Saturday, 25 May 2024

आजमगढ़ मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी आजमगढ़ व डीएम आजमगढ़ ने बूथों का किया भ्रमण।


 


आजमगढ़ मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी आजमगढ़ व डीएम आजमगढ़ ने बूथों का किया भ्रमण।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के क्रम में आज दिनांक 25.05.2024 को छठवे चरण के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी आजमगढ़ व डीएम आजमगढ़ ने बूथों का किया भ्रमण।

आजमगढ, 03 बजे तक आजमगढ़ 45.33 प्रतिशत, लालगंज में 44.57 प्रतिशत पड़े मतदान


 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024

25 मई 2024, 3.00 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

68- लालगंज - 44.57 प्रतिशत

69- आजमगढ़ - 45.33 प्रतिशत

आजमगढ़ में 11 बूथों पर कैप्चरिंग करने का आरोप सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की शिकायत


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में 11 बूथों पर कैप्चरिंग करने का आरोप


सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की शिकायत

आजमगढ, 01 बजे तक आजमगढ़ 38.37 प्रतिशत, लालगंज में 38.13 प्रतिशत पड़े मतदान


 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024

25 मई 2024, 01.00 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

68- लालगंज - 38.13 प्रतिशत

69- आजमगढ़ - 38.37 प्रति

लखनऊ में बड़ी वारदात, पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद निर्ममता से हत्या


 लखनऊ में बड़ी वारदात, पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद निर्ममता से हत्या



उत्तर प्रदेश लखनऊ राजधानी लखनऊ में एक बड़ी वारदात हुई है। पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई।


मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के इंदिरानगर निवासी डीएन दुबे (71) सुबह गोल्फ खेल कर लौटे तो पाया कि घर खुला था। घर की आलमारियां खुली थीं और पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा था। दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। घटना से हड़कंप मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आजमगढ़ 11 बजे तक आजमगढ़ 28.63 प्रतिशत, लालगंज में 28.4 प्रतिशत पड़े मतदान


 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़, सबसे ज्यादा गोपालपुर विधानसभा में 29.61, दूसरे नम्बर सगड़ी में 28.82 प्रतिशत पड़े मतदान


लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 

25 मई 2024, 11.00 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत  

68- लालगंज -  28.4 प्रतिशत 

69- आजमगढ़ - 28.63 प्रतिशत

Friday, 24 May 2024

आजमगढ़ 5 स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां मौके पर जमे रहे अधिकारी


 आजमगढ़ 5 स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां


मौके पर जमे रहे अधिकारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित में मतदान के लिए जनपद में 5 स्थानों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुईं। जीडी ग्लोबल स्कूल, एचएमपीएस स्कूल, कृषि विद्यालय कोटवां, डेंटल कॉलेज इटौरा, दुर्गा पीजी कॉलेज चण्डेश्वर से आजमगढ़ और लालगंज के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुईं।


 जनपद में कुल 3801 मतदान टोलियों का गठन हुआ है। सभी टोलियों में कम से कम एक महिला कार्मिक को रखा गया है। कुल 16 हजार 736 कर्मचारी लगाए गए हैं, जिसमें 1532 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय हैं। आजमगढ़ की दोनों सीटों के लिए 25 मई को छठवें चरण में मतदान होंगे।


 आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 10 सुपर जोन, 29 जोन व 261 सेक्टर में बांटा गया है। अलग-अलग राज्यों से पुलिस फोर्स के साथ ही यूपी पुलिस की फोर्स, सीएपीएफ, एसएपी, पीएसी की तैनाती की गई है।


 जिनमें फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस, वीडियो अवलोकन, सहायक व्यय प्रेक्षक, एमसीएमसी टीम के साथ ही आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को गठित टीमें रहेंगी।


 आज़मगढ़ लोकसभा सीट के लिए 2915 मतदेय स्थल पर 18 लाख 68 हज़ार 165 वोटर हैं जिनमे 9 लाख 88 हज़ार 858 पुरुष व 8 लाख 79 हज़ार 264 महिलायें हैं और अन्य 43 हैं।


 लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए 18 लाख 38 हज़ार 882 वोटर हैं। जिसमें 9 लाख 61 हज़ार 857 पुरुष व 8 लाख 77 हज़ार महिला व 25 अन्य वोटर हैं। लालगंज में कुल मतदान केंद्र 1193 हैं। जिसमें बूथ 1886 बने हैं।