Saturday, 26 October 2024

आजमगढ़ सिधारी जमीनी विवाद में कैंची गोदकर युवक की हत्या विवादित भूमि में सफाई को लेकर बढ़ा विवाद, 4 अन्य घायल


 आजमगढ़ सिधारी जमीनी विवाद में कैंची गोदकर युवक की हत्या


विवादित भूमि में सफाई को लेकर बढ़ा विवाद, 4 अन्य घायल




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाने क्षेत्र के चौबाना बस्ती में विवादित भूमि में सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें विपक्षियों ने कैंची से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं इस घटना में भाई को बचाने गई बहन समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती निवासी दीपू चौधरी (32) पुत्र फकीर चौधरी घर पर ही रहते थे। उनका पड़ोसी में रहने वाले एक व्यक्ति से करीब 20 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। शनिवार की शाम विपक्षी द्वारा उस भूमि की सफाई कराई जाने लगी। जिसका दीपू चौधरी व उसके परिवार के लोग विरोध शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच विपक्षी ने कैंची को दीपू चौधरी के पेट, सीने और सिर में घोंप दिया। जिससे दीपू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे बचाने गई उसकी बहन शीला चौधरी (20), छोटेलाल चौधरी उर्फ छोटई (45), अंशु चौधरी (21) व विकास चौधरी (18) भी घायल हो गए। हालांकि अंशु, छोटई व विकास को गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं बहन शीला को मामूली चोटें आईं हैं। परिवार के अन्य सदस्य दीपू चौधरी को लेकर जयरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन उसे मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले आए जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। उधर हत्या की सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस व शहर कोतवाली पुलिस मयफोर्स मौके पर पहुंच गई।


 मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि भूमि को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। उसी विवादित भूमि में सफाई करने को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक द्वारा कैंची से हमला कर दिया गया है। जिसमें दीपू चौधरी की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त कैंची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://youtu.be/NrLOX0w-k5Q?si=w_0z6wWvepZb4rsK


https://www.news9up.com/2024/10/blog-post_27.html

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा में चोरों का आतंक जारी एक ही रात 2 जगहों से 3 भैंस उठा ले गए चोर निजामाबाद पुलिस को चोरों ने दिया खुली चुनौती


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा में चोरों का आतंक जारी



एक ही रात 2 जगहों से 3 भैंस उठा ले गए चोर


निजामाबाद पुलिस को चोरों ने दिया खुली चुनौती 




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी के अंतर्गत बीती रात्रि में दो गांव उम्मा का पूरा और बाबूराम के पूरा में अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर बधी तीन भैंसों को उठा ले गए। उम्मा के पूरा ग्राम निवासी रामदरश यादव पुत्र झिनकू जो रोजी रोटी के चक्कर में परदेश रहते हैं घर पर पत्नी और दो बेटियां रहती है रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के अंदर घुस कर बंद दरवाजा का ताला तोड़कर दो भैंस और भैस का बच्चा को उठा ले गए जिसकी कीमत पीड़िता ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये बताई।


 इसी क्रम में बाबूरामपूरा निवासी लल्लन यादव पुत्र राजाराम के घर में बधी भैंस को चोरों ने उठा लिया जिसकी कीमत पचास हजार रुपये पीड़ित ने बताया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में जी रहे हैं। एक के बाद एक चोरियों की घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस विभाग मौन बना हुआ है अब देखना है कि थानाध्यक्ष निजामाबाद और फरिहा चौकी की पुलिस कहां तक चोरों पर अंकुश लगा पाती है चोर एक के बाद एक चुनौतियां दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों के कारण क्षेत्र में दहशत का महल बना हुआ है क्षेत्रीय ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं लोग रात में जाग कर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। पुलिस विभाग के लिए लगातार हो रही चोरियां एक चैलेंज बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

लखनऊ हिस्ट्रीशीटर को दबोचने वाली लेडी DSP 2 बार PCS टॉप कर रचा इतिहास


 लखनऊ हिस्ट्रीशीटर को दबोचने वाली लेडी DSP


2 बार PCS टॉप कर रचा इतिहास


लखनऊ यूपी पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार पास करना मुश्किल होता है। वहीं, डीएसपी प्रियंका बाजपेई का नाम सामने आता है जिन्होंने यूपी पीसीएस की परीक्षा दो बार क्रैक की है। कन्नौज में डीएसपी पद पर तैनात प्रियंका का नाम सख्त ऑफिसर की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में हिस्ट्रीशीटर से लोहा लेने खुद पहुंच गई थीं। आइए डीएसपी प्रियंका के करियर को करीब से जानते हैं।


कौन हैं DSP प्रियंका बाजपेई?

यूपी पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात प्रियंका बाजपेई लखनऊ की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में ही हुई है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली थी।


मास्टर्स पूरा होने के बाग प्रियंका ने पीएचडी भी किया है। वो कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का मन बनाया और यूपी पीसीएस की तैयारी में लग गईं।


प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने यूपी पीसीएस के लिए सोशल मीडिया से काफी दूरी बना ली थी। प्रियंका ने यूपी पीसीएस की परीक्षा दी और उन्हें साल 2016 में सफलता हासिल हो गई। पहले प्रयास में पास होने के बाद उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर का पोस्ट मिला। एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर ड्यूटी करते हुए प्रियंका ने यूपी पीसीएस परीक्षा फिर से दी। इस बार उन्हें डीएसपी पोस्ट में रैंक 6 प्राप्त हुआ। वो डीएसपी पद पर चुनी गईं। 


हाल ही में यूपी के कन्नौज के धरनीधीरपुर नगरिया गांव में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पुलिस गई थी। इस दौरान एसपी संसार सिंह के साथ डीएसपी प्रियंका बाजपेई ने भी अपराधियों से जमकर लोहा लिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर को दबोचने में कामयाब हुई। यूपी पीसीएस टॉपर DSP प्रियंका बाजपेई को उनकी खूबसूरती के लिए खास पहचान मिली है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं उनके हजारों फॉलोअर्स हैं।

आजमगढ़ एसपी सिटी और शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जांच मामले में प्राचार्य को क्लीनचिट देने का मामला


 आजमगढ़ एसपी सिटी और शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश


राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जांच मामले में प्राचार्य को क्लीनचिट देने का मामला


उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने शशांक शेखर सिंह पुष्कर के शिकायती पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई का किया आदेश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शिबली कॉलेज में चर्चित राष्ट्रीय ध्वज अपमान मामले में एसपी सिटी और शहर कोतवाल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। इसी तरह शिबली के प्राचार्य अफसर अली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पद से हटाने का भी आदेश किया गया है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन ने शशांक शेखर सिंह पुष्कर के शिकायती पत्र पर जारी किया है।