आजमगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 59 उपनिरीक्षकों के तबादले
कई चौकी प्रभारियों समेत महिला उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात 59 उपनिरीक्षकों (एसआई) का तबादला किया गया है। जारी सूची में कई चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आगामी कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
जारी तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को पहाड़पुर कोतवाली से हटाकर प्रभारी चौकी लोहरा मुबारकपुर भेजा गया है, जबकि प्रमोद कुमार यादव को लोहरा मुबारकपुर से पहाड़पुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। हरिकेश कुमार राय को कोतवाली से थाना बिलरियागंज, अभिषेक कुमार मिश्रा को देवगांव से प्रभारी चौकी सिविल लाइन कोतवाली तथा अजय कुमार सिंह को कचहरी चौकी से कोतवाली भेजा गया है।
इसी क्रम में चन्द्रप्रकाश कश्यप को गोसाई बाजार गम्भीरपुर से कचहरी कोतवाली, अश्वनी कुमार मिश्रा को मुबारकपुर से प्रभारी चौकी गोसाई बाजार गम्भीरपुर तथा अभिषेक कुशवाहा को कोतवाली से जहानागंज स्थानांतरित किया गया है। मनीष मणि त्रिपाठी को सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अहरौला, धर्मेन्द्र शर्मा को मूसेपुर सिधारी से प्रभारी चौकी कस्बा मुबारकपुर तथा मुरारी मिश्रा को कस्बा मुबारकपुर से मूसेपुर सिधारी भेजा गया है। धर्मेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी जेल सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंधरापुर बनाया गया है।
रंजन कुमार शाह को बोगरिया तरवां से प्रभारी चौकी जेल सिधारी, हरिकृष्ण मिश्रा को थाना पवई से बोगरिया तरवां तथा मिथलेश वर्मा को सिधारी से कोतवाली भेजा गया है। रुची सिंह को पवई से सिधारी, अमित पाल को कंधरापुर से मेहनाजपुर, धर्मराज यादव को प्रभारी चौकी बनकट से सिधारी और सौरभ सिंह को मुबारकपुर से प्रभारी चौकी बनकट भेजा गया है। सिन्धीलाल को गम्भीरपुर से तरवां, परमात्मा यादव को निजामाबाद से बिलरियागंज, सुबाष तिवारी को प्रभारी चौकी लालगंज देवगांव से महुला रौनापार तथा रविन्द्रनाथ पाण्डेय को अहरौला से प्रभारी चौकी लालगंज देवगांव भेजा गया है। विवेक सिंह को महुला रौनापार से थाना मुबारकपुर, इल्ताफ खां को देवगांव से जहानागंज तथा शिवश्याम मिश्रा को देवगांव से जामवृद्ध भेजा गया है।
आदिल खां को मेहनगर से अतरौलिया, ओमप्रकाश कन्नौजिया को मेहनाजपुर से फूलपुर, अजय यादव को प्रभारी चौकी अजमतगढ़ जीयनपुर से सिधारी तथा विनय कुमार यादव को महराजगंज से अजमतगढ़ जीयनपुर स्थानांतरित किया गया है। बालेन्द्र कुमार यादव को महराजगंज से सिधारी, पिन्की को थाना महराजगंज से रौनापार तथा प्रशान्त पाण्डेय को रौनापार से बड़ैया अतरौलिया भेजा गया है। सुरेन्द्र कुमार को रौनापार से मेहनाजपुर, शिवम मिश्रा को रौनापार से कंधरापुर, मनीष विश्वकर्मा को बिलरियागंज से प्रभारी चौकी अर्थरैत अतरौलिया तथा सुधीर पाण्डेय को बिलरियागंज से प्रभारी चौकी सिवांचल महराजगंज भेजा गया है। विजय सिंह गौंड को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कप्तानगंज से वरिष्ठ उपनिरीक्षक फूलपुर तथा गंगाराम बिन्द को फूलपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कप्तानगंज बनाया गया है।
अखिलेश सिंह को प्रभारी चौकी बूढ़नपुर से अतरौलिया, विश्वजीत पाण्डेय को जीयनपुर से बूढ़नपुर, पवन कुमार शुक्ला को अतरौलिया से मेहनगर तथा राजेन्द्र कुमार को अतरौलिया से कोतवाली भेजा गया है। जफर अय्यूब को अतरौलिया से निजामाबाद, उमेशचन्द्र को अतरौलिया से अहरौला, मनोज यादव को अतरौलिया से पवई तथा लालबचन राय को अहरौला से अतरौलिया स्थानांतरित किया गया है। विश्राम गुप्ता को अहरौला से लोहरा अतरौलिया, मानचन्द्र यादव को तहबरपुर से रौनापार, कमरुल्ला अली को दीदारगंज से अतरौलिया, योगेन्द्र प्रसाद को साइबर सेल से अतरौलिया तथा रजत सिंह को साइबर सेल से देवगांव भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षकों में रुपम वर्मा को पुलिस लाइन से महिला चौकी मुबारकपुर, आरती यादव को महिला चौकी मुबारकपुर से थाना जहानागंज, खुशबू चौधरी को पुलिस लाइन से कंधरापुर, आकांक्षा पाण्डेय को पुलिस लाइन से बिलरियागंज तथा इस्मिता गुप्ता को पुलिस लाइन से सिधारी भेजा गया है। सुनीता वर्मा को पुलिस लाइन से बरदह तथा रानी साहू को मेहनगर से फूलपुर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक आवश्यकता, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह तबादले किए गए हैं। आने वाले दिनों में सभी उपनिरीक्षक अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।





No comments:
Post a Comment