आजमगढ़ शहर कोतवाल सहित 23 निरीक्षकों का गैर जनपद हुआ तबादला
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत हुआ बड़ा फेरबदल, तत्काल प्रभाव से तैनाती के निर्देश
उत्तर प्रदेश, आजमगढ़। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को देखते हुए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के तीन जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया में तैनात कुल 56 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों को एक जनपद से दूसरे जनपद में नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में आजमगढ़ से 23, मऊ से 14 और बलिया से 19 निरीक्षक शामिल हैं। यह कार्रवाई आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के क्रम में उन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने निर्धारित अवधि में एक ही जनपद में लगातार तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। पुलिस परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड के 17 नवंबर 2026 के निर्णय के आधार पर यह सूची जारी की गई है। आजमगढ़ जनपद में तैनात कुल 23 निरीक्षकों को मऊ और बलिया भेजा गया है। इनमें नौ निरीक्षकों को बलिया और 14 निरीक्षकों को मऊ जनपद में नई तैनाती मिली है।
आजमगढ़ से बलिया भेजे गए निरीक्षकों में अनुराग कुमार, यादवेंद्र पांडेय, राकेश कुमार, शशि चंद्र चौधरी, संजय कुमार पाल, अखिलेश शुक्ल, जय प्रकाश यादव, सुरेंद्र कुमार दुबे, विनय कुमार सिंह शामिल हैं, वहीं आजमगढ़ से मऊ भेजे गए निरीक्षकों में रुद्रमान पांडेय, विमल प्रकाश राय, रफी आलम, अशोक कुमार तिवारी, राजीव कुमार मिश्रा, निहार नंदन कुमार, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार, अवनी कुमार यादव, चंद्रभूषण पांडेय, विभा पांडेय, अम्बिका प्रसाद, शिव कुमार यादव, संजय कुमार सिंह शामिल हैं। इसी तरह मऊ से आजमगढ़ भेजे गए निरीक्षकों में आकाश सिंह, श्याम शंकर पांडेय, महेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment