Thursday, 2 April 2026

जौनपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 किलो 450 ग्राम नाजायज गांजा बरामद


 जौनपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 किलो 450 ग्राम नाजायज गांजा बरामद



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अहियापुर मोड/राजा साहब के पोखरा के पास से दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 03 किलो 450 ग्राम नाजायज गाजा बरामद किया गया अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 

1.कमल कुमार चौहान पुत्र बाँकेलाल चौहान निवासी आसमानपटटी थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 34 वर्ष  

2.शैलेष कुमार गौड उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम गहोरा थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवली जौनपुर। 

2.उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर।

3.हे0का0 शमीम अख्तर कोतवाली जौनपुर । 

4.हे0का0 इस्तेखार खाँ कोतवाली जौनपुर।

5.का0 अरुण यादव कोतवाली जौनपुर।

No comments:

Post a Comment