Wednesday, 19 November 2025

आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर चैन-स्नैचर पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल, दाहिने पैर में लगी गोली आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे हैं दर्ज


 आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर चैन-स्नैचर पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल, दाहिने पैर में लगी गोली



आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे हैं दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की रात मोहती घाट तिराहे के पास एक खतरनाक अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पिन्टू हरिजन उर्फ अशोक (25) पुत्र स्व. रामकिशुन, निवासी भिटारी, थाना लोहता, जिला वाराणसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज और आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी कि 8 नवंबर 2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की सोने की चेन छिनैती का मुख्य आरोपी अवैध हथियार के साथ मोहती घाट के पास छिपा है और कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। रात करीब 12:29 बजे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की गई तो उसने भागने की कोशिश में बाइक फिसला दी। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर ही धराशायी हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया।


 पूछताछ में पिन्टू ने कबूल किया कि 8 नवंबर 2025 को अपने साथी विशाल उर्फ बाबू बीडी के साथ मिलकर उसने वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनी थी। मौके से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, एक .315 बोर तमंचा, दो खाली खोखे और छिनी हुई सोने की चेन बरामद की। फोरेंसिक टीम ने तमंचा, कारतूस, खून से सनी मिट्टी, फिंगरप्रिंट और हैंडस्वैब आदि साक्ष्य जुटाए। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के अलावा उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, यश सिंह पटेल, अभिषेक कुशवाहा सहित 10 जांबाज पुलिसकर्मी शामिल रहे।



https://www.news9up.com/2025/11/cctv.html

Tuesday, 18 November 2025

आजमगढ़ बिलरियागंज गैंगस्टर अबू तालिब उर्फ झिनकू की 31.29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क माता के नाम पर खरीदी गई थी जमीन, अपराध की कमाई से हुआ था सौदा डीएम के आदेश पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की पूरी, भारी पुलिस बल तैनात


 आजमगढ़ बिलरियागंज गैंगस्टर अबू तालिब उर्फ झिनकू की 31.29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क



माता के नाम पर खरीदी गई थी जमीन, अपराध की कमाई से हुआ था सौदा


डीएम के आदेश पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की पूरी, भारी पुलिस बल तैनात



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर अबू तालिब उर्फ झिनकू की करीब 31.29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 की धारा 14(1) के तहत की गई। 


पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर अबू तालिब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू (निवासी नसीरपुर, थाना बिलरियागंज) ने अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से 23 फरवरी 2021 को अपनी मां श्रीमती उम्मतुन निसा के नाम पर ग्राम नसीरपुर फतेहपुर (थाना बिलरियागंज) में गाटा संख्या 135/128 की 0.0226 हेक्टेयर (56 वर्गमीटर) जमीन खरीदी थी। विक्रेता शमशीना बानो से हुई इस खरीद-फरोख्त का मूल्य राजस्व विभाग ने 31,29,840 रुपये आंका। विवेचना में यह पाया गया कि यह संपत्ति पूरी तरह अवैध कमाई से अर्जित की गई थी। जिलाधिकारी आजमगढ़ के 13 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में आज क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बहादुर, थानाध्यक्ष जीयनपुर जितेन्द्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे एवं कानूनगो की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति को विधिवत कुर्क कर लिया गया। अबू तालिब उर्फ झिनकू गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मामलों में वांछित है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा है। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी सख्ती का हिस्सा है।

आजमगढ़ अतरौलिया गौशाला में घुसकर गाय की हत्या करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 6 लोगों ने मिलकर दोनों पशुओं को काटा, मांस कार में भरकर हो गए थे फरार


 आजमगढ़ अतरौलिया गौशाला में घुसकर गाय की हत्या करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




6 लोगों ने मिलकर दोनों पशुओं को काटा, मांस कार में भरकर हो गए थे फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद ने थाना अतरौलिया पुलिस ने 18 नवंबर 2025 को गोकशी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ और मांस बिक्री से प्राप्त 10,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बीते 8-9 नवंबर 2025 की रात्रि ग्राम गोरथानी निवासी राजू पुत्र हरिराम के बरदौरे का ताला तोड़कर अज्ञात अभियुक्तों ने दो प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी थी और मांस लेकर फरार हो गए थे।


 पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। बाद में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनाँक 18/11/2025 को दोपहर 13:10 बजे मंडोही-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के नीचे दबिश देकर निम्नलिखित अभियुक्तों को धर-दबोचा। अभियुक्तों में इरफान पुत्र वाजिद अली (36 वर्ष), निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी, जिला अम्बेडकरनगर, शहजादे आलम उर्फ चांद पुत्र मोहम्मद इलियास (32 वर्ष), निवासी मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर, कस्बा अतरौलिया के निवासी हैं।


 पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे अपने चार साथियों आरिफ, एकलाख, शमीम और करीम निवासी अम्बेडकरनगर के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोकशी करते हैं। घटना वाले दिन छ: लोग मिलकर ताला तोड़कर अंदर घुसे, दोनों पशुओं को काटा, मांस कार में भरकर ले गए और बिक्री की रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो चापड़ और कुल 10,500 रुपये नकद बरामद कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। शेष चार फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।अभियुक्त इरफान पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, NDPS, आर्म्स एक्ट समेत कुल 13 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि शहजादे आलम पर NDPS और आर्म्स एक्ट के दो पुराने मुकदमे हैं।



https://www.news9up.com/2025/11/2_9.html

आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी घायल होकर गिरफ्तार आरोपी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू और पंकज पासवान चढ़े हत्थे, अवैध तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद


 आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी घायल होकर गिरफ्तार


आरोपी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू और पंकज पासवान चढ़े हत्थे, अवैध तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। दोनों पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ फायरिंग की थी, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर और दूसरे के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त गाजीपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू (34 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह और बिहार के कैमूर जिले के डिडखिली निवासी पंकज पासवान (25 वर्ष) पुत्र राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है।त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू पर आजमगढ़, वाराणसी और गाजीपुर में चोरी, लूट, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के कुल 9 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि पंकज पासवान पर वाराणसी और चंदौली में चोरी, लूट, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट सहित 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों लंबे समय से सक्रिय अंतरजनपदीय अपराधी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो देशी तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 357/2025 दर्ज किया गया है। 


घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोर्रा-मकबूलपुर अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। किशुनदासपुर से सेहदा की ओर आ रहे दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल फिसल गई। घिरता देख दोनों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार, उप निरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Monday, 17 November 2025

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 34 उपाधीक्षकों को दी गई तैनाती, यहां देखें - पूरी सूची


 

आजमगढ़ कप्तानगंज रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष दंपति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, रॉड से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल


 आजमगढ़ कप्तानगंज रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष



दंपति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, रॉड से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालापुर में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पीड़ित अजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि चंद्रबली यादव, उनके बेटे जय प्रकाश यादव और पत्नी नगीना देवी ने मिलकर उन पर और उनकी पत्नी पर रॉड से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। थाने में दर्ज शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


 पीड़ित अजय कुमार यादव पुत्र स्व. चंद्रजीत यादव ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी रोजाना रास्ते से आते-जाते समय चंद्रबली यादव, जय प्रकाश यादव और नगीना देवी से गाली-गलौज का शिकार होते हैं। 16 नवंबर 2025 को चंद्रबली यादव ने ट्रैक्टर से उनके घर की दीवार पर चढ़ा दिया। मना करने पर आरोपियों ने रॉड से हमला कर दिया, जिसमें अजय का सिर फट गया और पत्नी को भी चोटें आईं। ट्रैक्टर से पैर कुचलने की कोशिश की गई, जिससे भागते समय अजय गिर पड़े और उनके पैर में भी चोट लगी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर कप्तानगंज थानाध्यक्ष ने तीनों आरोपियों चंद्रबली यादव पुत्र गेना यादव, जय प्रकाश यादव पुत्र चंद्रबली यादव और नगीना देवी पत्नी चंद्रबली यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आजमगढ़ टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप चलाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 44 ATM कार्ड बरामद साइबर क्राइम पुलिस ने एक अभियुक्त को निजामाबाद से दबोचा; NCRP पर 13 शिकायतें दर्ज


 आजमगढ़ टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप चलाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 44 ATM कार्ड बरामद




साइबर क्राइम पुलिस ने एक अभियुक्त को निजामाबाद से दबोचा; NCRP पर 13 शिकायतें दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन लूडो गेमिंग और बैटिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को पैसा कमाने का लालच देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने उसके पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। अभियुक्त सूरज प्रजापति (25 वर्ष), पुत्र हरिलाल प्रजापति, निवासी नसीरपुर खालसा, थाना निजामाबाद, विभिन्न फर्जी टेलीग्राम आईडी से 'महादेव लूडो ग्रुप', 'RP Ludo World', 'Ludo Junction 5%', 'Ludo King Betting', 'King Ludo Club', 'Nisha Ludo Club' और 'Superstar Ludo Club' जैसे ग्रुप चलाता था। वह लोगों को ऑनलाइन गेम खेलकर आसानी से पैसा कमाने का प्रलोभन देकर ग्रुप में जोड़ता, टेबल लगवाकर बेटिंग कराता और अपने नियंत्रित बैंक खातों में पैसे जमा करवाकर ठगी करता। NCRP पोर्टल पर उसके खिलाफ 13 शिकायतें दर्ज हैं।


 प्रतिबिम्ब पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर) विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई थी। 15 नवंबर  को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने लोकेशन ट्रेस कर सूरज को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी में 7 मोबाइल फोन, 16 बैंक पासबुक, 15 चेकबुक, 44 ATM कार्ड, 2 मुहर, 1 डायरी, 2 बारकोड मशीन और 850 रुपये नकद बरामद हुए। मुकदमा संख्या 36/25 के तहत धारा 318(4), 319(2) BNS, 66C, 66D IT एक्ट और 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।


 गिरफ्तारी टीम में महिला निरीक्षक विभा पांडेय, कॉन्स्टेबल संजय कुमार, सभाजीत मौर्या, एजाज खान और महिपाल यादव शामिल रहे। पुलिस ने इसे तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बताया है।