Monday, 27 October 2025

आजमगढ़ शहर कोतवाली, फिर एक बैंक में हुआ गड़बड़ घोटाला, खाते से गायब हुए पैसे खाताधारक ने बैंक कर्मचारी पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ शहर कोतवाली, फिर एक बैंक में हुआ गड़बड़ घोटाला, खाते से गायब हुए पैसे



खाताधारक ने बैंक कर्मचारी पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने बैंक खाते से बिना किसी एटीएम कार्ड, चेकबुक या ओटीपी के 1.27 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता वंदना श्रीवास्तव ने केनरा बैंक की शाखा पर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है और बैंक से विस्तृत जांच की मांग की गई है।


वंदना श्रीवास्तव, पत्नी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, निवासी अराजीबाग, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ने बताया कि उन्होंने 29 फरवरी 2016 को केनरा बैंक में बचत खाता संख्या 2659101028185 खोला था। इस खाते में श्री राम फाइनेंस कंपनी का कमीशन, स्वयं की जमा राशि और पति द्वारा भेजी गई धनराशियां जमा होती थीं। उन्होंने कभी एटीएम कार्ड, चेकबुक या यूपीआई आईडी नहीं बनवाई थी और पैसे निकालने के लिए हमेशा बैंक में जाकर निकासी पर्ची भरती थीं।


घटना का खुलासा 11 अगस्त 2025 को हुआ, जब खाते में श्री राम फाइनेंस का कमीशन जमा होने का मैसेज आया और बैलेंस चेक करने पर लगभग 1.27 लाख रुपये कम पाए गए। हैरान वंदना ने तुरंत साइबर थाना रानी की सराय में रिपोर्ट दर्ज कराई और बैंक में ऑनलाइन शिकायत की। पासबुक प्रिंट कराने पर पता चला कि 5 अगस्त को 1 रुपये, 8 अगस्त को 49,999 रुपये, फिर 30,000 रुपये और 20,000 रुपये, तथा 9 अगस्त को 27,000 रुपये की निकासी हुई है। कुल मिलाकर 1,27,000 रुपये गायब हैं।


पीड़िता का कहना है कि उनके मोबाइल पर निकासी का कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर संदेह जताया है, क्योंकि बिना इन सुविधाओं के पैसे निकालना असंभव लगता है। उन्होंने थानाध्यक्ष कोतवाली को दिए प्रार्थना-पत्र में खाते की विस्तृत जांच, संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunday, 26 October 2025

आजमगढ़ रौनापार फावड़े से काट कर युवक को उतारा मौत के घाट मेड़ काटने की बात को लेकर हुआ था विवाद


 आजमगढ़ रौनापार फावड़े से काट कर युवक को उतारा मौत के घाट



मेड़ काटने की बात को लेकर हुआ था विवाद



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सिरिही (दुबौली) गांव में बीती रात मेड़ काटने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया है जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे कि रौनापार थाना क्षेत्र के मनोरथपुर दुबौली निवासी जितेंद्र चौहान पुत्र मुसाफिर का गांव के ही सुगन चौहान के साथ पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।


 बताया जा रहा है कि जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। शनिवार की रात करीब 12 बजे मेड काटने की विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान सुगन चौहान द्वारा फावड़े से मुसाफिर चौहान पर हमला बोल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई में जुट गई।


इस बाबत थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, परिजनों द्वारा सुगन चौहान, इंद्रपाल चौहान, राबड़ी देवी, पार्वती देवी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

Saturday, 25 October 2025

जौनपुर थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में 01 वांछितअभियुक्त को किया गिरफ्तार तथा पीड़िता को किया बरामद


 जौनपुर थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में 01 वांछितअभियुक्त को किया गिरफ्तार तथा पीड़िता को किया बरामद


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-95/2025 धारा-87/137(2) बीएऩएस व ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सौरभ गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम नि0 नरी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर गढाबाघराय बाजार से आज दिनांक-25.10.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. सौरभ गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम नि0 नरी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।


पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0-95/2025 धारा-87/137(2) बीएऩएस व ¾ पाक्सो एक्ट।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 

1. सत्येन्द्र भाई पटेल थानाध्यक्ष थाना तेजीबाजार,जौनपुर। 

2. का0 अमरजीत यादव थाना तेजीबाजार जौनपुर।

3. म0का0 प्रतिमा दूबे थाना तेजीबाजार जौनपुर। 

4. सर्विलांस टीम जौनपुर।

जौनपुर थाना सुजानगंज पुलिस टीम ने हत्या कर झाड़ी में फेंकी गयी शव के घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले सभी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद


