Tuesday, 6 August 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली अवैध हुक्का बार पर पुलिस का वार, युवती सहित 10 गिरफ्तार शहर कोतवाली क्षेत्र के बीच शहर में हो रहा था संचालित


 आजमगढ़ शहर कोतवाली अवैध हुक्का बार पर पुलिस का वार, युवती सहित 10 गिरफ्तार



शहर कोतवाली क्षेत्र के बीच शहर में हो रहा था संचालित




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात नगर के जालंधरी मुहल्ले में जोकर कैफे के नाम से संचालित अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर एक युवती समेत दस लोगों को हवालात की सैर करा दी। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में नशे के सामान भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।


पुलिस को शहर के बाजबहादुर (जालंधरी) मुहल्ले में जोकर कैफे के नाम से अवैध हुक्का बार के संचालन की सूचना मिली। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस टीम ने चिन्हित किए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां नशे का सेवन करने के लिए जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां हुक्का बार के संचालन में सहयोगी युवती समेत दस युवाओं को पकड़ा और सभी को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया। मंगलवार को पकड़े गए आरोपितों को छुड़ाने के लिए तमाम लोग शहर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने सभी की बात अनसुनी कर दी। 


पकड़े गए आरोपितों में संचालक सहयोगी रागिनी यादव निवासी बलरामपुर, मोहम्मद अम्मार, मोहम्मद उमैर व मोहम्मद कैफ निवासी मिल्लत नगर कालोनी, अंशू सोनकर मुहल्ला गुलामी का पूरा, शुभम यादव निवासी ग्राम हाफिजपुर थाना शहर कोतवाली जनपद आजमगढ़ , दिलशाद अहमद व आदित्य सिंह एवं प्रिंस गुप्ता निवासी सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ तथा सौरभ पाण्डेय निवासी चक्रपानपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ शामिल हैं।

आजमगढ़ महराजगंज लापता युवक का मिला शव शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई लगा आरोप


 आजमगढ़ महराजगंज लापता युवक का मिला शव


शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई लगा आरोप 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम गांव से बाजार वाले घर पर खाना खाने के लिए निकला, लेकिन वह नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर खंडहर में मिला। सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।


 मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नरोत्तमपुर गांव निवासी सतीश चंद्र का गांव के साथ ही बाजार में भी मकान है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे उनका लड़का प्रभात मिश्रा ( उम्र लगभग 19 वर्ष ) गांव के मकान से खाना खाने बाजार के मकान पर जाने के लिए निकला, लेकिन वह मकान पर नहीं पहुंचा।


 परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और परिवार से बात कर लौट आई। सुबह आठ बजे के करीब घर से करीब 60 मीटर दूर स्थित खंडहर में उसका शव बरामद हुआ। इस पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चक्काजाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और मौका-मुआयना किया।

आजमगढ़ कलेक्टर भवन पर फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज मीडिया के बताने पर दुरुस्त किया गया तिरंगा झंडा


 आजमगढ़ कलेक्टर भवन पर फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज


मीडिया के बताने पर दुरुस्त किया गया तिरंगा झंडा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देश व प्रदेश शासन जहां आगामी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर उल्टा फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट भवन जहां जनमानस को न्याय दिलाने के लिए प्रतिदिन जिलाधिकारी पीड़ितों की फरियाद सुनते हैं। वहीं उनके मातहतों द्वारा मंगलवार को मुख्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। इस बात की जानकारी होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात होमगार्ड जवान ने फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर उसे सीधा किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट भवन के बाहर तमाशबीनों की भीड़ तरह -तरह की चर्चा में मशगूल रही।


हुआ यूं कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में बैठने वाले किसी प्रशासनिक अधिकारी की अदालत में न्याय पाने की आस में आए फरियादी की नजर मुख्यालय भवन पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज पर नजर पड़ी। तिरंगे झंडे को उल्टा देख उसने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर क्या यह बात कलेक्ट्रेट क्षेत्र में मौजूद मीडिया कर्मियों को हुई और सभी इस कृत्य को अपने कैमरों में कैद करने निकल पड़े। अचानक एक साथ आसमान की ओर उठे दर्जनों मोबाइल फोन और कैमरों को देख उस रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।


