आजमगढ़ बरदह कूटरचना व धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Tuesday, 13 January 2026
आजमगढ़ बरदह कूटरचना व धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार वसीयत के नाम पर मृतक को निःसंतान घोषित कर हड़पी गई जमीन, जान से मारने की दी गई थी धमकी
आजमगढ़ बरदह कूटरचना व धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ फूलपुर नदी किनारे मिला 8 फीट लंबा अजगर, देखने को उमड़ी भीड़, घंटों बाधित रहा आवागमन पुलिस ने हटवाया जाम, वन विभाग को दी गई सूचना
आजमगढ़ फूलपुर नदी किनारे मिला 8 फीट लंबा अजगर, देखने को उमड़ी भीड़, घंटों बाधित रहा आवागमन
पुलिस ने हटवाया जाम, वन विभाग को दी गई सूचना
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलगढ़ पुल के पास मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ओंगरी नदी के किनारे करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अम्बारी-माहुल मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 3 बजे पशुओं के लिए घास काटने गई महिलाओं ने नदी किनारे सरपत के झुरमुट में अजगर देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर अम्बारी और सरैया गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवकों ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़कर बाहर निकाला।
अजगर के निकलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग और राहगीर अपने वाहन सड़क पर खड़े कर नदी के पास पहुंच गए, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। सूचना मिलने पर अम्बारी पुलिस चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटवाया। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी और आवागमन सामान्य करा दिया गया है। फिलहाल अजगर को अम्बारी पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है तथा वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
-
आजमगढ़ दीदारगंज मतांतरण के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही हैं- चिराग जैन एसपी ग्रामी...
-
आजमगढ़ सरायमीर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी पु...
-
आजमगढ़ दीदारगंज, मंडलायुक्त न्यायालय में अपील को एसडीएम मार्टिनगंज ने दिखाया ठेंगा पुलिस बल के साथ करवा रहे विवादित जमीन पर निर्माण पीड़ित ...
-
आजमगढ़ बरदह खेल-खेल में चल गई गोली, युवक की मौत घर में कट्टा टेस्ट करते समय हुई घटना, एक दोस्त हिरासत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बर...
-
आजमगढ़ दीदारगंज संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मायके में रह रही विवाहिता मंगलवार के शाम को घर से हो गई थी गायब ...
-
आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज ...
-
आजमगढ़ सपा विधायक रमाकांत यादव सहित 4 को 3 माह की सजा पवई चौराहा अवरुद्ध करने का मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई चौराहे पर सड़क अव...
-
आजमगढ़ दीदारगंज नहाने गए 2 बच्चों की बाहा में डूबने से हुई मौत उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव के दो बच्चे सोमव...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी 2 साल पूर्व हुई थी शादी, वायरिंग का काम करता था मृतक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के...