 जौनपुर थाना सुजानगंज पुलिस टीम ने हत्या कर झाड़ी में फेंकी गयी शव के घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले सभी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 290/2025 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस में नामजद अभियुक्तगण त्रिवेणी पाठक पुत्र स्व0 सोभनाथ पाठक ग्राम परसथ (बेलवा बाजार) थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर व राजाराम पुत्र काशीनाथ ग्राम कजाकपुर धोबीघाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी को दिनांक- 25.10.2025 को बेलवार पुल के पास से गिरफ्तार किया गया व घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल (01 अदद चाकू) को अभियुक्तगण की निशादेही पर बरामद किया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक बसन्तू पाल(सोखा) उम्र करीब 52 वर्ष निवासी हरीपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर झाड़फूक का कार्य करता था, अभियुक्तगण सत्तन की पत्नी को बच्चा लगभग 10 वर्षो से नही हो रहा था जिसके लिए सत्तन द्वारा अपनी पत्नी की झाड़फूक मृतक बसन्तू पाल से करायी गयी थी अभियुक्तगण द्वारा मृतक को झाड़ फूँक के नाम पर काफी पैसा दे दिया गया था  फिर भी झाड़ फूँक से कोई लाभ न होने पर अभियुक्तगण द्वारा अपना दिया गया पैसा माँगा जा रहा था उसी के विवाद में अभियुक्तगण द्वारा झाड़ फूँक करने वाले सोखा मृतक बसन्तू पाल की चाकू से गला रेतकर निर्जन स्थान पर हत्या कर झाड़ी  में फेंक दिया गया था जिसका सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 चाकू आलाकत्ल की बरामदगी की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. त्रिवेणी पाठक पुत्र स्व0 सोभनाथ पाठक ग्राम परसय (बेलवा बाजार) थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर। 

2. राजाराम पुत्र काशीनाथ ग्राम कजाकपुर धोबीघाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी।


आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0स0- 290/2025 धारा 103(1),238,3(5) बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर


बरामदगी-

 1. आलाकत्ल  01 अदद  चाकू


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर। 

3. उ0नि0 बृजेश मिश्र थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

4. हे0का0 अश्वनी पाण्डेय, हे0का0 सुरेश कुमार, का0 सुदीप सिंह, का0 संजय कुमार थाना सुजानगंज जौनपुर।

Friday, 24 October 2025

आजमगढ़ जहानागंज आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी खेत देखने के लिए सुबह निकला था घर से, 5 पुत्रीयों के सर से उठा पिता का साया


 आजमगढ़ जहानागंज आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी



खेत देखने के लिए सुबह निकला था घर से, 5 पुत्रीयों के सर से उठा पिता का साया


उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र के कारी साथ गांव निवासी घनश्याम यादव (52 वर्ष) पुत्र शंभूनाथ यादव ने शुक्रवार की सुबह आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम यादव सुबह लगभग 6 बजे अपने खेत को देखने सिवान गए थे। 


बताया जा रहा है कि बारिश न होने और मोटर जल जाने के कारण धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही थी, जिससे वे काफी चिंतित चल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कोल्हूखोर गांव के सिवान में स्थित एक पाकड़ के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। जब कोल्हूखोर गांव का एक व्यक्ति सिवान से गुजरा तो उसने पेड़ से लटकता शव देखा और गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


सूचना पाकर थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रमाकांत यादव ने बताया कि घनश्याम यादव आर्थिक रूप से काफी परेशान रहता था। उसकी पत्नी प्रमिला यादव आशा बहू के रूप में कार्य करती हैं, उसी की आय से घर का खर्च किसी तरह चलता था। घनश्याम यादव की पांच पुत्रियाँ हैं, जिनकी जिम्मेदारी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में घटना से मातम का माहौल है।

आजमगढ़ जहानागंज पुलिस मुठभेड़ में हत्या के 2 अभियुक्तों को लगी गोली, एक अन्य गिरफ्तार विवेक कुमार की हत्या के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बरामद हुए हथियार


 आजमगढ़ जहानागंज पुलिस मुठभेड़ में हत्या के 2 अभियुक्तों को लगी गोली, एक अन्य गिरफ्तार


विवेक कुमार की हत्या के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बरामद हुए हथियार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर 2025 को तड़के 3:05 बजे गोधौरा से बजहां जाने वाले मार्ग पर सीही गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त, पवन यादव (25) और अभिषेक चौहान (24), पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अभियुक्त, अंकित यादव (20), को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, और एक बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।


यह मुठभेड़ 20 अक्टूबर 2025 को रात लगभग 10:00 बजे हुई विवेक कुमार (17) की गोली मारकर हत्या के मामले से जुड़ी है। हत्या के बाद थाना जहानागंज में मुकदमा अपराध संख्या 320/25 दर्ज किया गया था, जिसमें शिवम यादव उर्फ पीयूष सहित छह नामजद और कुछ अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त विशाल सिंह को पहले ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन और पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की धरपकड़ तेज की, जिसके परिणामस्वरूप यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की गुणवत्तापूर्ण जांच और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाएगी।


https://www.news9up.com/2025/10/blog-post_21.html

शामली एक लाख का इनामी शार्प शूटर बदमाश ढेर, सिपाही घायल गुरुवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़


 शामली एक लाख का इनामी शार्प शूटर बदमाश ढेर, सिपाही घायल



गुरुवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़



उत्तर प्रदेश, शामली झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा के निकट गुरुवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक लाख के इनामी बदमाश फैसल, जो मेरठ का रहने वाला था और हाल में मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में रह रहा था, पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।


मुठभेड़ के दौरान झिंझाना कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना और एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बचे, जबकि एसओजी का सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।


पुलिस ने मौके से एक बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि फैसल संजीव गैंग का शार्प शूटर था और जिले में लूट की दो वारदातों में वांछित था। उस पर हत्या, लूट जैसे 17 मुकदमे दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार शाम को ही फैसल और उसके साथी ने शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी जीतराम और उनकी पत्नी से बाइक, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटा था। जिसके सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर मुकदमा अपराध संख्या 541/2025 अंतर्गत धारा 309(4) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज था।


उल्लेखनीय है कि फैसल का साथी शाहरुख पठान डेढ़ माह पहले एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।