Sunday, 30 November 2025
Saturday, 29 November 2025
आजमगढ़ सिधारी बृजेश दुबे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया 5-6 की संख्या में आकर सर पर रॉड से मारकर हाथ व सिर में गंभीर चोट पहुंचाने का मामला राहगीर व परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी
आजमगढ़ सिधारी बृजेश दुबे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया
5-6 की संख्या में आकर सर पर रॉड से मारकर हाथ व सिर में गंभीर चोट पहुंचाने का मामला
राहगीर व परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में दिनाँक 26/11/2025 को शाम करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कॉर्पियो गाड़ी से आए 5-6 दबंगों ने एक दुकानदार पर लोहे की रॉड, हॉकी, डंडे और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि सिर्फ गाली-गलौज का विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया।
पीड़ित सूर्यनाथ तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामबली तिवारी ने बताया कि वह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। तभी गांव के ही बृजेश दुबे उर्फ जाफरपुरी पुत्र राधे अपनी स्कॉर्पियो (बिना नंबर का जिक्र) में पांच-छह लड़कों को लेकर आया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जब सूर्यनाथ ने विरोध किया तो सभी लोग एक साथ उन पर टूट पड़े। बृजेश ने हाथ में ली लोहे की रॉड से सूर्यनाथ के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए।
हमलावरों ने हाथ-पैर पर भी कई वार किए। मारपीट की आवाज सुनकर सड़क पर आने-जाने वाले लोग और घर के परिजन दौड़े तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए स्कॉर्पियो से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में सूर्यनाथ को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें थाने लाया गया। पीड़ित ने थाना सिधारी में तहरीर देकर बृजेश दुबे सहित सभी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 504/2025 अंतर्गत धारा 3(5),110,115(2),352,351(3), भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आजमगढ़ तरवां पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति हिरासत में रात में विवाद के बाद घटना को दिया अंजाम मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ तरवां पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति हिरासत में
रात में विवाद के बाद घटना को दिया अंजाम
मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी मठिया गांव में बीती रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्साए पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने शोर-गुल सुनने के बावजूद न तो विरोध किया और न ही पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मृतका के बड़े बेटे ने पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार, महुआरी मठिया गांव निवासी सुनील यादव और उसकी पत्नी सुनीता यादव (34) के बीच देर रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर सुनील ने सुनीता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से सुनीता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तरवां पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा साक्ष्य जुटाए।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सुनील यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Friday, 28 November 2025
आजमगढ़ फूलपुर शराब की लत ने ले ली युवक की जान ठंड में खुले आसमान तले दम तोड़ा, ननिहाल से लौटते वक्त पी थी भारी मात्रा में शराब
आजमगढ़ फूलपुर शराब की लत ने ले ली युवक की जान
ठंड में खुले आसमान तले दम तोड़ा, ननिहाल से लौटते वक्त पी थी भारी मात्रा में शराब
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अत्यधिक शराब पीकर रेलवे लाइन के किनारे खुले में पड़े रहने से ठंड लगने के कारण एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करन (26) पुत्र ननकू, निवासी सदरपुर बरौली, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
मंगलवार शाम फूलपुर नगर में रेलवे लाइन के बगल में स्थित देशी शराब की दुकान के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। दुकान के सेल्समैन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक करन शराब का अत्यधिक आदी था। वह कल सरायमीर अपने ननिहाल गया था और शाम को वापस लौटते समय शराब की दुकान पर भारी मात्रा में शराब पी ली थी। इसके बाद वह वहीं पास में खुले आसमान के नीचे लेट गया और रात में कड़ाके की ठंड व नमी के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी थी।
थाना प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद ने बताया कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारण का पता चलेगा, लेकिन प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने और ठंड लगने से मौत का अनुमान है।
