Monday, 3 February 2025

जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 02 तमंचा.315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 02 तमंचा.315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त निमेश पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर एवं आशुतोष शुक्ला पुत्र राघवेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को एक -एक नाजायज तमंचा.315 बोर के साथ इनके घर ताखा पूरब से  दिनांक 02.02.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0037/ 2025 सम्बंधित धारा मे पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-

1.निमेश पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर। 

2.आशुतोष शुक्ला पुत्र राघवेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर। 

                         

पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0-0037/2025 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।


बरामदगी-

1.02 नाजायज तमंचा.315 बोर 


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-


1.सन्तोष कुमार शुक्ला प्रभारी थाना शाहगंज जौनपुर। 

2.उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना शाहगंज जौनपुर 

3.उ0नि0 आनंद प्रजापति, हे0कां0 जितेंद्र पांडेय, कां0 बृजेश मिश्रा, कां0 सुनील यादव, कां0 अमन यादव, कां0 प्रभाकर यादव, म0आ0 पुष्पा शुक्ला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ पवई अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, एक की मौत , 4 घायल बीती रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा


 आजमगढ़ पवई अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, एक की मौत , 4 घायल



बीती रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन नंबर 188 पर आधी रात के बाद लखनऊ से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में वाहन चला रहे चालक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वाहन में चार अन्य लोग भी सवार थे लेकिन अन्य लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।


 बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के निवासी अनिल चंद पांडे के पुत्र 28 वर्षीय इंद्रप्रकाश पांडेय अपने गांव के ही पंकज श्रीवास्तव की गाड़ी के चालक थे। किसी काम से वाहन मालिक का परिवार लखनऊ गया था। वहीं से सभी लोग रात में लौट रहे थे। स्टोन नंबर 188 के पास अचानक से जानवर सामने आ गया। जिससे बचने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में इंद्रप्रकाश पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए। जिनको यूपीडा की एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर होने पर बैठौली स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहा से भी रेफर कर दिया गया। जिसके बाद लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इंद्रप्रकाश पांडेय अभी अविवाहित थे

Sunday, 2 February 2025

जौनपुर जफराबाद गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला क्षेत्र, दिन दहाड़े भीम आर्मी के जिला सचिव समेत 2 भाईयों को मारी गोली पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 3 को किया गिरफ्तार


 जौनपुर जफराबाद गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला क्षेत्र, दिन दहाड़े भीम आर्मी के जिला सचिव समेत 2 भाईयों को मारी गोली


पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 3 को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र का बशीरपुर गांव रविवार को शाम लगभग चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। इसमें दो लोगों को गोली लगी है तो एक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। गोली से घायल एक भीम आर्मी पार्टी का जिला सचिव है। गोली लगने से दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।


 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिरकोनी ब्लाक के बशीरपुर गांव के सेक्रेटरी निषाद बस्ती और अनुसूचित बस्ती में पात्रों का सर्वे कर रहे थे। इस दौरान सूची को लेकर वर्तमान प्रधान पूनम निषाद जो कि रामहित निषाद की बहू हैं, रामहित ने अनुसूचित बस्ती के आवास को लेकर आपत्ति की। इसके बाद सेक्रेटरी वहां से चला गया। इसी बात को लेकर गांव के भीम आर्मी पार्टी के जिला सचिव और बीडीसी मनीष कुमार गौतम व उनके चचेरे भाई सूरज कुमार गौतम, बगल के राजन कुमार सायं चार बजे रामहित के घर के पास दुकान पर मिलने गए।


बातचीत के बाद कहासुनी के समय ही रामहित के लोगों ने बीडीसी मनीष को मारपीट दिया। मनीष ने आकर अपनी बस्ती में इसकी सूचना दी। इसके बाद अनुसूचित बस्ती के लोग रामहित के घर पर गए। वहीं बात बढ़ने पर रामहित पक्ष से गोली चलने लगी। गोली कांड में मनीष गौतम के पेट में दो गोली, उसके चचेरे भाई सूरज को एक गोली लगी। गांव के राजन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। 


स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए गोली गलने वाले दो युवकों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर देवेश सिंह, जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मनीष की मां गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें अब तक पुलिस ने आरोपी रामहित निषाद व उनके पुत्रों अविनाश निषाद, रिंकू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Saturday, 1 February 2025

आजमगढ़ महराजगंज संदिग्ध परिस्थितियों में मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख की पुत्री की हुई मौत मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, 5 लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में


 आजमगढ़ महराजगंज संदिग्ध परिस्थितियों में मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख की पुत्री की हुई मौत



मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, 5 लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव में ब्याही मिजार्पुर ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। 


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी फिरती देवी वर्तमान में आजमगढ़ जनपद के मिजार्पुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख है उनके पति शम्भूनाथ यादव उर्फ साधु यादव भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके है। उन्होंने अपनी पुत्री 28 वर्षीय पूजा यादव की शादी 16 फरवरी 2020 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामबहादुर यादव पुत्र अयोध्या यादव के साथ किये थे। 


शनिवार को मायके वालों को सूचना मिली की पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी होने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा की पूजा का शव नीचे पड़ा हुआ है। जिस पर मायके वालों ने शंका जताई की उसने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसकी हत्या की गयी है। वही इस मामले में मृतका के भाई भाजपा नेता बलवंत यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। कुछ साल तक तो मामला ठीक चला लेकिन फिर ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे जिसकी शिकयत मिल रही थी लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण हम लोग उसे समझा देते थे।


