Saturday, 17 October 2026

आजमगढ़ जिलाधिकारी ने इस दिन घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, जारी किया आदेश


 आजमगढ़ जिलाधिकारी ने इस दिन घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, जारी किया आदेश



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन घोषित किया गया है। 


जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के 16 अक्टूबर 2026 के आदेश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। शासन की ओर से वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित अवकाशों की सूची में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किया गया था। अब शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में 19 अक्टूबर,2026 सोमवार को भी महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद जनपद में 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी और 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जौनपुर थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।


  

 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-314/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तागण 1. विच्छू पत्नी अमरनाथ नि0 सिरकी चौक थाना संदैश जिला भोजपुर बिहार 2. संध्या पत्नी रोहित नि0 बिहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार 3. पूजा पत्नी विशु नि0 विहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार 4.चांदनी पत्नी गुड्डुन नि0 बिहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार को बगेरवा पुलिया से हिरासत पुलिस में लिया गया। कब्जे से नगद 300 रुपया व एक लाकेट पीली धातु एक छोटा लाल रंग का पर्स बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-

1. विच्छू पत्नी अमरनाथ नि0 सिरकी चौक थाना संदैश जिला भोजपुर बिहार।

2. संध्या पत्नी रोहित नि0 बिहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार।

3. पूजा पत्नी विशु नि0 विहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार।

4. चांदनी पत्नी गुड्डुन नि0 बिहिया थाना बिहिया भोजपुर बिहार।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 314/2026 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस थाना चन्दवक, जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 मदन शर्मा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर। 

2. हे0का0 बिन्दु प्रसाद थाना चन्दवक जौनपुर।

3. म0हे0का0 रेनू  यादव थाना चन्दवक जौनपुर।

4. म0का0 वैशाली गुप्ता थाना चन्दवक जौनपुर।

5. रि0म0का0 सपना सिंह थाना चन्दवक जौनपुर।

6. रि0म0का0 खुशबू यादव थाना चन्दवक जौनपुर।

7. रि0म0का0 शोभा देवी थाना चन्दवक जौनपुर।

जौनपुर थाना खुटहन पुलिस द्वारा गभीरन बाजार में कपड़े की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुल ₹75,500 बरामद।


 जौनपुर थाना खुटहन पुलिस द्वारा गभीरन बाजार में कपड़े की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुल ₹75,500 बरामद।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।


दिनांक 17.10.2026 को उ0नि0 सत्येन्द्र नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाहमऊ–पनौली मुख्य मार्ग से अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम धमौर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कपड़े की दुकान से चोरी किए गए रुपयों में से ₹10,500 तथा देशी शराब के ठेके की बिक्री के मालिक से छिपाकर रखे गए ₹65,000, कुल ₹75,500 बरामद किए गए। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण–

दिनांक 16.10.2026 को वादी विशाल मौर्य पुत्र वेदप्रकाश मौर्य, निवासी ग्राम बरंगी, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 15/16.10.2026 की रात्रि में गभीरन बाजार स्थित उनकी कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा गल्ले से ₹15,000 चोरी कर लिए गए। तहरीर के आधार पर थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि वह गभीरन स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। उसने ठेके की बिक्री के ₹65,000 अपने मालिक से छिपाकर रखे थे। चोरी की घटना का रूप देने के लिए उसने दिनांक 16.10.2026 की सुबह शराब के ठेके का ताला तोड़ा तथा किसी को संदेह न हो, इसलिए बगल की कपड़े की दुकान का भी ताला तोड़कर गल्ले से रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने स्थानीय दुकानदार एवं डायल–112 पर चोरी की झूठी सूचना दी।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

शिवम वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम धमौर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।


आपराधिक इतिहास–

1.मु0अ0सं0 348/2026 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना खुटहन, जौनपुर।

2.मु0अ0सं0 329/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना खुटहन, जौनपुर।


बरामदगी–

1.कपड़े की दुकान से चोरी किए गए रुपयों में से ₹10,500।

2.देशी शराब के ठेके की बिक्री के मालिक से छिपाकर रखे गए ₹65,000।

कुल बरामद धनराशि–₹75,500।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–

1. थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, थाना खुटहन, जौनपुर।

2. उ0नि0 सत्येन्द्र नारायण सिंह, थाना खुटहन, जौनपुर।

3. हे0का0 मनोज कन्नौजिया, थाना खुटहन, जौनपुर।

4. रि0का0 सूरज गोंड, थाना खुटहन, जौनपुर।

आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस ने 2 सोनारो को किया गिरफ्तार चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप, 4 चांदी की पायल की बरामद


 आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस ने 2 सोनारो को किया गिरफ्तार



चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप, 4 चांदी की पायल की बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दो सोनारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार चांदी की पायल बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर जनपद के धुंधी कटरा निवासी ओम प्रकाश खत्री (46) और प्रयागराज जनपद के कोरांव निवासी आशीष सोनी (27) के रूप में हुई है। 


