Friday, 8 May 2026

आजमगढ़ सरायमीर 2 सिपाहियों पर गिरी एसएसपी की गाज एक निलंबित तो दूसरा लाइन हाजिर हिस्ट्रीशीटर के साथ सेल्फी और व्यापारी से रुपये लेने के आरोप में हुई कार्रवाई


 आजमगढ़ सरायमीर 2 सिपाहियों पर गिरी एसएसपी की गाज


एक निलंबित तो दूसरा लाइन हाजिर


हिस्ट्रीशीटर के साथ सेल्फी और व्यापारी से रुपये लेने के आरोप में हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक सिपाही को निलंबित तथा दूसरे को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पर हिस्ट्रीशीटर के साथ सेल्फी लेने और व्यापारी से रुपये लेने का आरोप था। 


जानकारी के अनुसार, सरायमीर कस्बे के खुदगास्त मोहल्ला निवासी एवं सभासद प्रतिनिधि अनिल सोनकर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि थाने में तैनात दीवान रजनी सिंह और सिपाही आलोक शुक्ला ने उनसे रुपये लिए तथा मारपीट भी की। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए दीवान रजनी सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि सिपाही आलोक शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment