Monday, 19 May 2025

आजमगढ़ थाना कोतवाली सुजीत सिंह उर्फ भकौले पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित 50 हजार रुपये की रंगदारी और लड़कियों को उठा ले जाने की धमकी का मामला


 आजमगढ़ थाना कोतवाली सुजीत सिंह उर्फ भकौले पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित



50 हजार रुपये की रंगदारी और लड़कियों को उठा ले जाने की धमकी का मामला



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीना ने थाना कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले में वांछित और फरार अभियुक्त सुजीत सिंह उर्फ भकोले पर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। अभियुक्त भकौले सिंह (43 वर्ष), पुत्र भगवान सिंह, ग्राम उकरौड़ा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ का निवासी है।


बीते 27 मार्च 2025 को कोतवाली थाने में एक पीड़ित ने लिखित शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, सुजीत सिंह उर्फ भकौले, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह, पुत्रगण भगवान सिंह, निवासी ग्राम उकरौड़ा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इन लोगों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और उसकी जवान लड़कियों को उठा ले जाने की धमकी दी। शिकायत में बताया गया कि 26 मार्च 2025 की रात करीब 12 बजे सुजीत सिंह उर्फ भकौले सिंह अपने भाइयों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। उन्होंने तमंचा दिखाकर दरवाजा खुलवाया और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित के बच्चों द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसियों की आवाज सुनकर अभियुक्त गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 155/2025 अंतर्गत धारा 308(5),352,351(3),333, भारतीय न्याय सहिंता (BNS) 2023 दर्ज किया गया।


 विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए। 3 अप्रैल 2025 को न्यायालय से गैर-जमानती वारंट और 11 अप्रैल 2025 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा प्राप्त की गई, जिसे नियमानुसार तामील कराया गया। इसके बावजूद अभियुक्त फरार रहा। लंबे समय से फरार सुजीत सिंह उर्फ भकौले की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी हेमराज मीना ने आज 19 मई 2025 को जनपद स्तर पर 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। पुलिस ने अभियुक्त की तलाश तेज कर दी है और जनता से अपील की है कि उसके बारे में कोई भी जानकारी होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

कानपुर प्रेम प्रसंग में मां ने की 4 साल के बच्चे की निर्मम हत्या दांत से चबा डाला चेहरा, शव को बाबा के पास जाकर रखा


 कानपुर प्रेम प्रसंग में मां ने की 4 साल के बच्चे की निर्मम हत्या



दांत से चबा डाला चेहरा, शव को बाबा के पास जाकर रखा



उत्तर प्रदेश के कानपुर में मां ने अपने मासूम बच्चे को निर्ममता से मार डाला। नर्वल में रविवार को प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। कत्ल के बाद मासूम के चेहरा और पीठ दांतों से चबा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए बेटे का शव उसके बाबा के पास जाकर रख दिया। बाबा की नींद खुली तो पौत्र को देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी ने जांच की। महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी किसान सुशील यादव की कुछ साल पहले फतेहपुर के खागा निवासी मनीषा से शादी हुई थी। सुशील का आरोप है कि एक महीने पहले मनीषा गांव के ही रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। खोजबीन की गई तो तीन दिन पहले उसकी जानकारी मिली। दबाव बनाकर सुशील उसे घर लाए। मनीषा प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। रविवार देर रात सुशील घर पर नहीं था। सुशील के पिता फूल सिंह छत पर लेटे हुए थे। इस बीच मनीषा ने अपने चार साल के बेटे अनिरुद्ध की उसके गले में बंधे ताबीज के धागे से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बचने के लिए शव को छत पर सो रहे बाबा के पास लिटा आई। बाबा की आंख खुली तो शव को पास लिटा देख चौंक गए। घरवालों को जानकारी दी। चीख पुकार मच गई।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से कई साक्ष्य मिले हैं। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़ महराजगंज संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव ससुराल में हुई घटना, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


 आजमगढ़ महराजगंज संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव



ससुराल में हुई घटना, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां सिवान में एक पेड़ से 28 वर्षीय युवक अरविंद यादव का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरविंद यादव, पुत्र रामचंदर यादव, निवासी पतिला गौसपुर, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है। अरविंद हाल ही में मुंबई से अपनी ससुराल आया था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह गांव के समीप एक खेत में पेड़ से शव लटका देखा गया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अरविंद को मारकर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। परिजनों ने घटनास्थल की परिस्थितियों को भी संदिग्ध बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


दबे स्वर में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल मृतक की ससुराल से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य न तो घटनास्थल पर पहुंचा और न ही पुलिस को सूचना दी। इस चुप्पी ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।


महराजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।


पुलिस और फॉरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार अब पूरे गांव को है, जो इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई सामने लाने की उम्मीद कर रहा है।

अयोध्या आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का फंदे से लटका मिला शव


 अयोध्या आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का फंदे से लटका मिला शव 




उत्तर प्रदेश, अयोध्या मंडल कारागार के आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का शव फंदे से लटका मिला। शांति यादव जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनका वर्ष 2021 में जेल पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ था। वह अपनी सहकर्मी रेखा के साथ एक कमरे में रहती थीं। रात्रिकालीन ड्यूटी के बाद शांति कमरे पर आई थीं। रेखा ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर 12:30 बजे शांति की ड्यूटी थी। वह समय पर नहीं पहुंचीं। इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। लगभग दो बजे सहकर्मी उनके आवास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला।


सहकर्मियों ने पीछे के रास्ते से शीशे में झांककर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार, मृतका ने किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि कमरा अंदर से बंद होने के कारण प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।