Tuesday, 3 February 2026

आजमगढ़ महाराजगंज पुल के नीचे मिले आधा दर्जन गोवंशों के कटे सिर, इलाके में तनाव घटना से भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध 4 टीमों का गठन, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ महाराजगंज पुल के नीचे मिले आधा दर्जन गोवंशों के कटे सिर, इलाके में तनाव



घटना से भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध


4 टीमों का गठन, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में स्थित छोटी सरयू नदी पुल के नीचे मंगलवार की सुबह लगभग आधा दर्जन गोवंशों के कटे हुए सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़हरडीह–पैकौली संपर्क मार्ग पर गांव के उत्तर दिशा में पुल के नीचे गोवंशों के अवशेष कुत्ते और कौवे नोचते देखे गए, जिस पर राहगीरों की नजर पड़ी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। घटना की जानकारी स्थानीय हिंदू संगठनों को दी गई, जिसके बाद भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं पर आघात बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया। आरएसएस के खंड कारवाह आशुतोष सिंह आंशू, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य आजाद यादव, भाजपा नेता विवेक सिंह और सच्चा सिंह सहित अन्य लोगों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, क्षेत्र में तैनात पुलिस निरीक्षक की भूमिका को लेकर भी नाराजगी जताई गई।


 सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि सैंपलिंग के लिए अवशेष सुरक्षित कर लिए गए हैं और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शाम करीब चार बजे क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


https://youtu.be/QU9UweX2VIU?si=RfTDhzvJ1R8V3FJr

आजमगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के पास चला बुलडोजर, मकान मालिकों ने किया हंगामा सेतु निगम पर मनमानी कार्रवाई का आरोप, जेसीबी लेकर लौटे अधिकारी पीड़ितों ने मुआवजा तय कर भूमि अधिग्रहण की उठाई मांग


 आजमगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के पास चला बुलडोजर, मकान मालिकों ने किया हंगामा



सेतु निगम पर मनमानी कार्रवाई का आरोप, जेसीबी लेकर लौटे अधिकारी


पीड़ितों ने मुआवजा तय कर भूमि अधिग्रहण की उठाई मांग



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शहर से सटे बेलईसा रेलवे ओवरब्रिज के बगल में निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे इस ओवरब्रिज के सिलसिले में स्थानीय लोगों ने निगम के अधिकारियों पर बिना किसी पूर्व सूचना के मकानों पर जेसीबी चलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पहले से मौजूद रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित रिहायशी मकानों पर अचानक जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिकों द्वारा विरोध किए जाने पर सेतु निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके से वापस लौट गई, लेकिन तब तक कई मकानों को नुकसान पहुंच चुका था। 


पीड़ित रामविलास साहू ने बताया कि उनका मकान लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है और आबादी की जमीन पर स्थित है। इसके बावजूद न तो कोई नोटिस दी गई और न ही प्रशासन या पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों ने विरोध किया तो अधिकारी जेसीबी लेकर फरार हो गए। वहीं, एक अन्य पीड़ित भागवत प्रसाद तिवारी ने कहा कि उन्हें भी किसी प्रकार की सूचना या नोटिस नहीं दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पुल निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नियमानुसार पहले मुआवजा तय कर जमीन का अधिग्रहण किया जाए, उसके बाद ही मकानों को तोड़ा जाए।

आजमगढ़ को यूपी 112 के तहत 13 नई पीआरवी वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज 11 चार पहिया व 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों का हुआ आवंटन, अब 86 पीआरवी वाहन होंगे क्रियाशील रिजर्व पुलिस लाइन्स में फ्लैग ऑफ, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी


 आजमगढ़ को यूपी 112 के तहत 13 नई पीआरवी वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज


11 चार पहिया व 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों का हुआ आवंटन, अब 86 पीआरवी वाहन होंगे क्रियाशील


रिजर्व पुलिस लाइन्स में फ्लैग ऑफ, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी



आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यू0पी0 112 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ को नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहनों की सौगात मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद को 11 चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) तथा 02 दो पहिया पीआरवी वाहन (पल्सर) आवंटित किए गए हैं। यह आवंटन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा किया गया है। वर्तमान में जनपद आजमगढ़ में 57 चार पहिया एवं 16 दो पहिया पीआरवी वाहन क्रियाशील थे। नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जनपद में कुल 68 चार पहिया एवं 18 दो पहिया पीआरवी वाहन सक्रिय हो जाएंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं की गति और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।मंगलवार को 03 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में नवनियुक्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 यह कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 11 चार पहिया एवं 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों को उनके संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पीआरवी वाहनों के माध्यम से पुलिस सहायता, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सहायता एवं रात्रि सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि आमजन को डायल 112 के जरिए किसी भी समय त्वरित सुरक्षा और मदद मिल सके।


 पीआरवी वाहनों का आवंटन इस प्रकार किया गया है—चार पहिया पीआरवी: कंधरापुर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर, अहरौला, सरायमीर, देवगांव, बरदह, मेहनगर, तरवा एवं मेहनाजपुर थाना क्षेत्र। दो पहिया पीआरवी: सिधारी एवं बिलरियागंज थाना क्षेत्र।


https://youtu.be/pZzDJyV-AQA?si=-EAZx_UpNTm1Z8v6

आजमगढ़ सरायमीर तड़तड़ाई गोलियां, 2 बदमाशों को लगी गोली अवैध हथियार व प्रतिबंधित पशु बरामद, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार


 आजमगढ़ सरायमीर तड़तड़ाई गोलियां, 2 बदमाशों को लगी गोली


अवैध हथियार व प्रतिबंधित पशु बरामद, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोकशी की घटना में शामिल दो शातिर गोतस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से प्रतिबंधित पशु, पिकअप वाहन और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, 03 फरवरी की रात थाना सरायमीर पुलिस क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डेमरी मकदुमपुर में पूर्व में हुई गोकशी की घटना में शामिल गोतस्कर दोबारा पिकअप वाहन से गोवंश लेकर दीदारगंज-सरायमीर मार्ग से गांव की ओर जा रहे हैं।


 सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर भुवनेश चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकरौर सहबरी के आगे घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने अवरोधक तोड़ते हुए वाहन तेज गति से भगा दिया और बाद में पिकअप छोड़कर पैदल भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रफीक उर्फ टोनी और राहुल यादव के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया है।


 घायल आरोपियों ने पूछताछ में ग्राम डेमरी मकदुमपुर में 16 दिसंबर 2025 को हुई गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में सलमान, मन्नान समेत कई अन्य लोग शामिल थे, जो जौनपुर बॉर्डर से सटे क्षेत्रों से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर पिकअप से लाते और गोकशी कर मांस का अवैध कारोबार करते थे।मौके से एक पिकअप वाहन, एक प्रतिबंधित पशु, दो तमंचे, फायरशुदा व जिंदा कारतूस, नगद धनराशि सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है।


https://youtu.be/VVb-B-fpFxA?si=FMBpfu4iHDsrLwvB