Thursday, 11 May 2023

कासगंज दारोगा ने फांसी लगाकर दी जान लम्बे समय से गंभीर बीमारी से थे पीड़ित


 कासगंज दारोगा ने फांसी लगाकर दी जान


लम्बे समय से गंभीर बीमारी से थे पीड़ित


उत्तर प्रदेश कासगंज पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा चंद्र सहाय पाल ने बुधवार की रात अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले थे। यहां तैनाती के दौरान धतौरिया मार्ग पर श्याम बिहार में उन्होंने अपना मकान बनवा लिया था। यहीं परिवार के साथ रहते थे। लंबे समय से टीवी की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।


मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के देवीनगर निवासी चंद्र सहाय पाल पुलिस विभाग में दारोगा के रूप में करीब तीन साल से जिले में ही तैनात थे। उन्होंने यहां धतौरिया मार्गपर श्याम बिहार में मकान बनवा लिया था। पत्नी का निधन हो चुका था। दो पुत्रों में बड़े अंशुल की शादी कर चुके थे। छोटा बेटा पढ़ रहा है, बेटी की भी शादी कर चुके थे। बेटा अंशुल ने बताया कि पिता लंबे समय से टीवी की बीमारी से परेशान थे।


 वह गाड़ी बुकिंग पर चलाता है। बुधवार को वह बुकिंग लेकर गया था। तड़के साढ़ी तीन बजे लौटा तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला। घर में प्रवेश के बात जब वह पिता की कमरे में घुसा तो वह दरवाजे की चौखट पर चादर से गले में फंदा लगाकर लटके हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का उतरवाया और पोस्टमार्टम को भिजवाया। दारोगा चंद्र सहाय पाल यहां ट्रैफिक पुलिस में भी तैनात रहे हैं।

वाराणसी एक लाख घूस लेते हुए दारोगा गिरफ्तार एफआईआर से एक नाम हटाने को लेकर मांगी थी रिश्वत एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा


 वाराणसी एक लाख घूस लेते हुए दारोगा गिरफ्तार


एफआईआर से एक नाम हटाने को लेकर मांगी थी रिश्वत

एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा


वाराणसी यूपी सरकार कितना भी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कर ले लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। जिस वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की अलग अलग थानों और चौकियों का वसूली रेट सार्वजनिक हो चुकी है, उसी पुलिस की नई कारस्तानी सामने आई है। यहां एफआईआर से नाम काटने और जोड़ने का खेल चल रहा है। मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर से एक नाम काटने के बदले एक लाख रुपए लिए जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नाम हटाने के नाम पर एक लाख रुपए घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने एक दारोगा को पकड़ा है। पकड़ा गया दारोगा अभिषेक वर्मा जंसा थाने की कस्बा चौकी में तैनात है। गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को दीनदासपुर गांव से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम उसे लेकर रोहनिया थाना पहुंची है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।


बेरुका गांव निवासी सैफ ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस के विवेचक दारोगा अभिषेक वर्मा को बनाया गया था। केस में आरोपी अमजद ने दारोगा से अपना नाम हटाने की गुहार लगाई। कहा कि वह बेगुनाह है। इस पर दारोगा ने नाम हटाने के लिए एक लाख रुपए की मांग की। अमजद ने अपनी मजबूरियां बताईं और दारोगा को 10 हजार रुपए दिया।


 इसके बाद भी दारोगा एक लाख पर अड़ गया। अमजद ने असमर्थता जताई तो दरोगा ने दबाव बनाया। इसके बाद अमजद ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की। केमिकल लगे नोट के साथ अमजद को दे दिया औऱ दरोगा को दीनदासपुर गांव में बुलाने के लिए कहा। गुरुवार को गांव पहुंचे दारोगा ने जैसे ही अमजद से नोटों की गड्डी ली, एंटी करप्शन की टीम ने उसे दवोच लिया। मौके पर ही जरूरी कार्रवाई की गई। इसके बाद दारोगा को रोहनिया थाने लेकर रवाना हो गई। माना जा रहा है कि उसे आज ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाऐगा।

आजमगढ़ में कुल 57.5 प्रतिशत पड़े मतदान सबसे अधिक मुबारकपुर में 59.88 प्रतिशत, सबसे कम आजमगढ़ नगर पालिका में 45.85 प्रतिशत पड़े वोट


 आजमगढ़ में कुल 57.5 प्रतिशत पड़े मतदान


सबसे अधिक मुबारकपुर में 59.88 प्रतिशत, सबसे कम आजमगढ़ नगर पालिका में 45.85 प्रतिशत पड़े वोट

आजमगढ़ 3 बजे तक पड़े 42.98 फीसदी वोट मुबारकपुर नगर पालिका में सबसे ज्यादा 47.53, आजमगढ़ में 36.78, बिलरियागंज में 35.91 प्रतिशत पड़े वोट


 आजमगढ़ 3 बजे तक पड़े 42.98 फीसदी वोट


मुबारकपुर नगर पालिका में सबसे ज्यादा 47.53, आजमगढ़ में 36.78, बिलरियागंज में 35.91 प्रतिशत पड़े वोट

बुलंदशहर फूट फूटकर रोने लगीं सपा की महिला प्रत्याशी भाजपा समर्थकों पर लगाया गंभीर आरोप, वीडियो वायरल


 बुलंदशहर फूट फूटकर रोने लगीं सपा की महिला प्रत्याशी


भाजपा समर्थकों पर लगाया गंभीर आरोप, वीडियो वायरल



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहीं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अर्चना पंडा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं सपा प्रत्याशी को सम्भालती, पानी पिलाती नज़र आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी काफी भावुक दिख रही हैं। वह अपनी बात भी नहीं कह पा रहीं। वहीं मौजूद प्रत्याशी के एक समर्थक ने कहा कि मैडम के साथ अभद्रता हुई है। बीजेपी वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्रशासन एक तरफ हो गया है। चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 


प्रशासन सो रहा है। जो लोग बस्ते लगाकर बैठे हैं उन्हें भी हटाया जा रहा है। चुनाव जीतना महत्वपूर्ण नहीं है। चुनाव हम जीत चुके हैं। ये हार रहे हैं। एक अन्य समर्थक ने कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक महिला समर्थक ने कहा कि कल भी मैडम के साथ अभद्रता की गई। पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। हमारे साथियों के मोबाइल छीन लिए गए। ये लोग दादागिरी कर रहे हैं।

आजमगढ़ 1 बजे तक पड़े 32.87 प्रतिशत वोट जानिए किस क्षेत्र में पड़ा कितना प्रतिशत वोट


 आजमगढ़ 1 बजे तक पड़े 32.87 प्रतिशत वोट


जानिए किस क्षेत्र में पड़ा कितना प्रतिशत वोट