Friday, 9 October 2026

आजमगढ़ अखिलेश यादव के पहुंचते ही जुटे सपा कार्यकर्ता, प्रवेश न मिलने पर धरने पर बैठे पुलिस की सूची में नाम शामिल लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति देने का आरोप, मीडिया कर्मियों को भी गेट पर रोका गया


 आजमगढ़ अखिलेश यादव के पहुंचते ही जुटे सपा कार्यकर्ता, प्रवेश न मिलने पर धरने पर बैठे



पुलिस की सूची में नाम शामिल लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति देने का आरोप, मीडिया कर्मियों को भी गेट पर रोका गया



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शुक्रवार को मन्दुरी एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान एयरपोर्ट परिसर के बाहर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। उनके पहुंचने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जुट गए। हालांकि, एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिलने से कार्यकतार्ओं में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते एयरपोर्ट के बाहर कार्यकतार्ओं की भीड़ जुट गई और वहां गहमागहमी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट के बाहर मौजूद सपा कार्यकतार्ओं का आरोप है कि अंदर प्रवेश देने के लिए पुलिसकर्मियों को एक सूची उपलब्ध कराई गई है। सूची में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, केवल उन्हीं को एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। अन्य कार्यकतार्ओं को गेट पर ही रोक दिया गया है। इससे नाराज कार्यकतार्ओं ने विरोध जताते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहीं। कार्यकतार्ओं का कहना था कि वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और उनसे मुलाकात के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन प्रवेश नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर ही रुकना पड़ा। इसी बात को लेकर कार्यकतार्ओं में नाराजगी देखने को मिली। महिला जिलाध्यक्ष के साथ धरने पर बैठे कार्यकतार्ओं ने प्रवेश दिए जाने की मांग उठाई। एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश को लेकर केवल राजनीतिक कार्यकतार्ओं को ही नहीं, बल्कि मीडिया कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


 मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई। इससे समाचार संकलन और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में दिक्कत हुई। अखिलेश यादव के एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान बाहर जुटे सपा कार्यकतार्ओं की भीड़ और प्रवेश को लेकर हुए विरोध के कारण माहौल गर्म रहा। कार्यकर्ता गेट के बाहर डटे रहे, जबकि प्रवेश को लेकर असंतोष बना रहा। फिलहाल, एयरपोर्ट के बाहर प्रवेश व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकतार्ओं की नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही।

आजमगढ़ महराजगंज विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव ग्रामीणों ने रात में मारपीट की आवाज सुनने का किया दावा, पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर कर रही जांच


 आजमगढ़ महराजगंज विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव



ग्रामीणों ने रात में मारपीट की आवाज सुनने का किया दावा, पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर कर रही जांच



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय विवाहिता रिया का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल विवाहिता की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।


 जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक बच्ची ने घर के अंदर रिया का शव पंखे से लटका देखा। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का दावा है कि बीती रात घर से मारपीट की आवाजें सुनाई दे रही थीं। वहीं, घटना के समय मृतका का पति और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद नहीं मिले। हालांकि, रात में मारपीट होने के दावे और विवाहिता की मौत के बीच संबंध को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही विवाहिता की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।