Sunday, 19 October 2025

आजमगढ़ कप्तानगंज स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में सनसनी


 आजमगढ़ कप्तानगंज स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी



पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में सनसनी



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित श्री किशुन प्रसाद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिंगुरपुर में शनिवार शाम को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह (55 वर्ष) का शव स्कूल के एक कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग स्तब्ध रह गए।



सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। बताया जाता है कि भानु प्रताप सिंह शनिवार को रोज़ाना की तरह विद्यालय गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी ने फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क न होने पर उनके बेटे अजय सिंह को विद्यालय भेजा गया। अजय ने वहां पहुंचकर अपने पिता का शव फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

गाजीपुर गंगा नदी में नहाते समय 3 लड़कियां डूबीं, तलाश जारी दीवाली की तैयारी के बीच हादसा, परिवार में मचा कोहराम


 गाजीपुर गंगा नदी में नहाते समय 3 लड़कियां डूबीं, तलाश जारी



दीवाली की तैयारी के बीच हादसा, परिवार में मचा कोहराम



उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर अमवाघाट पर रविवार की सुबह लगभग 6:15 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन लड़कियां डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका।


करंडा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डूबी हुई लड़कियों की पहचान रामजनपुर निवासी पूनम यादव (18) पुत्री रामबचन, रोली यादव (16) पुत्री राजदेव और खुशी यादव (14) पुत्री बबलू के रूप में हुई है। तीनों गांव की अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ गंगा स्नान के लिए आई थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश जारी है।


घटना के समय तीनों परिवारों में दीवाली की तैयारियां चल रही थीं। गंगा स्नान के बाद छोटी दीवाली का पूजन होना था, लेकिन इस हादसे ने परिवारों में शोक की लहर दौड़ा दी।

आजमगढ़ शहर कोतवाली 210 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ शहर कोतवाली 210 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार



मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरासटोला क्षेत्र से 33 वर्षीय निशार अहमद को 210 किलोग्राम ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। इस पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है।


18 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 6:10 बजे, पुलिस टीम ने निशार अहमद, पुत्र सद्दन अहमद, निवासी मुहल्ला फरासटोला, एलवल, को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से लगभग 210 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 540/2025, अंतर्गत धारा 9(बी),1(बी) विस्फोटक अधिनियम और 287,288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, निरीक्षक रफी आलम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, कुलदीप कुमार, महेन्द्र कुमार, और कांस्टेबल विनय प्रसाद, सुमित कुमार, अभिषेक सरोज, विवेक शाह, सतेन्द्र पाठक, व विवेक शर्मा शामिल थे।