Tuesday, 7 April 2026

आजमगढ़ जीयनपुर फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव मायके पक्ष ने जताई अनभिज्ञता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


 आजमगढ़ जीयनपुर फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव


मायके पक्ष ने जताई अनभिज्ञता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनिकाडीह बाजार में रविवार शाम एक गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सोना देवी (24) के रूप में हुई है, जो चार माह की गर्भवती थी।


 मृतका के भाई संदीप कुमार कुशवाहा, निवासी मिजौना थाना माधवगढ़ जिला जालौन, के अनुसार सोना की शादी 2 जून 2025 को जालौन जनपद के बुरहना थाना ननदे निवासी कौशल किशोर कुशवाहा से हुई थी। कौशल पिछले तीन वर्षों से मनिकाडीह बाजार में फुलकी-छोला का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं और परिवार सहित किराये के मकान में रहते हैं।


 बताया गया कि रविवार शाम कौशल दुकान लगाने गए थे, जबकि सोना कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान जब संदीप कमरे में पहुंचे तो उन्होंने सोना को रस्सी के फंदे से लटका पाया। शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। भाई के मुताबिक, परिवार में किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा नहीं था और आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment