Friday, 26 December 2025

जौनपुर थाना सरपतहॉ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर थाना सरपतहॉ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


   उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थानाध्यक्ष सरपतहॉ यजुवेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 चन्द्रमा पाण्डेय  मय हमराह  कांस्टेबल रामप्रवेश चौहान द्वारा मु0अ0सं0 308/25 धारा   64(1),61(2),316(2),352  बीएनएस थाना  सरपतहॉ जनपद जौनपुर - से सम्बन्धित 01 वाछिंत अभियुक्त कृष्णा गौतम पुत्र सतीराम गौतम  निवासी ग्राम ढेवरिया  (ब्राहिमपुर) थाना अखण्डनगर  जनपद सुल्तानपुर, को दिनांक 26.12.2025 को अरसिया मोड .से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम

1.थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह  थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 चन्द्रमा पाण्डेय  थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।

3.का0 रामप्रवेश चौहान  थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।




 

आजमगढ़ फर्जी BSA बनकर ECCE शिक्षक नियुक्ति के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ की कार्रवाई, दो मोबाइल फोन बरामद ई-मेल, व्हाट्सएप और QR कोड के जरिए ₹10 से ₹40 हजार तक की ठगी


 आजमगढ़ फर्जी BSA बनकर ECCE शिक्षक नियुक्ति के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ की कार्रवाई, दो मोबाइल फोन बरामद


ई-मेल, व्हाट्सएप और QR कोड के जरिए ₹10 से ₹40 हजार तक की ठगी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ पुलिस ने फर्जी बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनकर ईसीसीई शिक्षक (ECCE Educator) पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अभ्यर्थियों को ईसीसीई शिक्षक पद पर चयन का झांसा देकर उनसे ₹10,000 से ₹40,000 तक की धनराशि वसूल करता था। इसके लिए उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और व्हाट्सएप व ट्रूकॉलर पर भी BSA का नाम व फोटो प्रदर्शित कर अभ्यर्थियों को विश्वास में लिया। 


पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को दर्ज मुकदमा संख्या 41/2025 की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त राम सिंह निवासी प्रयागराज को जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइल फोन के विश्लेषण में फर्जी ई-मेल, व्हाट्सएप प्रोफाइल, अभ्यर्थियों की सूची, टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े साक्ष्य और अन्य डिजिटल प्रमाण मिले हैं।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सरकारी नौकरी या नियुक्ति के नाम पर फोन, ई-मेल या सोशल मीडिया के जरिए धनराशि मांगे जाने पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें।