Monday, 9 June 2025

आजमगढ़ कप्तानगंज सब इंस्पेक्टर की अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कई घायल घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल


 आजमगढ़ कप्तानगंज सब इंस्पेक्टर की अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कई घायल



घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार के पास मदनपट्टी चौराहे पर सोमवार की दोपहर को सब इंस्पेक्टर की अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें कई घायल हो गये।


 मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक उस्मान गनी खान अम्बेडकर नगर जिले में उप निरीक्षक पद पर में तैनात हैं। वे अपनी निजी कार से सरकारी कार्य हेतु जनपद आजमगढ़ आ रहे थे। घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया।

आजमगढ़ गंभीरपुर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत सुबह कॉलेज जाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम


 आजमगढ़ गंभीरपुर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत



सुबह कॉलेज जाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम




उत्तर प्रदेश, आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदी भौजी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। मृतक छात्राओं की पहचान आंचल यादव (21), पुत्री सुरेंद्र यादव, निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20), पुत्री लालमुनी यादव, निवासी कूड़ेभार खनियरा के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मईखरगपुर जा रही थीं। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से आंचल यादव को इलाज के लिए आजमगढ़ लें जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, अंशिका यादव को लालगंज के सौ बेड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच जारी है।