Friday, 24 January 2025

आजमगढ़ निजामाबाद विवाद के बाद 2 समुदाय के लोग हुए आमने-सामने, पुलिस के छूटे पसीने इस बात को लेकर बढ़ा मामला, मौके पर पुलिस तैनात


 आजमगढ़ निजामाबाद विवाद के बाद 2 समुदाय के लोग हुए आमने-सामने, पुलिस के छूटे पसीने



इस बात को लेकर बढ़ा मामला, मौके पर पुलिस तैनात


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में महर्षि दत्तात्रेय मंदिर के खेत में बकरी चरा रहे युवक को मना किया तो वह चार-पांच की संख्या में एकत्र होकर मंदिर के पुजारी के किशोर की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मंदिर के पुजारी रविदास महाराज ने निजामाबाद थाने पर दी। मौके पर कई पुलिसकर्मी पहुंच गए और समझाने में जुट गए।


मिली जानकारी के मुताबिक, गौसपुर गांव से होकर गुजरी रही तमसा व कुंवर नदी के संगपर स्थित महर्षि दत्तात्रेय मंदिर है। इस मंदिर के नाम से 80 बीघा भूमि है। यहां पर मंदिर के पुजारी महंत रविदास महाराज द्वारा खेती कराई जाती है। मंदिर समेत अन्य कार्यों को करने के लिए पुजारी रविदास ने अंकित नाम के एक किशोर को रखा है।


 अंकित शुक्रवार की शाम मंदिर के प्रांगण में था। तभी एक समुदाय के कुछ युवक बकरी चरा रहे थे। बकरी बार-बार खेत में फसल को खा रही थी। किशोर ने उन्हें मना किया तो वहां बकरी चरा रहे युवकों ने किशोर पर हमला कर दिया। जब तक लोग वहां पहुंचकर उसे छुड़ाते तब तक उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना प्रधान शिवानंद यादव सहित मंदिर से जुड़े अन्य लोगों को दी गई। वहीं, मंदिर के पुजारी रवि दास महाराज ने फोन के माध्यम से इसकी सूचना निजामाबाद थाने में दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।

आजमगढ़ बरदह एक साथ लगभग 8 दुकानों के टूटे ताले, व्यापारियों ने लगाया जाम थाना प्रभारी, सीओ, फोरेसिंक टीम सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ बरदह एक साथ लगभग 8 दुकानों के टूटे ताले, व्यापारियों ने लगाया जाम



थाना प्रभारी, सीओ, फोरेसिंक टीम सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार ठेकमा ब्लॉक में बीती रात चोरों ने लगभग 8 दुकानो के शटर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के सामान चोरी कर लिये। चोरी की सूचना होने के बाद आक्रोशित बाजार व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, सीओ फूलपुर अनिल वर्मा ने फोरेसिंक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार में बीती रात चोरों ने महेश यादव आराध्या बीज भंडार, अखिलेश होमियो हॉल, विनोद मोबील आयल की दूकान, धर्मेंद्र डेंटल क्लीनिक, सिद्धिविनायक किराना, धीरज कपड़े की दुकान, ललित राजभर जनरल स्टोर, अरुण राजभर कपड़े की दुकान, जियालाल कपड़े की दुकानों का ताला तोड़कर करीब 254000 नकदी चोरी कर लिये गये।


 जब दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो बाजार में हाहाकार मच गया। आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क पर ब्रेंच आदि लगाकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी बरदह , सीओ फूलपुर सहित फोर्स मौके पर पहुंच गयी। फोरेसिंक टीम को बुलाकर घटना की जाँच शुरू कर दी गयी। दुकानदारों द्वारा करीब एक घंटे तक जाम किया गया। थाना प्रभारी के समझाने और चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

आजमगढ़ जहानागंज निर्माणाधीन छत ढही, एक मजदूर की हुई मौत, बनकटा मुस्तफाबाद में हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम।


 आजमगढ़ जहानागंज निर्माणाधीन छत ढही, एक मजदूर की हुई मौत, 



बनकटा मुस्तफाबाद में हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम।



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा मुस्तफाबाद में छत ढ़ालने के दौरान अचानक छत गिर गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के मसीरपुर महुआ गांव निवासी दिनेश सरोज 32 पुत्र मोती सरोज मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा मुस्तफाबाद में मजदूरी करने गया था। जहां एक निर्माणाधीन मकान की छत ढाली जा रही थी। छत ढ़ालने के दौरान अचानक छत गिर गई, जिसके मलबे में दिनेश सरोज दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।


 आनन-फानन में उसके साथी मजदूर व स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ गंभीरपुर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 की मौत ढाबे से खाना खाकर वापस घर लौटते समय हुई घटना


 आजमगढ़ गंभीरपुर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 की मौत



ढाबे से खाना खाकर वापस घर लौटते समय हुई घटना



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना अंतर्गत रोहुआ मोड पर बृहस्पतिवार की रात लगभग 9:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम उमरीश्री निवासी रविंद्र यादव और आशीष यादव अपने आधा दर्जन मित्रों के साथ रोहुआ मोड पर एक ढाबे पर भोजन करने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की लगभग रात 9:30 बजे घर वापस आ रहे थे जिससे वाराणसी आजमगढ़ हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये, जिससे घटनास्थल पर इन दोनों की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि मृतक रविंद्र कुमार रोजी-रोटी के लिए खाड़ी देश कुवैत में रहते थे अभी एक सप्ताह पूर्व अपनी माता की बीमारी का समाचार सुनकर घर आए थे। मित्रों के कहने पर भोज पार्टी के लिए रोहुआ ढाबा पर गए थे। वहां से अपने मित्र आशीष यादव के साथ बाइक पर सवार होकर वापस आते समय घने कोहरे के कारण हाईवे मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर उनकी और उनके मित्र आशीष की मौत हो गई। इनके आधा दर्जन मित्र अन्य बाइकों पर सवार होकर आगे निकल गए थे जो पड़ोसी ही थे, पड़ोसी मित्र घर पहुंच गए एक घंटा बीतने के बाद जब रविंद्र यादव और आशीष यादव घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश में दोबारा उनके आधा दर्जन पड़ोसी मित्र खोज करने के लिए वापस निकले, जब मोड पर पहुंचे तो वहां पर कुछ ग्रामीण और पुलिस के लोग उपस्थित थे। मित्रों ने दोनों परिवारों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।