Thursday, 2 April 2026

जौनपुर थाना रामपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबधित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना रामपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबधित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन मे प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह कर्म0गण द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2026 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 1.अजीत गौतम पुत्र स्व0 राधेश्याम गौतम ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर 2. कलेक्टर गौतम उर्फ अनिल गौतम पुत्र राम सजीवन गौतम ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक 02.04.2026 को उनके घर से पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.अजीत गौतम पुत्र स्व0 राधेश्याम गौतम ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर। 

2. कलेक्टर गौतम उर्फ अनिल गौतम पुत्र राम सजीवन गौतम ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -

1- प्र0नि0 विनोद कुमार थाना रामपुर जौनपुर। 

2. उ0नि0 मु0इस्लाम अंसारी थाना रामपुर जौनपुर। 

3.हे0का0 अनुरुध्द प्रसाद व का0 सोनू यादव थाना रामपुर जौनपुर।

जौनपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 किलो 450 ग्राम नाजायज गांजा बरामद


 जौनपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 किलो 450 ग्राम नाजायज गांजा बरामद



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अहियापुर मोड/राजा साहब के पोखरा के पास से दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 03 किलो 450 ग्राम नाजायज गाजा बरामद किया गया अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 

1.कमल कुमार चौहान पुत्र बाँकेलाल चौहान निवासी आसमानपटटी थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 34 वर्ष  

2.शैलेष कुमार गौड उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम गहोरा थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवली जौनपुर। 

2.उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर।

3.हे0का0 शमीम अख्तर कोतवाली जौनपुर । 

4.हे0का0 इस्तेखार खाँ कोतवाली जौनपुर।

5.का0 अरुण यादव कोतवाली जौनपुर।

आजमगढ़ मेहनाजपुर में तड़तड़ाई गोलियां, हिस्ट्रीशीटर सहित 3 बदमाश हुए शिकार अवैध असलहा व हथियार बरामद


 आजमगढ़ मेहनाजपुर में तड़तड़ाई गोलियां, हिस्ट्रीशीटर सहित 3 बदमाश हुए शिकार



अवैध असलहा व हथियार बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। 


पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च 2026 की रात ग्राम झिन्झपुर सरैया में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में आरोपी फिर से वारदात की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर 1/2 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:20 बजे पुलिस टीम ने सिधौना मार्ग होते हुए मानिकपुर सिवान की ओर जा रहे संदिग्धों की घेराबंदी की। घिरते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद जब वे नहीं माने, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीन बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि चौथे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद, अमन गोड़, एकलाख उर्फ पतरका और मोबिन उर्फ कलाम के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एकलाख उर्फ पतरका थाना देवगांव का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।


 मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, चापड़, छूरी और रस्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर उनका वध कर मांस की बिक्री करते थे और साक्ष्य छिपाने के लिए अवशेषों को नदी-नालों या जमीन में दबा देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


https://youtu.be/0ArT5tdwSo4?si=yWtLYBBsaI6Zefvu