Wednesday 15 November 2023

आजमगढ़ थाना कोतवाली फेसबुक पर की आपत्तिजनक एवं धार्मिक टिप्पणी पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ थाना कोतवाली फेसबुक पर की आपत्तिजनक एवं धार्मिक टिप्पणी


पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना कोतवाली को 13 सितम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर विशेष धर्म के देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं धार्मिक टिप्पणी की जा रही है जिससे आम जनता में क्षोभ व्याप्त है। समाज में जातीय एवं धार्मिक उन्माद फैलाने व शान्ति व्यवस्था बाधित करने के आशय से इसके द्वारा यह पोस्ट किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।


आज निरीक्षक अपराध रफी आलम  ने उक्त मामले में वांछित अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र सोनपाल निवासी खजूरी थाना परौर जिला शाहजहांपुर हाल पता ग्राम भटौली थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को जुनैदगंज चौराहे से समय दोपहर में करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।

बहराइच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में दिया अशुभ समाचार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा


 बहराइच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में दिया अशुभ समाचार


पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा


उत्तर प्रदेश बहराइच जिले के थाना बोंडी क्षेत्र के राजा रहुआ गांव निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर उनके निधन की झूठी सूचना लिखकर फोटो फेसबुक वॉल पर साझा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।


 जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के राजा रहुआ के झुड़िया निवासी ननके यादव पुत्र लाले यादव ने बीते मंगलवार को अपने फेसबुक वॉल पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो पर उनके निधन की झूठी सूचना लिखकर फेसबुक पेज पर साझा किया। जिसे देखकर लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने पर दी। एसओ बौंडी अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लखनऊ, आयकर के शिकंजे में अबू आजमी 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कबूलने के बाद भी नहीं मिली राहत, जांच शु


 लखनऊ, आयकर के शिकंजे में अबू आजमी


200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कबूलने के बाद भी नहीं मिली राहत, जांच शुरू



लखनऊ, महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आजमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आयकर विभाग की जांच में 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कबूलने के बाद भी उनको कोई राहत नहीं मिल सकी है। जुर्माने के साथ टैक्स वसूलने के बाद आयकर विभाग ने अब उनकी बेनामी संपत्तियों की पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने अबू आजमी की संपत्तियों की जांच बेनामी निषेध इकाई से कराने का निर्णय लिया है। इसकी जद में अबू आजमी का पार्टनर वाराणसी का विनायक ग्रुप भी है।


 बता दें कि आयकर विभाग, लखनऊ की जांच इकाई ने बीते अक्तूबर के पहले सप्ताह में अबू आजमी और विनायक ग्रुप के वाराणसी, मुंबई और लखनऊ स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता चला था। जांच के बाद आयकर विभाग ने विनायक ग्रुप की कई संपत्तियों को जब्त भी कर लिया था। साथ ही, वाराणसी विकास प्राधिकरण ने विनायक ग्रुप के संचालकों के खिलाफ वरुणा गार्डन के फ्लैट्स का फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र बनाने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब आयकर विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि अबू आजमी और विनायक ग्रुप ने किन लोगों का काला धन अपनी परियोजनाओं में निवेश किया है।


मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने विनायक ग्रुप के ठिकानों पर पिछले साल दिसंबर में भी छापा मारा था। इसमें 150 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। इसके बाद आयकर विभाग ने विनायक ग्रुप की भोपाल, ठाणे और वाराणसी स्थित 13 संपत्तियों को जब्त कर लिया था। विनायक ग्रुप ने टैक्स चोरी की बात स्वीकार करने के बाद आयकर विभाग में जुर्माना भी जमा किया था।


 हालांकि विभागीय सूत्रों के मुताबिक विनायक ग्रुप की संपत्तियों की कीमत के मद्देनजर जमा की गई रकम नाकाफी थी। इसी वजह से दस माह बाद फिर से विनायक ग्रुप के ठिकानों को खंगाला गया। अब आयकर विभाग के निशाने पर विनायक ग्रुप के कई अन्य पार्टनर भी हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। जांच में अबू आजमी और विनायक ग्रुप की यूपी, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में करीब 100 संपत्तियों का पता चला है। इनमें से तमाम संपत्तियां बेनामी होने की आशंका है। दरअसल इन संपत्तियों के निर्माण के बाद किसी को बेचा नहीं गया है। इससे साफ हो गया कि इन संपत्तियों में किसी अन्य का कालाधन निवेश किया गया है।

आगरा नशे में कार दौड़ाते समय दरोगा ने 3 को रौंदा एक की मौत, 2 की हालत नाजुक


 आगरा नशे में कार दौड़ाते समय दरोगा ने 3 को रौंदा


एक की मौत, 2 की हालत नाजुक



उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्वालियर हाईवे पर सदर के सेवला में सोमवार रात को नशे में प्रशिक्षु दरोगा ने कार दौड़ा दी। तेज रफ्तार कार ने बाइक और मोटर रिक्शा सवार तीन को रौंद दिया। टक्कर के बाद कार नाले में गिर गई। इसमें सवार दरोगा सहित चार लोग फंस गए। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। दरोगा ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी। हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रशिक्षु दरोगा गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