 इसकी जानकारी होते ही कलेक्ट्रेट भवन में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को मानो सांप सूंघ गया हो। जब तक राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर उसे सीधा करने की बात शुरू होती, तभी कलेक्ट्रेट भवन में तैनात एक होमगार्ड जवान भागकर छत पर पहुंचा और राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर उसे सम्मान के साथ सीधा किया। इस बात की चर्चा पूरे दिन सुर्खियों में रही।

Monday, 5 August 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली हत्यारे प्रेमी ने बताया क्यों उतारा छात्रा को मौत के घाट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


 आजमगढ़ शहर कोतवाली हत्यारे प्रेमी ने बताया क्यों उतारा छात्रा को मौत के घाट



पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बीते चार अगस्त 2024 को शहर के ब्रम्हस्थान क्षेत्र में किराए का आवास लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती की गला घोंटकर की गई हत्या में आरोपित उसके प्रेमी को सोमवार को दिन में क्षेत्र के छोटी हरैया गांव के समीप धर दबोचा। आरोपी ने युवती की हत्या किए जाने के कारणों का खुलासा किया।


शहर के ब्रम्हस्थान क्षेत्र में किराए का आवास लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा खुशबु का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। पुलिस की छानबीन में जानकारी मिली कि महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम परमेश्वरपुर ग्राम निवासी मृतका खुशबू ब्रम्हस्थान क्षेत्र में किराए का आवास लेकर कोचिंग सेंटर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसके साथ मऊ जिले के घोसी थाना ग्राम पिऊवा निवासी राजू यादव लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। 



इस मामले में मृतका की मां ने पुत्री के साथ उसके आवास में रहने वाले राजू यादव के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपित युवक मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी ने जब अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने गमछे से गला घोंटकर बेटी को मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतका के मां द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को दिन में आरोपित राजू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।आरोपी युवक ने बताया कि हम लोगों के बीच विवाद हुआ था, फिर हम दोनों सो गए,रात में खुशबू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जौनपुर मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा अभियुक्त के पैर में लगी गोली, घायल/गिरफ्तार,


 जौनपुर मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा अभियुक्त के पैर में लगी गोली, घायल/गिरफ्तार,


 


उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर संतोष पाठक मय हमराह देख भाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी में रवाना होकर आज दिनांक- 05.08.2024 को सुबह लगभग 05.00 बजे गौरीशंकर महादेव मंदिर पर जाने वाले कावड़ियो की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र सुजानगंज के करीब मुंगराबादशाहपुर रोड पर  वाहनो को रोक कर चेक कर रहे थे तथा आने जाने वाले इक्का दूक्का बड़े वाहनों को श्रावण सोमवार होने की वजह से वापस मुंगराबादशाहपुर की तरफ भेजा जा रहा था कि उसी समय एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से सुजानगंज की तरफ से आ रहे थे।


जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया किन्तु रुके नही भागने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त टीम द्वारा बदमाशो का पीछा करते हुए जैसे ही रामपुर मोड़ पटेल नगर रोड के पास पहुंचे तो नील गायों का झुण्ड देखकर उक्त बदमाश अचानक ब्रेक लगाये तो बदमाश जमीन पर मय गाड़ी सहित गिर गये , जब पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो एक बदमाश जान से मारने की नियत से पुलिस वालो के ऊपर फायर कर दिया।


आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया तो कुछ समय बाद कराहने की अवाज आयी, पास में जाकर देखा तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी हुई है तथा दूसरा बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया।


 घायल/पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पूछा गया तो अरविन्द बिन्द पुत्र राम नरायण बिन्द निवासी देनवा दुबौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र 37 वर्ष बताया जिसे समय करीब 05.22 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।


 उक्त अभियुक्त द्वारा थाना खुटहन , बक्सा , बदलापुर, सुजानगंज में कई लूट की घटनाओं को अपने साथी के साथ अंजाम दिया गया था ऐसा बताया गया है।





घायल/गिरफ्तार अभियुक्त

अरविन्द बिन्द पुत्र राम नरायण बिन्द निवासी देनवा दुबौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र 37 वर्ष।


बरामदगी:-  

एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 09 mm, एक मोबाईल, एक मोटरसाइकिल व 1500 रुपया नगद।


आपराधिक इतिहास:- अभि0 अरविन्द बिन्द   

1. मु0अ0सं0 285/2024 धारा 109(1) बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर। 

