Monday, 9 February 2026

आजमगढ़ फूलपुर कटी पतंग लूटने के चक्कर में किशोर की ट्रेन से कटकर मौत पतंग पर रहा ध्यान, तेज रफ्तार इंजन की आहट नहीं सुन सका किशोर


 आजमगढ़ फूलपुर कटी पतंग लूटने के चक्कर में किशोर की ट्रेन से कटकर मौत



पतंग पर रहा ध्यान, तेज रफ्तार इंजन की आहट नहीं सुन सका किशोर


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुंडेश्वर नाथ रोड क्रॉसिंग के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। कटी हुई पतंग को पकड़ने के प्रयास में 13 वर्षीय किशोर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडेश्वर नाथ रोड निवासी विमलेश सोनकर का 13 वर्षीय पुत्र सृजन सोनकर दोपहर में स्कूल से घर लौटा था। भोजन करने के बाद वह खेलने के लिए बाहर निकल गया। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए वह रेलवे ट्रैक पर चला गया। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से शाहगंज की ओर जा रहे अप लाइन ट्रेन का इंजन काफी तेज गति में था। सृजन का पूरा ध्यान पतंग पर केंद्रित था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और इंजन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक सृजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजमगढ़ विकास भवन में अचानक पहुंचे डीएम, मचा हड़कंप औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्ती बिना सूचना अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश


 आजमगढ़ विकास भवन में अचानक पहुंचे डीएम, मचा हड़कंप

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्ती


बिना सूचना अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को प्रातः 10:00 बजे विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति की स्थिति जानी। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं उनके तीन जूनियर इंजीनियर कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा एआर को-ऑपरेटिव भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। स्टाफ द्वारा बताया गया कि एआर को-ऑपरेटिव के पास जनपद मऊ का अतिरिक्त प्रभार भी है।


 इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय के बाहर स्पष्ट रूप से डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिसमें यह उल्लेख हो कि वे किस दिन आजमगढ़ और किस दिन मऊ में उपस्थित रहेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी भी निरीक्षण के समय कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। वहीं कौशल विकास मिशन कार्यालय में आशा भारती बीपीएम अनुपस्थित पाई गईं तथा 07 फरवरी 2026 को भी उनके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं थे। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सुरुचि चौबे मेडिकल अवकाश पर थीं, लेकिन उसका अंकन उपस्थिति पंजिका में नहीं किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने मेडिकल अवकाश को विधिवत दर्ज करने के निर्देश दिए।


 जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय से कार्यालय पहुंचें और प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें, उसके उपरांत ही फील्ड भ्रमण पर जाएं। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा सीढ़ियों एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीईएसटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ अहरौला युवक की हत्या की नीयत से चलाई गोली, कुत्ता हुआ घायल; वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कुत्तों के विवाद में चली गोली, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ अहरौला युवक की हत्या की नीयत से चलाई गोली, कुत्ता हुआ घायल; वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


कुत्तों के विवाद में चली गोली, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में कुत्तों के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई थी, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।


 पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात्रि ग्राम बस्ती भुजवल में कुत्तों के विवाद के दौरान अभियुक्त दीपक चौबे व उसके साथी द्वारा अवैध तमंचे से फायर किया गया था। मामले में थाना अहरौला पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर करनपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास से अभियुक्त दीपक चौबे को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से .32 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त का पूर्व में भी गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।


https://www.news9up.com/2026/02/2_4.html


बहराइच पूरी की पूरी स्वाट टीम को ही कर दिया लाइन हाजिर निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षियों पर गिरी गाज, कड़ाई से अनुपालन के निर्देश


 बहराइच पूरी की पूरी स्वाट टीम को ही कर दिया लाइन हाजिर



निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षियों पर गिरी गाज, कड़ाई से अनुपालन के निर्देश


उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में पुलिस विभाग में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच ने स्वाट टीम से जुड़े कुल 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। 


जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों को तुरंत पुलिस लाइन, बहराइच रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं।लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव, उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता एवं राशिद अली खान, मुख्य आरक्षी अजीत चन्द्र सिंह, तथा आरक्षी राहुल वाजपेई, अमित कुमार यादव, अंकुर यादव, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष कुमार यादव और बजरंगी राय शामिल हैं। सभी कर्मचारी स्वाट टीम में तैनात थे।