Wednesday, 30 October 2024

आजमगढ़ किराना की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान; दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद पाया काबू


 आजमगढ़ किराना की दुकान में लगी भीषण आग


लाखों का नुकसान; दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद पाया काबू


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीपावली के पर्व को लेकर जहां हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, बुधवार की देर शाम नगर पालिका स्थित एक किराना की गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 


नगर के निशांत प्रकाश बरनवाल का नगर पालिका क्षेत्र में किराने के सामानों का गोदाम था। जिसमें उनके द्वारा किराने के सामानों को रखा जाता था। बुधवार की देर शाम अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में गोदाम मालिक निशांत प्रकाश बरनवाल ने बताया कि इस घटना में उनका 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

लखनऊ एक नवम्बर को प्रदेश में घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश पहले खुले थे दफ्तर और माध्यमिक स्कूल


 लखनऊ एक नवम्बर को प्रदेश में घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश


पहले खुले थे दफ्तर और माध्यमिक स्कूल




लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दिवाली 31 अक्तूबर को है। पहले इस दिन सरकारी कार्यालय खुले हुए थे। आज सरकार ने इसकी घोषणा की है। प्रदेश में एक तरफ जहां बेसिक विद्यालयों में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक नरक चर्तुदशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि की छुट्टियां हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 30-31 अक्तूबर 2024 को ही छुट्टी है। एक नवंबर शुक्रवार को विद्यालय खुलेंगे और दो को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है तो छात्र और अभिभावक भी परेशान हैं। दरअसल, 30 अक्तूबर 2024 से 03 नवम्बर 2024 तक लगातार त्योहार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ बेसिक बल्कि कई विश्वविद्यालयों ने भी 30 अक्तूबर 2024 से 03 नवंबर 2024 तक छुट्टी घोषित कर रखी है। किंतु एक नवंबर को माध्यमिक विद्यालय खुले हैं। हालांकि इस दिन कार्तिक अमावस्या पड़ रही है। शिक्षकों व अभिभावकों को कहना है कि बीच में एक दिन स्कूल खुलने से बाहर जाने वाले लोग दीपावली पर भी अपने घर नहीं जा पाएंगे। दीपावली 31 अक्तूबर को मनाएं या 1 नवंबर को, इसको लेकर चल रहे भ्रम को प्रमुख ज्योतिषाचार्यों ने दूर किया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 31 अक्तूबर 2024 को दीपावली मनाना उत्तम होगा। 31 को सूर्यास्त के डेढ़ घंटे बाद लक्ष्मी और गणेश पूजा का मुहूर्त शुरू होगा। विशेष मुहूर्त शाम 6:48 से 8:18 बजे के बीच। सूर्यास्त के बाद पूरी रात पूजन के लिए अच्छा समय रहेगा।


 दीपावली के मुहूर्त को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्यों की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों और नेपाल के प्रमुख ज्योतिषाचार्यों की मंगलवार को आनलाईन बैठक हुई। करीब ढाई घंटे तक यह बैठक चली। लखनऊ परिसर के निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने बताया कि धर्मशास्त्र निर्णय सिंधु में रजनी शब्द का इस्तेमाल हुआ है। इस शब्द के अर्थ को लेकर भ्रम के चलते कुछ विद्वानों ने एक नवंबर को दीपावली का निर्धारण किया है, जो गलत है। प्रो. झा के मुताबिक रात के आदि और अंत के डेढ़-डेढ़ घंटे को छोड़कर रजनी काल होता है। यानी बीच के नौ घंटे का समय ही रजनी काल कहलाता है। इसलिए दीपावली 31 अक्तूबर 2024 को मनाना उत्तम रहेगा। आनलाईन बैठक में दरभंगा से प्रो. शिवाकांत झा, लखनऊ से प्रो. मदनमोहन पाठक, तिरुपति से प्रो. श्रीपाद भट्ट, नागपुर से प्रो. कृष्णकांत पांडेय, कर्नाटक से प्रो. हंसधर झा आदि शामिल रहे।

आजमगढ़ एक निरीक्षक व एक उप-निरीक्षक हुए सेवानिवृत्त।


 आजमगढ़ एक निरीक्षक व एक उप-निरीक्षक हुए सेवानिवृत्त। 



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे दिनांक- 29.10.2024 को जनपद आज़मगढ़ पुलिस से एक निरीक्षक एवं एक उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त हुए, जिनकी विदाई का कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़  हेमराज मीना के निर्देशानुसार पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में आयोजित किया गया।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा की गई जिसमें सेवानिवृत निरीक्षक व उपनिरीक्षक को सम्मान पूर्वक मिठाई और गले में फूल माला पहनाकर व मोमेन्टो देकर विदाई की गई, जहां पर एसपी ट्रैफिक ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए स्वास्थता की कामना की। उक्त कार्यक्रम में एएसपी/सीओ सदर अनन्त चन्द्रशेखर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे। 


सेवानिवृत्त अधिकारियों का विवरण-

1. निरीक्षक लालजी आदिवासी, पीएनओ- 982460377, जनपद आजमगढ़

2. उप-निरीक्षक श्याम नाथ राम, पीएनओ- 860892597, जनपद आजमगढ़