2. मु0अ0सं0 218/2024 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना खुटहन जौनपुर।

3. मु0अ0सं0 211/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(5) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

4. मु0अ0सं0 219/2024 धारा 309(4), 317(2), बीएनएस थाना बक्सा जौनपुर।

5. मु0अ0सं0 220/2024 धारा 109(1) BNS भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट जौनपुर।

6. मु0अ0सं0 258/2024 धारा 356 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।

7. मु0अ0सं0 269/2024 धारा 304(2)/115(2) बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1. उ0नि0 संतोष पाठक (थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।

2. निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह प्र0नि0 मछलीशहर जौनपुर 

3. हे0का0 जितेन्द्र देव पाण्डेय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

4. का0 पकंज मिश्रा , का0 दुर्गेश कुमार गौड़ थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

5. का0 लक्ष्मीकांत गुप्ता , का0 सुनील यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।

6. का0 नीरज यादव  थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

आगरा जब दरोगा को भाग कर बचानी पड़ी अपनी जान गश्त के दौरान पुलिस टीम पर किया गया हमला


 आगरा जब दरोगा को भाग कर बचानी पड़ी अपनी जान



गश्त के दौरान पुलिस टीम पर किया गया हमला



उत्तर प्रदेश आगरा के कागारौल-फतेहपुर सीकरी रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक दरोगा घायल हो गया। प्रशिक्षु दरोगा ने किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। 


कागारौल थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह और प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार शुक्रवार की रात फतेहपुर सीकरी रोड स्थित कब्रिस्तान के पास गश्त कर रहे थे। तभी फतेहपुर सीकरी की ओर से बाइक सवार महिला और पुरुष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी गर्दन में चोट लगी, घायल हो गए। प्रशिक्षु ने महिला से हसिया छीन लिया। इसी दौरान महिला व धारदार हथियार को छोड़ कर हमलावर व्यक्ति बाइक सहित भाग गया। भागते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीना पत्नी बंटू निवासी औरंगपुर और भागे व्यक्ति का नाम मनोज निवासी औरंगपुर बताया है।


 बताया गया कि महिला की तहरीर पर पुलिस केस नहीं लिख रही थी, इससे नाराज होकर उसने हमला किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला आए दिन तहरीर देकर गांव के किसी न किसी के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराना चाहती है। जांच के बाद केस दर्ज करने की कहने पर उसने यह हमला किया।

आगरा काफी मॉडर्न हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा दोस्त संग पकड़े जाने के बाद अब रील हुईं वायरल


 आगरा काफी मॉडर्न हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा


दोस्त संग पकड़े जाने के बाद अब रील हुईं वायरल



उत्तर प्रदेश के आगरा में अपने सरकारी आवास पर दोस्त के साथ पकड़ी जाने वाली महिला इंस्पेक्टर शैली राणा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। शनिवार को हुई मारपीट की घटना के बाद जब उनका वीडियो वायरल हुआ। लोग इंस्पेक्टर शैली राणा के पक्ष और विपक्ष में कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि पुलिस के सामने इंस्पेक्टर से मारपीट होती रही इससे ज्यादा शर्मनाक कोई और बात नहीं हो सकती थी। पुलिस चाहती तो यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ता। पति-पत्नी और वो का मामला था। पुलिस को थाने में बैठाकर पंचायत करानी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर शैली राणा के वीडियो के साथ उनकी कुछ रील भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं।


 वायरल रील में शैली राणा कॉफी मॉडर्न नजर आ रही हैं। शैली राणा की अलग-अलग फिल्मी गीतों पर बनी रीलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शैली राणा की इस रील पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी भी करते नजर आ रहे हैं। रकाबगंज थाना प्रभारी शैली राणा सरकारी आवास पर रहती हैं। शनिवार की शाम मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार उनके घर रुके थे। मेरठ से पवन कुमार की पत्नी अपने भाई, भाभी, भतीजे और बेटे के साथ आई थी। आते ही सभी ने बवाल किया था। शैली राणा और पवन कुमार के साथ मारपीट की थी। हंगामा होने पर रकाबगंज थाने से पुलिसकर्मी आ गए थे। किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया था। पुलिस ने खुद मारपीट के वीडियो बनाए थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने इस मामले में दो दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।


https://www.news9up.com/2024/08/blog-post_4.html