Monday, 5 January 2026

आजमगढ़ रौनापार 2 लाख की मांग, फर्जी मुकदमे की धमकी! मदरसा संचालक के पुत्र के आरोप से फिर पुलिसिया कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल कहा पुलिस द्वारा घर पर चढ़कर मारने-पीटने के दौरान ही हो गई पिता की मौत


 आजमगढ़ रौनापार 2 लाख की मांग, फर्जी मुकदमे की धमकी!



मदरसा संचालक के पुत्र के आरोप से फिर पुलिसिया कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल


कहा पुलिस द्वारा घर पर चढ़कर मारने-पीटने के दौरान ही हो गई पिता की मौत



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के रौनापार निवासी मदरसा संचालक की मौत मामले में परिजनों के द्वारा लगाये गये आरोप ने एक बार फिर पुलिसिया कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। परिजनों सहित ग्रामीणों ने रौनापार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन क्षेत्राधिकारी द्वारा वार्ता करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 जानकारी के अनुसार सोमवार को रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम रौनापार में मदरसा संचालित कर रहे कलामुद्दीन पर एसआईटी द्वारा मुकदमा दर्ज के मामले में पुलिस द्वारा दबिश देने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में थाने पर जुट गए। सूचना के बाद करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम का प्रयास किया, मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिल वर्मा ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाया। 


मृतक के पुत्र आमिश अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता कलामुद्दीन जो इस्लामिया मिफत्ताहुल उलूम नाम से मदरसा चला रहे थे जिस पर प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज था। जिसकी विवेचना थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार कर रहे थे, आज एसआई सुरेंद्र कुमार 4 पुलिस कर्मियों के साथ नए मकान आराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती थाना रौनापार आजमगढ़ पर जाकर पिताजी को मां बहन की गाली देते हुए दौड़ाकर मारने लगे मृतक के पुत्र का आरोप है जिससे पिता कलामुद्दीन गिर गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पुलिसकर्मी छोड़कर निकल गये। मृतक के लड़के ने बताया कि उसके पिता कलामुद्दीन हार्ट तथा टीवी के मरीज थे, उनका यह भी आरोप है कि उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मुझे और मेरे पिता को थाने पर बैठकर कभी एक लाख या कभी 2 लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित करते थे पैसा न देने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देते थे। 


वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना रौनापार की पुलिस सोमवार की सुबह एक व्यक्ति को पकड़ने गयी। वह व्यक्ति पुलिस को दूर से देखकर भागने लगा। भागने के दौरान उसकी सांस फूलने लगी और वह मौके पर ही बैठ गया और उसकी तबीयत खराब हो गयी। परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम डाक्टरोंं के पैनल द्वारा और वीडियोग्राफी के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक की जो जानकारी सामने आई है कि वह पूर्व से हृदय की समस्याओं से ग्रसित था। जिसके सम्बन्ध में सभी तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।



https://www.news9up.com/2026/01/blog-post_16.html


https://www.news9up.com/2026/01/blog-post_38.html

आजमगढ़ रौनापार पुलिस दबिश के दौरान भागते समय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत वांछित अभियुक्त को पकड़ने गई थी पुलिस, दूर से देखकर भागने का किया प्रयास


 आजमगढ़ रौनापार पुलिस दबिश के दौरान भागते समय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत



वांछित अभियुक्त को पकड़ने गई थी पुलिस, दूर से देखकर भागने का किया प्रयास



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वांछित अभियुक्त कलामुद्दीन (60) पुत्र फरीद निवासी रौनापार को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। भागने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और सांस फूलने लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही बैठ गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना रौनापार की पुलिस सोमवार की सुबह एक व्यक्ति को पकड़ने गयी। वह व्यक्ति पुलिस को दूर से देखकर भागने लगा। भागने के दौरान उसकी सांस फूलने लगी और वह मौके पर ही  बैठ गया और उसकी तबीयत खराब हो गयी। परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम डाक्टरोंं के पैनल द्वारा और वीडियोग्राफी के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक की जो जानकारी सामने आई है कि वह पूर्व से हृदय की समस्याओं से ग्रसित था। जिसके सम्बन्ध में सभी तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


https://www.news9up.com/2026/01/2_8.html


https://www.news9up.com/2026/01/blog-post_38.html

आजमगढ़ जीयनपुर गौशाला तस्करी मामले में प्रधान, सचिव व केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज मऊ एसओजी ने तस्करों के खेल को रात एक बजे किया था फेल


 आजमगढ़ जीयनपुर गौशाला तस्करी मामले में प्रधान, सचिव व केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज



मऊ एसओजी ने तस्करों के खेल को रात एक बजे किया था फेल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे गौशालाओं को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। शनिवार-रविवार की रात अजमतगढ़ विकास खंड के पारनकुण्डा स्थित गौशाला से दो वाहनों द्वारा गोवंश ले जाने की कोशिश मऊ जनपद की एसओजी टीम की सक्रियता से विफल हो गई, लेकिन इस घटना ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस समेत जनपद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन यदि समय पर मऊ एसओजी नहीं पहुंचती तो बड़ी संख्या में गोवंश तस्करों के हाथ लग सकते थे। जांच में सामने आया कि गौशाला में हाल ही में बाहर से पशु लाए गए थे, वहीं घटना के समय केयरटेकर का गायब होना और प्रधान की जानकारी न होना संदेह को और गहरा करता है। जिला स्तरीय अधिकारियों की जांच के बाद बीडीओ अजमतगढ़ की तहरीर पर प्रधान, सचिव और केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बलिया नंबर की गाड़ियों का मिलना भी इस मामले में बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। अब देखना होगा कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस इस प्रकरण का खुलासा कितनी तेजी और गहराई से कर पाती है।


https://www.news9up.com/2026/01/blog-post_66.html

आजमगढ़ गंभीरपुर भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग ट्रेलर की चपेट में आने के बाद हुआ हादसा


 आजमगढ़ गंभीरपुर भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग


ट्रेलर की चपेट में आने के बाद हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार की रात करीब 8:15 बजे गंभीरपुर बाजार में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। ठेकमा से आजमगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की भयावहता इतनी थी कि दोनों युवकों की गर्दन धड़ से अलग हो गई और सिर के हिस्से लगभग 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर खून बिखर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।


 सूचना मिलते ही गंभीरपुर चौकी इंचार्ज संदीप दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेज दिया। इसके बाद सड़क पर जाम हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।मृतकों में पूर्व प्रधान संतोष यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र 40 वर्ष निवासी सिंघड़ा थाना गंभीरपुर, संदीप यादव पुत्र अमिताभ यादव उम्र 32वर्ष निवासी भगवानपुर थाना बरदह के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।