घटना रात तकरीबन एक बजे की है। नगला विधिचंद निवासी 19 वर्षीय अरबाज जुगाड़ से बना मोटर रिक्शा चलाता था। वह सेवला से घर आ रहा था। रास्ते में रिक्शा खराब हो गया। इस पर अरबाज के भाई जाबिर और आशू धक्का दे रहे थे। चचेरा भाई अरमान कुछ दूरी पर पीछे आ रहा था। अरबाज के पिता नसीम ने पुलिस को बताया कि तभी बुंदू कटरा की ओर से तेज गति से एक कार आई। उसमें प्रशिक्षु दरोगा सहित चार लोग सवार थे। कार दरोगा चला रहा था। उन्होंने एक ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक किया। पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। बाद में रिक्शे में जा घुसा। टक्कर से अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाबिर घायल हो गया। इतने पर भी कार नहीं रुकी। वह पास के ही नाले में जा गिरी। चीखपुकार सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाले में कार के अंदर फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। मगर, कार सवार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। देरी आने पर सवाल करने लगे। आरोप है कि हाथापाई तक कर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कार गौरव चला रहा था। वह प्रशिक्षु दरोगा है। वह उन्नाव में ट्रेनिंग ले रहा है। मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। इस समय मलपुरा क्षेत्र में ओम पैराडाइज में रह रहा है। दरोगा का मेडिकल कराया गया था। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। वह गाड़ी चला रहा था। उसके साथ कालोनी के ही अमरेंद्र सिंह, पियूष और ब्रजेश भी थे। चारों पार्टी करके लौट रहे थे। वह भी घायल हुए हैं। बाइक सवार राजा सेवला का रहने वाला है। उसे भी गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली दरोगा ने दिव्यांग से मांगी 10 हजार रुपये रिश्वत एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई


 बरेली दरोगा ने दिव्यांग से मांगी 10 हजार रुपये रिश्वत


एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई



बरेली के मीरगंज इलाके में दिव्यांग को मादक पदार्थों की तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में शाही थाने में तैनात दरोगा मदनपाल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। बीते दिनों इस मामले की शिकायत की गई थी। गांव सेवा ज्वालापुर के रहने वाले दिव्यांग राजकुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में किराने की दुकान है। छह नवंबर को शाही थाने में तैनात दरोगा दुकान पर आए। उन्होंने सुल्फा और गांजा बेचने का आरोप लगाया। जेब से निकालकर उसके हाथ में सुल्फा पकड़ा दिया। इसके बाद वह वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर अभद्रता की।


आरोप है कि उन्होंने 10 हजार रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। हंगामा होता देख लोग जुट गए। दिव्यांग से अभद्रता होती देख उन्होंने विरोध किया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद वह दरोगा को साथ लेकर गांव से चले गए। शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच कराई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि प्राथमिक जांच में दरोगा की भूमिका संदिग्ध मिली है। इस आधार पर ही कार्रवाई की गई है। विस्तृत जांच सीओ बहेड़ी कर रहे हैं।

लखनऊ सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस


 लखनऊ सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन


मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस


लखनऊ सहारा श्री सुब्रत रायॅ का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभी आ रही खबरों के अनुसार वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।


सुब्रत रॉय की जिंदगी पर निर्माता संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा फिल्म बनाने जा रहे थे। उन्होंने अपनी नई फिल्म सहाराश्री का एलान किया था। जो सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस एलान के साथ सुदीप्तो सेन, संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने सहाराश्री का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में सहाराश्रीश् के नाम से भी जाना जाता था।


 बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सहाराश्री ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया।

आजमगढ़ सरायमीर बाबू झिनकू स्मारक इण्टर कालेज चकजाफर मे धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस का कार्यक्रम


 

आजमगढ़ सरायमीर बाबू झिनकू स्मारक इण्टर कालेज चकजाफर मे धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस का कार्यक्रम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र मे 14 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को बाबू झिनकू स्मारक इण्टर कालेज चकजाफर मे बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे विघालय के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बाल दिवस का शुभारंभ बच्चो द्वारा केक काट कर किया गया तत्पश्चात बच्चो के चेहरे पर मुस्कान व अत्यंत खुशी देखी गई।


इस समारोह के मद्देनजर विघालय को सजाया गया था। विघालय के प्रबन्धक ने बताया की घर से बाहर जाते समय फूल आस्तीन के कपड़े पहने पानी उबाल कर गुनगुना प्रयोग करे, बाहर की खाद्य सामग्री का प्रयोग ना करे, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।


इस अवसर पर विघालय के छात्र छात्राएं व विघालय का समस्त स्टाप सहित आंशिक रूप से बच्चो के अभिभावाक भी मौजूद रहे।