 शुक्रवार शाम को पूजा का फोन आया की उसके साथ मारपीट की गयी है। और शनिवार सुबह उसके मौत की सूचना आ गई। बलवंत ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी, दस लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहे थे और उसकी बहन को लगातार इसके लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे। इस कारण उन लोगों ने उसकी हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किये। मृतका का पति नैनीताल रेलवे में काठ गोदाम में काम करते है और अभी दो दिन पूर्व ही वह घर से गए है। इस मामले में बलवंत ने दहेज हत्या का आरोप लगते हुए थाने में तहरीर दे है।


 तहरीर में बलवंत यादव ने आरोप लगाया है कि मृतका के पति राम बहादुर यादव, ससुर अयोध्या यादव, सास सेवाती यादव, ननद अंतिमा व पूनम यादव के साथ ही देवर हरिराम यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वही इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से पांच को हिरासत में ले लिया गया है। छठवें व्यक्ति की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। आगे जो भी तथ्य जांच में आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ 3 हत्यारोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा अवैध संबंध में हुई हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने सुनाई सजा


 आजमगढ़ 3 हत्यारोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा 



अवैध संबंध में हुई हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने सुनाई सजा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे अवैध संबंध में हुई हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को पच्चीस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 3 जैनेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने शनिवार को सुनाया।


 अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा इरफान निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के पिता चुन्नू कसाई 12 मई 2005 की शाम गांव के बाहर ईदगाह बाजार तक गए और पूरी रात नहीं लौटे। दूसरे दिन आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के सीवान में चुन्नू कसाई का शव बरामद किया गया। थाने पर दी गई शिकायत में इरफान ने बताया कि उसके पिता चुन्नू कसाई और महेंद्र यादव निवासी जमालपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ का एक महिला के यहां आना-जाना था। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि चुन्नू कसाई का मुड़ियार की मीना देवी और चितरावल निवासिनी सुषमा से अवैध संबंध था। 


सुषमा, मीना के कहने पर महेंद्र यादव ने चुन्नू कसाई की हत्या करके लाश को कुशमहरा में फेंक दी थी। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक कुमार मिश्रा ने वादी मुकदमा समेत कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी महेंद्र यादव,सुषमा तथा मीना को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को पच्चीस हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई।

आजमगढ़ रौनापार बहन के देवर पर आया दिल तो युवती ने कर दी बगावत काली मां को साक्षी मान लिए 7 फेरे, पहनाई वरमाला


 आजमगढ़ रौनापार बहन के देवर पर आया दिल तो युवती ने कर दी बगावत



काली मां को साक्षी मान लिए 7 फेरे, पहनाई वरमाला


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें विरोध के बाद अंतत परिजनों को भी हामी भरनी पड़ गई। जब युवती को बहन के देवर से प्रेम हुआ तो उसने सात फेरे लेने के लिए बगावत कर दी। पहले विरोध फिर परिजन भी राजी हो गए, काली माता को साक्षी मानकर प्रेमी युगल शादी के अटूट बंधन में बंध गए। मामला रौनापार थाना क्षेत्र का है।


बताते चले कि संगीता पुत्री राम हरक उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी उसरी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ का अपनी बहन अनीता पत्नी राकेश निवासी अजगरा मगरवी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के यहां आना-जाना रहता था इस दौरान संगीता का प्रेम प्रसंग अपनी बहन के देवर मुकेश से हो गया। दोनों लुका छुपी मिलते जुलते थे दोनों के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो दोनों के परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रेमी युगल आपस में शादी के लिए जिद पर अड़े रहे। 


मामला रौनापार थाने पर पहुंचा, दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। प्रेमी युगल की जिद के आगे अंततः परिजनों ने भी हामी भर दी। काली माता को साक्षी मानकर मौके पर उपस्थित परिजनों के समक्ष प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान लोगों ने मिठाइयां बताकर खुशी का इजहार भी किया।

मुजफ्फरनगर साली की हत्या के बाद शव को जलाया इन कारणों को लेकर जीजा ने रच डाली खौफनाक साजिश


 मुजफ्फरनगर साली की हत्या के बाद शव को जलाया


इन कारणों को लेकर जीजा ने रच डाली खौफनाक साजिश


उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर में एक युवक ने पत्नी के रहते साली के साथ अवैध संबंध बनाया। जब साली ने शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाया तो खौफनाक साजिश रच डाली। साली की हत्या कर शव को आग के हवाले कर दियाा। पुलिस ने सरधना नहर के पास से युवती के शव के जले अवशेष बरामद कर लिए हैं। आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि साली शादी का दबाव बना रही थी। परिवार बचाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। जीजा का सहयोग करने वाले दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना निवासी ऋषिपाल उर्फ भूरा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी प्रियंका को 21 जनवरी 2025 को उसका दामाद आशीष निवासी कोल थाना मवाना जिला मेरठ अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया था। उसके साथ शुभम व दीपक निवासी मण्डयाई (कमरूद्दीन नगर) थाना सरधना जिला मेरठ भी अपनी मोटरसाइकिल से थे। काफी समय बाद जब वापस नहीं आई तो उसने अपने दामाद से उसके बारे में पूछा। आशीष ने बताया कि उसे रास्ते मे छोड़ दिया था। काफी तलाश करने के पश्चात 23 जनवरी 2025 को बुढ़ाना थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी आशीष ने अपने साथियों शुभम व दीपक के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। ऋषिपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आशीष को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या का राज कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सरधना नहर के पास से युवती के शव के जले अवशेष बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। 


कोतवाली प्रभारी आंनददेव मिश्र ने बताया कि युवती के शव के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके अवैध संबंध साली से बन गए थे। अब वह उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। परिवार बचाने के लिए उसने साली को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। जिसके तहत वह अपनी साली को साथ ले गया और उसकी ही चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए उसने शव को जला दिया।