जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर माफिया गैंग D-74 का लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव को गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग के दौरान दिनांक 07.06.2025 की रात्रि करीब 19:00 बजे सायफन पुलिया बहद ग्राम ताखा पश्चिम (शिवपुर)के पास से हिस्ट्रीशीटर व शातिर अंतर्जनपदीय गो-तस्कर माफिया गैंग लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव उपरोक्त एक शातिर किस्म का गो-तस्कर माफिया गैंग लीडर एवं दुराचारी मजरिया HS 73A है व D-74 का गैंग लीडर है! गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर
2. मु0अ0सं0 105/2022 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 160/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 0019/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर
5. मु0अ0सं0 116/2021 धारा 307/120बी भादवि थाना खेतासराय जौनपुर
6. मु0अ0सं0 117/2021 धारा 120बी भादवि व 3/5/8 उ0प्र0 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि थाना खेतासराय जौनपुर
7. मु0अ0सं0 62/2020 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना मईल थाना जनपद देवरिया।
8. मु0अ0सं0 251/2020 धारा 120-B, 201, 302, 363, 504 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर
9. मु0अ0सं0 009/2023 धारा 420,468,473 भादवि व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 49/2019 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़
11. मु0अ0सं0 122/2016 धारा 147/323/506 भादवि थाना सरपतहाँ जौनपुर
12. मु0अ0सं0 38/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मईल जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरण-
(1) 1 किलो 150 ग्राम नाजायज गाजा
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 आनंद प्रजापति थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
4. हे0का0 अनन्त यादव 5.हे0का0 सन्तोष यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
No comments:
Post a Comment