आजमगढ़ जीयनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली
Friday, 19 December 2025
आजमगढ़ जीयनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी, तमंचा-कारतूस व गोमांस बरामद
आजमगढ़ जीयनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली
आजमगढ़ नगर कोतवाली गौरीशंकर महादेव मंदिर में चोरी रात एक बजे मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
आजमगढ़ नगर कोतवाली गौरीशंकर महादेव मंदिर में चोरी
रात एक बजे मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शहर के गौरीशंकर घाट स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर महादेव मंदिर में 18 दिसंबर 2025 की रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मंदिर के महन्त व पुजारी रमाशंकर गिरी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महन्त रमाशंकर गिरी के अनुसार, वह मंदिर की संपूर्ण देखरेख करते हैं। 18 दिसंबर 2025 की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस आए और मंदिर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर मंदिर में रखी दान पेटियों को लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पीड़ित पुजारी की तहरीर पर थाना कोतवाली आजमगढ़ में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दान पेटियों व उसमें रखी नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आजमगढ़ अहरौला बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड, बिना जानकारी के स्वीकृत हुआ नया लोन मोबाइल पर आए लगातार एसएमएस से हुआ खुलासा, खाते से एक लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध निकासी पुराना लोन बंद कर शुरू हो गया 3.37 लाख का नया लोन और 40 हजार का इंस्टा लोन
आजमगढ़ अहरौला बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड, बिना जानकारी के स्वीकृत हुआ नया लोन
मोबाइल पर आए लगातार एसएमएस से हुआ खुलासा, खाते से एक लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध निकासी
पुराना लोन बंद कर शुरू हो गया 3.37 लाख का नया लोन और 40 हजार का इंस्टा लोन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी सुधीर कुमार गिरी के साथ एचडीएफसी बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 22 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर बैंक से जुड़े लगातार कई एसएमएस आने लगे, जिससे उन्हें मोबाइल हैक होने की आशंका हुई।
इसी दौरान उनके एचडीएफसी बैंक खाते में 1,61,659 रुपये क्रेडिट हुए और इसके तुरंत बाद 10-10 हजार रुपये की चार बार निकासी कर ली गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पीड़ित ने अपने खाते से एक लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बावजूद खाते से 10-10 हजार रुपये की छह और बार डेबिट एंट्री दर्ज हो गई।जब पीड़ित बैंक शाखा पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते पर पहले से चल रहा 2.25 लाख रुपये का लोन बंद कर बिना उनकी जानकारी के 3,37,500 रुपये का नया लोन स्वीकृत कर दिया गया है। इसके साथ ही 40 हजार रुपये का इंस्टा लोन भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिखाया गया, जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो लोन बढ़ाने के लिए कोई आवेदन किया था और न ही किसी नए लोन की मांग की थी। पूरे मामले में लगभग एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सुधीर कुमार गिरी की ओर से ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई गई है। बैंक खाते से पुराने लोन को ब्लॉक कर नया लोन स्वीकृत करने और साइबर ठगी के मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
-
आजमगढ़ दीदारगंज, मंडलायुक्त न्यायालय में अपील को एसडीएम मार्टिनगंज ने दिखाया ठेंगा पुलिस बल के साथ करवा रहे विवादित जमीन पर निर्माण पीड़ित ...
-
आजमगढ़ बरदह खेल-खेल में चल गई गोली, युवक की मौत घर में कट्टा टेस्ट करते समय हुई घटना, एक दोस्त हिरासत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बर...
-
आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़...
-
आजमगढ़ दीदारगंज 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज ...
-
आजमगढ़ दीदारगंज मतांतरण के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही हैं- चिराग जैन एसपी ग्रामी...
-
आजमगढ़ फूलपुर गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की पर्दाफाश 22 सिलेंडर और 2 बाइक के साथ 4 गिरफ्तार उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना प्रभारी फूलपुर गजानंद चौब...
-
आजमगढ़ उपनिरीक्षक भगत सिंह बने निरीक्षक थाना सिधारी पदोन्नति के बाद अधिकारियों ने कंधे पर 3 स्टार लगाकर दी बधाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे प...
-
आजमगढ़ दीदारगंज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, 5 बकरियां घायल, पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहु...
-
आजमगढ़ दीदारगंज फर्राटा फैन में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, मायके में पसरा मातम पिता की देखभाल के लिए मायके में रह रही थी विवाहिता, खाना ...


