 1-अवधेश कुमार यादव 2-राहुल यादव पुत्रगण स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद  सुल्तानपुर  21.067  कि0ग्रा0 गांजा (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 08 लाख) 180 रु0 नगद व  एक दो पहिया वाहन टीवीएस up-32LQ 3726 व दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना सिंगरामऊ में मु0अ0सं0- 83/23 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट 1985  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 


पुछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से पुछताछ करने पर  1-अवधेश कुमार यादव 2-राहुल यादव पुत्रगण स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर द्वारा बताया गया कि मै उडीसा से माल लाकर वाराणसी होते हुए सुल्तानपुर ले जाकर बेचता हुं। आज दिनांक-25.09.2023 को उडीसा से माल लाकर वाराणसी से सुल्तानपुर जाते वक्त आप लोगो द्वारा हमे हरिहरपुर बार्डर थाना सिंगरामऊ से अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।  


इसके पहले भी हम लोग कई बार अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर बेच चुके थे। साहब हम लोगो से गलती हो गयी है इस बार छोड दिजिए कहते हुए अपने कृत्य पर दोनो व्यक्ति मांफी मांग रहे है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.अवधेश कुमार यादव पुत्र स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद  सुल्तानपुर।  

2.राहुल यादव पुत्र स्वः उमाशंकर ग्राम मडुआ थाना कुडवार जनपद  सुल्तानपुर। 


पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0- 83/23 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट 1985  थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-

1-21.067  कि0ग्रा0 गांजा (अनुमामित अंतराष्ट्रीय कीमत 08 लाख) 

2- 180 रु0 नगद 

3- एक दो पहिया वाहन टीवीएस up-32LQ 3726  

4-दो मोबाइल बरामद होना।


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-    

1-निरीक्षक विवेक सिंह यादव,  ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ।                 

2-हे0का0 मो0 खालिद, हे0का0 संदीप सिंह, हे0का0 दीपक सिंह, हे0का0 संगम पटेल, ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल युनिट लखनऊ व सर्विलांश टीम ए0एन0टी0एफ0 मुख्यालय लखनऊ।

1.थानाध्यक्ष कमलेश कन्नौजिया थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

2-का0 अरविन्द मिश्रा,का0 नौशाद हुसैन, का0 रोहित यादव, का0 सोमेश्वर सिंह थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ जांच में 17 अध्यापकों का अनुमोदन मिला फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार


 आजमगढ़ जांच में 17 अध्यापकों का अनुमोदन मिला फर्जी


एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ समाज कल्याण विभाग एक बार फिर फर्जी अनुमोदन को लेकर सुर्खियों में आ गया है। फर्जी अनुमोदन के आधार पर विभाग में 17 अध्यापक नौकरी करते हुए पाए गए हैं। अब इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी कुछ बोलने से आनाकानी कर रहे हैं।


जिले का समाज कल्याण विभाग हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहता है। विभाग में लगभग 100 करोड़ रुपये के हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच अभी तक चल रही है। प्रशिक्षण मुक्ति का मामला भी ठंडे बस्ते में हैं। वहीं अब एक नए मामले ने एक बार फिर समाज कल्याण विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विभाग में 17 अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीएसए द्वारा दिया गया अनुमोदन फर्जी पाया गया है। यह मामला सामने आने के बाद जब इसकी जांच हुई तो न तो पत्रावली मिली और ना ही अनुमोदन ही बीएसए कार्यालय में पाया गया। इनकी नियुक्ति में जिस डेट का अनुमोदन पाया गया उस डेट में यहां पर प्रभारी बीएसए के रूप में तत्कालीन डीआईओएस डॉ.वीके शर्मा थे।


 जबकि नियुक्ति में जो अनुमोदन पत्र शामिल किया गया है वह प्रमोद कुमार यादव का है। इसमें से कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन की ओर से छह अध्यापकों के वेतन को जारी करने का निर्देश दिया गया था। विभाग के सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा रहा है ताकि इन शिक्षकों को वेतन जारी न हो सके। साथ ही जिन 17 अध्यापकों की नियुक्ति के अनुमोदन में गड़बड़ी पाई गई थी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभाग को डीएम के आदेश का इंतजार है।


शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में कमेटी गठित हुई थी। अभी इस संबंध में कुछ कहना मुश्किल है।

शशांक सिंह, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी विकास।

Sunday, 24 September 2023

आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा सपा की बूथ कमेटी को मजबूत बनाने को लेकर बैठक सम्पन्न


 आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा सपा की बूथ कमेटी को मजबूत बनाने को लेकर बैठक सम्पन्न



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज विधानसभा के के0वी0 इंटर कालेज मार्टिनगंज के प्रांगण में दिनांक 24 सितम्बर 2023ई.को दिन में 11 बजे समाजवादी पार्टी के बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक की गई। 


बूथ संगठन से लेकर विधानसभा संगठन को किस तरह मजबूत बनाया जाए जिसको लेकर चर्चा हुई। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी को मजबूत बढ़त से जीत मिल सके।


 महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, विधायक कमलाकांत राजभर,बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान ने किया।


संगठन की बैठक में आशा राजभर, सरोजा राजभर, सुक्खू प्रसाद यादव, आफताब अहमद, अशोक राजभर,अमरेज यादव ब्लाक अध्यक्ष फूलपुर, अशोक मौर्या, दीपचंद यादव, योगेन्द्र प्रजापति, सूर्यनाथ यादव,अबुऊजैफा, महादेव बिंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश 2 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला आईपीएस रवीना त्यागी को बनाया पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन


 उत्तर प्रदेश 2 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला


आईपीएस रवीना त्यागी को बनाया पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन



लखनऊ उत्तर प्रदेश में रविवार को दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाया गया है।


इसी तरह आईपीएस पद्मजा चौहान को अपने दायित्वों के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Saturday, 23 September 2023

आजमगढ़ महाराजगंज मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली शिवपुर-चपरी गांव के बीच भोर में लगभग 4.30 बजे हुई मुठभेड


 आजमगढ़ महाराजगंज मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली


शिवपुर-चपरी गांव के बीच भोर में लगभग 4.30 बजे हुई मुठभेड


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर-चपरी गांव के बीच शनिवार की भोर में लगभग 4.30 बजे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


महराजगंज थाना के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह कपड़ा व्यवसायी रशीद व उसके पुत्र शोएब की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आधा दर्जन भर बदमाशों ने तीन मिनट तक मृतक की दुकान पर चढ़ कर तांडव मचाया था। इस हत्याकांड में दिनेश, निर्मला, पवन, पंकज व प्रदीप नामजद किये गए थे।


 दिनेश व निर्मला को पुलिस ने गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जब कि पवन, पंकज व प्रदीप फरार थे। शनिवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस चपरी गॉव के रास्ते पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखा। पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस से घिर जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान पिता पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन गुप्ता के रूप में की गई। घायल को तत्काल सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके साथ कुछ अन्य के भी गिरफ्तारी की सूचना है।

झांसी 3 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी बर्खास्त पेशी पर गए बंदियों के पुलिस अभिरक्षा से भागने पर हुई कार्रवाई


 झांसी 3 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी बर्खास्त



पेशी पर गए बंदियों के पुलिस अभिरक्षा से भागने पर हुई कार्रवाई



झांसी पेशी पर गए बंदियों के पुलिस अभिरक्षा से भागने पर लापरवाही बरतने वाले तीन दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर झांसी के डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने सख्त फैसला लिया। जीआरपी थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।


मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनों में चोरी करने के आरोप में बृजेंद्र उर्फ हजरत, गयाप्रसाद उर्फ गुड्डा, शैलेंद्र, मोहम्मद अकरम, राजू उर्फ शंकर व चेतराम समेत सात को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस वैन से 18 सितम्बर को सभी को रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था। इस बीच बृजेंद्र, गयाप्रसाद व शैलेंद्र पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हो गए। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बंदियों को वाहन में बैठाने के बाद सभी पुलिसकर्मी पानी पीने इधर-उधर चले गए, जिससे आरोपियों को भागने का मौका मिल गया। इस आधार पर दरोगा राजेंद्र, पंकज सिंह, सुरेश यादव के अलावा हेड कांस्टेबल शिवपाल सिह, सुनील कुमार, संदीप, जितेंद्र व कांस्टेबल अनिल को निलम्बित कर दिया। डीआईजी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए आठों पुलिसवालों को सेवामुक्त करने के आदेश जारी कर दिए।


 प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह ने भागने वाले तीनों चोरों के अलावा बर्खास्त पुलिसकर्मियों पर जीआरपी थाने में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईजी जोगेंद्र कुमार के मुताबिक आरोप इतने गंभीर हैं कि इन्हें पुलिस बल में बनाए रखने से इसका कुप्रभाव दूसरे पुलिसवालों पर पड़ सकता है। ऐसे में भविष्य में किसी बड़ी घटना के घटित होने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने पर इन्हें बर्खास्त किया गया है।