Sunday, 8 June 2025

आजमगढ़ पुलिस ने 16 माह में बरामद किए 1775 मोबाइल फोन आज 114 फोन स्वामियों को सौंपे

आजमगढ़ पुलिस ने 16 माह में बरामद किए 1775 मोबाइल फोन




आज 114 फोन स्वामियों को सौंपे



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मई में पुलिस ने 114 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 28 लाख रुपये) बरामद किए, जिन्हें रविवार, 08 जून 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरवरी 2024 से शुरू इस अभियान के तहत अब तक कुल 1775 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इसमें वर्ष 2025 में 550 फोन शामिल हैं। गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी द्वारा इन फोनों की बरामदगी की गई।


फरवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक पुलिस ने 1661 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये) बरामद किए थे, और मई 2025 में 114 और फोन बरामद कर इस अभियान को और मजबूती दी। आजमगढ़ पुलिस का यह प्रयास नागरिकों के लिए राहत का सबब बन रहा है, और खोए हुए फोनों को उनके मालिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर माफिया गैंग D-74 का लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव को गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर माफिया गैंग D-74 का लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव को गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग के दौरान दिनांक 07.06.2025 की रात्रि करीब 19:00 बजे सायफन पुलिया बहद ग्राम ताखा पश्चिम (शिवपुर)के पास से हिस्ट्रीशीटर व शातिर अंतर्जनपदीय गो-तस्कर माफिया गैंग लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।


 गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव उपरोक्त एक शातिर किस्म का गो-तस्कर माफिया गैंग लीडर एवं दुराचारी मजरिया HS 73A  है व D-74 का गैंग लीडर है! गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।


आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर 

2. मु0अ0सं0 105/2022 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़

3. मु0अ0सं0 160/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़

4. मु0अ0सं0 0019/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर 

5. मु0अ0सं0  116/2021 धारा 307/120बी भादवि थाना खेतासराय जौनपुर 

6. मु0अ0सं0 117/2021 धारा 120बी भादवि व 3/5/8 उ0प्र0 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि थाना खेतासराय जौनपुर 

7. मु0अ0सं0 62/2020 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना मईल थाना जनपद देवरिया। 

8. मु0अ0सं0 251/2020 धारा 120-B, 201, 302, 363, 504 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर 

9. मु0अ0सं0 009/2023 धारा  420,468,473 भादवि व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

10. मु0अ0सं0 49/2019 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़

11. मु0अ0सं0 122/2016 धारा 147/323/506 भादवि थाना सरपतहाँ जौनपुर 

12. मु0अ0सं0 38/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मईल जनपद देवरिया 

बरामदगी का विवरण-


  (1) 1 किलो 150 ग्राम नाजायज गाजा


गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

2. उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

3. उ0नि0 आनंद प्रजापति थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

4. हे0का0 अनन्त यादव 5.हे0का0 सन्तोष यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार कब्जे से लाइसेन्सी रायफल व कारतूस बरामद।


 जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तो  को किया गया गिरफ्तार



कब्जे से लाइसेन्सी रायफल व कारतूस बरामद। 


उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले मे प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अरविन्द कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर पुलिस टीम उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय मय हमराही कर्मचारी गण के द्वारा थाना स्थानीय के ग्राम देवरामपुर में हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त गण 1. जगन्नाथ यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी पचरुखवा थाना पवई जनपद आजमगढ़ 2. सुनील कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर ग्राम सरैना थाना अहरौला जिला आजमगढ़  के कब्जे से 01 लाइसेन्सी रायफल .315 बोर व 03 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद करते हुए  कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक-08.06.2025 बहद ग्राम देवरामपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। 


बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-

1. जगन्नाथ यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी पचरुखवा थाना पवई जनपद आजमगढ़

2. सुनील कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर ग्राम सरैना थाना अहरौला जिला आजमगढ़


बरामदगी-

(1) 01 लाइसेन्सी रायफल .315 बोर व 03 खोखा कारतूस 315 बोर 


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय  थाना बदलापुर जौनपुर।

2.उ0नि0 उदय प्रताप  थाना बदलापुर जौनपुर।

3.का0 पिकेश कुमार  थाना बदलापुर जौनपुर।

आजमगढ़ अतरौलिया/सिधारी जमीन बिक्री के नाम पर बनाया शिकार, रजिस्ट्री नहीं हुई पूरी दबंगों की धमकी से पीड़ित भयभीत, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार


 आजमगढ़ अतरौलिया/सिधारी जमीन बिक्री के नाम पर बनाया शिकार, रजिस्ट्री नहीं हुई पूरी


दबंगों की धमकी से पीड़ित भयभीत, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम चकनेवाज निवासी संतोष सैनी पुत्र हरिहर ने विपक्षी संदीप व अन्य के खिलाफ जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संतोष सैनी ने विपक्षी संदीप उनकी पत्नी शशिकला और राममिलन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


संतोष सैनी ने अपनी शिकायत में बताया कि संदीप यादव, निवासी भोराजपुर कला, थाना अतरौलिया, के साथ आजमगढ़ हाइवे के पास जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर 31 जनवरी 2023 को एक इकरारनामा हुआ था। इसके तहत 5 लाख रुपये नकद और बाद में 15 लाख रुपये (7.5 लाख नकद और 7.5 लाख बैंक ट्रांसफर के माध्यम से) संदीप को दिए गए। यह राशि गवाहों मुकेश कुमार, लौहर और लक्ष्मीकांत मौर्य की उपस्थिति में दी गई थी। संदीप ने आश्वासन दिया था कि वह जमीन का बैनामा कर देंगे, लेकिन न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रुपये वापस किए गए। संतोष सैनी ने आरोप लगाया कि संदीप यादव और उनके साथियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी और जालसाजी की। इसके अलावा, रुपये मांगने पर संदीप, उनकी पत्नी शशिकला और राममिलन यादव ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। मार्च 2025 में जब संतोष ने रुपये मांगने के लिए संदीप के घर का दौरा किया, तो चार-पांच लोग असलहों के साथ उन्हें दौड़ाकर मारने की कोशिश की। संतोष ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विपक्षी दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं, जो अन्य लोगों के साथ भी इस तरह के कृत्य करते रहते हैं। संतोष ने बताया कि विपक्षियों ने उनके रुपये से मकान का निर्माण किया और एक चार पहिया वाहन शशिकला के नाम से खरीदा।


 संतोष ने यह भी कहा कि विपक्षी उन्हें आत्महत्या करने या जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा करते हैं कि पुलिस और कोर्ट का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। संतोष सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और 20 लाख रुपये की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर थाना अतरौलिया पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 194/2025 अंतर्गत धारा 420 भा0द0स0 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।