Sunday, 28 September 2025

आजमगढ़/जौनपुर नदी में 3 मासूम बच्चों के शव मिलने से हड़कंप बेडशीट में लिपटे मिले शव, पुलिस ने शुरू की जांच सीमा विवाद के बीच जौनपुर पुलिस ने लिया शवों का कब्जा


 आजमगढ़/जौनपुर नदी में 3 मासूम बच्चों के शव मिलने से हड़कंप


बेडशीट में लिपटे मिले शव, पुलिस ने शुरू की जांच


सीमा विवाद के बीच जौनपुर पुलिस ने लिया शवों का कब्जा


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़/जौनपुर रविवार की शाम आजमगढ़ और जौनपुर की सीमा पर बेसो नदी में तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना दीदारगंज थाना (आजमगढ़) और खेतासराय थाना (जौनपुर) क्षेत्र की सीमा पर हुई।



जानकारी के अनुसार, भादो-सोगर मार्ग के पास बेसो नदी में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने देखा कि एक बेडशीट में लिपटे हुए शव, जिनके साथ पटिया और बालू बंधा था, बह रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना प्रभारी, मार्टीनगंज चौकी प्रभारी और खेतासराय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकलवाया।


बरामद शवों में एक आठ वर्षीय लड़का, एक छह वर्षीय लड़की और एक दो वर्षीय लड़का शामिल है। तीनों शव पूरी तरह नग्न थे और उनके हाथ-पैर काले धागे से बंधे हुए थे। इस भयावह दृश्य ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। शवों की बरामदगी के बाद आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद भी हुआ, जो करीब एक घंटे तक चला। बाद में लेखपालों को बुलाकर सीमा की स्थिति स्पष्ट की गई, जिसके बाद जौनपुर की खेतासराय पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया।


प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि ये शव सरायमीर थाना क्षेत्र के कौराहगनी गांव निवासी रमेश बनवासी के बच्चों के हो सकते हैं। बताया जाता है कि रमेश के पांच बच्चे बीमार थे, जिनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो अभी भी बीमार हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

आजमगढ़ जहानागंज पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई जहानागंज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 235 बोतल शराब के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर एंबुलेंस के जरिए होती थी शराब की तस्करी


 आजमगढ़ जहानागंज पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई


जहानागंज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 235 बोतल शराब के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर एंबुलेंस के जरिए होती थी शराब की तस्करी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जहानागंज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बजहा पुल के पास से तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 235 बोतल विभिन्न ब्रांडों की 176 लीटर अवैध शराब, एक एंबुलेंस वाहन, चार फर्जी नंबर प्लेट और एक फास्टेड बॉक्स बरामद किया गया।


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे हरियाणा से अवैध शराब मंगवाकर बिहार में सप्लाई करते थे। इसके लिए वे एंबुलेंस का उपयोग करते थे और फर्जी नंबर प्लेट बदल-बदलकर पुलिस को चकमा देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में किशन कुमार (22 वर्ष), वरुण कुमार साहनी (35 वर्ष), और विभा देवी (40 वर्ष), सभी बिहार के निवासी, शामिल हैं। थाना जहानागंज में उनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 298/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना जहानागंज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी मो. सहबान खान, और सर्विलांस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्रवाई आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री के खिलाफ पुलिस के सतत अभियान का हिस्सा है।

आजमगढ़ रौनापार पशु चोरी के अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़, एक घायल, गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस, सहित 4 प्रतिबंधित पशु बरामद


 आजमगढ़ रौनापार पशु चोरी के अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़, एक घायल, गिरफ्तार



कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस, सहित 4 प्रतिबंधित पशु बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक अभियुक्त को घायल कर गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ मोनू (25 वर्ष), पुत्र इन्शाद, निवासी ग्राम करमैनी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 24/25 सितंबर 2025 की रात को हाजीपुर और रामनगर कुकरौछी गांव से दो महिलाओं, सुनीता देवी और उमा देवी ने अपनी-अपनी गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 365/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।


 28 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ लोग भदौरा तालुका नैनीजोर से बांका जाने वाली कच्ची सड़क पर प्रतिबंधित पशुओं को इकट्ठा कर पिकअप का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से नूर मोहम्मद के दाहिने पैर में चोट लगी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी हरैया ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया।


नूर मोहम्मद के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चार प्रतिबंधित पशु और चोरी किए गए पशुओं की बिक्री से प्राप्त 15,000 रुपये नकद बरामद किए। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हाजीपुर और कुकरौछी से पशु चोरी की थी।


मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 371/2025, धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट, और 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है और प्रभावी पैरवी के जरिए दोषी को सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।


इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रौनापार मन्तोष सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, विवेक सिंह, और कांस्टेबल अमन सिंह, इन्द्रजीत गौड़, जितेंद्र प्रसाद, शुभम वर्मा, सत्येंद्र यादव, संतोष गौड़, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार यादव, और दिलीप कुमार शामिल थे।