पंजाब होशियारपुर टांडा में शिमला पहाड़ी पार्क मे पहली बार सौ फीट उचा तिंरगा फहराया गया।
पंजाब के जिला होशियारपुर के नजदीक पडता शहर टांडा में शिमला पहाड़ी पार्क मे पहली बार सौ फीट उचा तिंरगा फहराया गया। M.L.A जसवीर सिंह राजा गिल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
M.L.A जसवीर सिंह राजा गिल ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों और भारत के संविधान में गहरी आस्था-विश्वास रखें, तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा।
संविधान राष्ट्र का सर्वप्रमुख महानतम ग्रन्थ है। हमें संविधान को समझना चाहिए क्योंकि संविधान पथ प्रर्दशक की महती भूमिका निभाता है-राष्ट्रउन्नति में। राष्ट्रहित ही हम भारतीयों के जीवन का परम लक्ष्य है।
इस अवसर पर गौरव, गुलशन कुमार ,केशव सैनी, हरमीत, औलख ,राजन सोधी ,प्रेम जैन, सुवान सौधी, सुमन खोसला, दिपक, डा0 केवल किशन, MC चन्द्रमोहन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पंजाब के होशियारपुर से सुनैना की रिपोर्ट।
https://youtu.be/CVfaDijwEg0?si=DvfCJeo8RUxmWBSV