Tuesday, 7 July 2026

आजमगढ़ जहानागंज डकैती की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में असलहों के साथ 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार पुलिस ने कॉलेज के खंडहर से दबोचा, 3 पिस्टल, 2 तमंचे, कारतूस और डकैती के औजार बरामद

 

आजमगढ़ जहानागंज डकैती की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में असलहों के साथ 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार



पुलिस ने कॉलेज के खंडहर से दबोचा, 3 पिस्टल, 2 तमंचे, कारतूस और डकैती के औजार बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस, डकैती में प्रयुक्त होने वाले औजार तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 की रात उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर, उपनिरीक्षक शिवम त्यागी, उपनिरीक्षक गौरव सिंह तथा पुलिस टीम क्षेत्र में चोरी, नकबजनी और डकैती की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक यादव निवासी गेलवारा थाना सिधारी, अजय यादव निवासी जहानाबाद थाना मधुबन (मऊ), आशीष चौहान निवासी गेलवारा थाना सिधारी, जयहिंद मौर्य तथा गोविंद यादव निवासी मोहनाठ थाना निजामाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन पिस्टल (.32 बोर), छह जिंदा कारतूस (.32 बोर), दो अवैध तमंचे (.315 बोर), तीन जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक कटर, एक पाइप हथौड़ी, लोहे की पाइप में लगी चकरी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना जहानागंज पर बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई जहानागंज थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

आजमगढ़ जिलाधिकारी ने 09 शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त आपराधिक मामलों में संलिप्त पाये जाने पर 8 व्यक्तियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई


 आजमगढ़ जिलाधिकारी ने 09 शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त


आपराधिक मामलों में संलिप्त पाये जाने पर 8 व्यक्तियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 08 व्यक्तियों के कुल 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया। जिन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें थाना अतरौलिया क्षेत्र के बृजेश उपाध्याय, थाना पवई के जयप्रकाश सिंह, थाना फूलपुर के अशहद उर्फ चुन्नू शेख, थाना गंभीरपुर के मो. आरिफ (02 शस्त्र लाइसेंस), थाना कोतवाली के मंजीत उर्फ रंजीत सिंह, थाना महाराजगंज के मो. फैसल तथा थाना निजामाबाद के जिलेदार यादव शामिल हैं।


 जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मुकदमे पंजीकृत पाए गए हैं। इनकी गतिविधियों एवं आपराधिक प्रकरणों के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति करते हुए पत्राचार किया गया था। प्राप्त आख्या, उपलब्ध अभिलेखों एवं संबंधित प्रकरणों का परीक्षण करने के उपरांत शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत सभी तथ्यों पर विचार करते हुए उक्त शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी ऐसे व्यक्ति को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिसकी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हों अथवा जिसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले लंबित हों। प्रशासन द्वारा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।