आजमगढ़ निजामाबाद, खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हाई कोर्ट और मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तहसील निजामाबाद के ग्राम हाजीपुर में खेलकूद के मैदान पर किए गए अवैध कब्जे को बचाने और बरकरार की जुगत व मदद क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद यूनुस ने तहसील के लोगों को मिलाकर भू-माफियाओं, जमीन पलाटरों से मोटी रकम ऐंठ कर कर रहे है।
जब कि ऐसी ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आदेश हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,और जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश के बाद लेखपाल व राज्स्व निरीक्षक के आगे सब आदेश व निर्देश बेमाने साबित हो रहे हैं।
एसडीएम निजामाबाद केवल एसी में बैठे रहते हैं अगर ऐसे मामले का संज्ञान स्वत: लेते और कभी कभार स्थलीय निरीक्षण कर लिया करते तो भ्रष्ट लेखपालों पर अंकुश लगाते तो ग्राम सभा की जमीनों का बन्दर बांट न होता। इस तहसील के अधिकांश लेखपाल लक्जरी गाड़ियों से चल रहे। ऐसे में कितनी ईमानदारी से कार्य कर रहे होंगे आसानी से समझा जा सकता है।
आजमगढ़ सरायमीर से अबुल बशर आज़मी की रिपोर्ट।


No comments:
Post a Comment