पुलिस के अनुसार, 24/25 सितंबर 2026 की रात फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को तरवां और निजामाबाद थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, अवैध असलहे-कारतूस, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान चोरी के आभूषण खरीदने वाले सोनारों के नाम सामने आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव और उपनिरीक्षक चिरांशु मिश्रा की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों सोनार मोहम्मदपुर नहर पुलिया के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में चार चांदी की पायल बरामद हुईं।


 पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुनील नाम का व्यक्ति उनके यहां चोरी के आभूषण बेचता था। करीब 15 दिन पहले भी उसने आभूषण बेचे थे और वाहन खरीदने के नाम पर अग्रिम धनराशि ली थी। शेष आभूषण देने के लिए उन्हें आजमगढ़ बुलाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने पर सुनील के जेल जाने की जानकारी मिली। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

https://www.news9up.com/2026/10/2.html

Friday, 16 October 2026

आजमगढ़ मेंहनगर प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ मेंहनगर प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत


हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपक राम (26) का सिधारी गांव निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिये प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती तीन बहनों में सबसे छोटी है। वह बीएससी की छात्रा होने के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में पंजाब में रहते हैं। घर पर युवती अपनी दादी के साथ रहती थी। 


पुलिस के अनुसार, दीपक बृहस्पतिवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने सिधारी गांव आया था। इसी दौरान किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौके की स्थिति और पूछताछ के आधार पर हत्या और आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मेंहनगर के थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

आजमगढ़ मुबारकपुर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 10 नामजद समेत 60-70 अज्ञात पर मुकदमा आवागमन बाधित करने, पुलिस से धक्का-मुक्की और एंबुलेंस रोकने का आरोप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई थी मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल


 आजमगढ़ मुबारकपुर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 10 नामजद समेत 60-70 अज्ञात पर मुकदमा


आवागमन बाधित करने, पुलिस से धक्का-मुक्की और एंबुलेंस रोकने का आरोप

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई थी मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार बाजार में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव रखकर मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने मुबारकपुर-जीयनपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित किया, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान एंबुलेंस, रोडवेज बसों समेत कई वाहनों के फंसने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पुलिस की तहरीर के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को गुजरपार बाजार में उपनिरीक्षक नौशाद अहमद पुलिसकर्मियों के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुजरपार निवासी विपिन कुमार के माता-पिता को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में उनकी मां सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता मुन्नीलाल की मौत हो गई। इस मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 364/2026 संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। तहरीर के अनुसार, परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गुजरपार बाजार चौराहे पर शव रखकर मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी तथा ईंट-पत्थर चलाते हुए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। 

पुलिस का आरोप है कि जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस और सरकारी रोडवेज बसें भी फंस गईं। तहरीर में गंभीर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस रोकने और उन पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी हुई। जाम हटवाने के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी और नेम प्लेट को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में अन्य थानों से पुलिस बल पहुंचने के बाद जाम हटवाया गया और आवागमन बहाल हो सका। इस मामले में हरिकेश पुत्र निहोर, प्रकाश पुत्र बेचन, गोविन्द पुत्र स्वर्गीय सोहित, विजय पुत्र शंकर, सुनील राम पुत्र बालचन्द, अनिल राम पुत्र बालचन्द, इन्द्रदेव राम पुत्र निर्मल, रामचन्दर पुत्र बेचन, नागेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय रामबदन यादव और सूबेदार पुत्र लालधर, सभी निवासी गुजरपार, थाना मुबारकपुर, को नामजद किया गया है। इनके अलावा 60 से 70 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस मुठभेड़ में 2 सगे भाइयों के पैर में लगी गोली सराफा चोरी मामले में हैं आरोपी, बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार बरामद


 आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस मुठभेड़ में 2 सगे भाइयों के पैर में लगी गोली



सराफा चोरी मामले में हैं आरोपी, बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और सराफा चोरी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हुशामपुर बड़ागांव नहर की पुलिया के पास हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो सगे भाइयों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है।


 पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुशामपुर बड़ागांव नहर की पुलिया के पास पुलिस टीम का सामना सराफा चोरी के आरोपियों से हुआ। इस दौरान मुठभेड़ होने पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल आरोपियों की पहचान मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी सुनील (29) पुत्र छोटक और अनिल (25) पुत्र छोटक के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई बताए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। अब इस वाहन के स्वामित्व और उसके इस्तेमाल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


 थानाध्यक्ष निजामाबाद राकेश कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने के साथ ही सराफा चोरी की घटनाओं में उनकी कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। बरामद अर्टिगा कार का इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया और यह वाहन किसका है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूछताछ के आधार पर सराफा चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित कड़ियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दोनों घायल आरोपियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://www.news9up.com/2026/10/2-4.html