आजमगढ़ मुबारकपुर फर्जी जमानत रैकेट में बड़ा खुलासा, पेशेवर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ मलिक गिरफ्तार 9 मुकदमों में वांछित था गिरफ्तार अभियुक्त, चोरी-लूट से लेकर गुंडा एक्ट तक दर्ज है इतिहास अब तक 52 फर्जी जमानतदार व अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में, 99 नामजद अभियुक्तों पर कसा शिकंजा
आजमगढ़ मुबारकपुर फर्जी जमानत रैकेट में बड़ा खुलासा, पेशेवर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ मलिक गिरफ्तार
9 मुकदमों में वांछित था गिरफ्तार अभियुक्त, चोरी-लूट से लेकर गुंडा एक्ट तक दर्ज है इतिहास
अब तक 52 फर्जी जमानतदार व अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में, 99 नामजद अभियुक्तों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले गिरोह पर लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार देर शाम मुबारकपुर पुलिस ने एक और पेशेवर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस बड़े फर्जी जमानत रैकेट में अब तक कुल 52 अभियुक्तों (41 फर्जी जमानतदार + 11 मूल अभियुक्त) को पुलिस गिरफ्त में ले चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश कुमार उर्फ मलिक (24 वर्ष), पुत्र निरंकार, निवासी दामोदरपुर (गजहड़ा), थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है। वह कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 594/25 (धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111, बीएनएस) में वांछित चल रहा था। इस मुकदमे में कुल 99 अभियुक्त नामजद हैं, जिनमें 50 फर्जी जमानतदार और 49 मूल अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार बृजेश कुमार पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, अवैध शराब तस्करी, गुंडा एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों व जीआरपी में दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहब्बतपुर मोड़ से उसे शाम 5:10 बजे धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में फर्जी दस्तावेजों से एक ही जमानतदार द्वारा कई-कई अभियुक्तों की जमानत कराने और पुरानी जमानतों को कोर्ट में छिपाने के खेल का पर्दाफाश हुआ था। प्रकरण की विवेचना क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत मोबाइल से वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ हादसा, रोजी रोटी के लिए जा रहा था सूरत
आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
मोबाइल से वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ हादसा, रोजी रोटी के लिए जा रहा था सूरत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन के समीप सूरत जा रही ताप्ती गंगा ट्रेन से शुक्रवार दोपहर 2:45 के करीब वीडियो बना रहे एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ से होकर सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में गोरख कुमार पुत्र मोहित कुमार उम्र 25 वर्ष ग्राम रकबा जलालपुर पोस्ट कोढ़वा जलालपुर थाना अहरौला अपने पांच अन्य साथियों के साथ आजमगढ़ से सूरत रोजी-रोटी के लिए जा रहा था कि आजमगढ़ से फरिहा पहुंचते ही वीडियो बनाने के चक्कर में गोरख कुमार की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मृत्यु हो गई, जैसे ही अन्य साथियों को पता चला की गोरख की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है तुरंत वापस मौके पर पहुंच गए। अन्य साथियों से पता चला कि लोग रोजी-रोटी के चक्कर में आजमगढ़ से सूरत जा रहे थे जबकि गोरख कुमार पहले से ही सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था गोरख तीन भाइयों और बहन में सबसे छोटा था। जानकारी होने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। परिवार के लोग मौके के लिए निकल गये। शव को रेलवे सुरक्षा बल ने अपने कब्जे में लेकर रेलवे ट्रैक को खाली करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ शहर कोतवाली फिल्ड मार्शल ब्रांड की आड़ में बिक रहीं फर्जी मोटरें कंपनी प्रतिनिधि ने खुद मौके पर पकड़ी नकली मोटरें, FIR दर्ज जेपी मशीनरी स्टोर के मालिक जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ शहर कोतवाली फिल्ड मार्शल ब्रांड की आड़ में बिक रहीं फर्जी मोटरें
कंपनी प्रतिनिधि ने खुद मौके पर पकड़ी नकली मोटरें, FIR दर्ज
जेपी मशीनरी स्टोर के मालिक जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में बड़ा ट्रेडमार्क धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश की कंपनी फिल्ड मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर ने सिविल लाइन्स स्थित जे.पी. मशीनरी स्टोर पर 12 नकली मोटरें बेचने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।
फिल्ड मार्शल प्रा. लि. के रीजनल सेल्स मैनेजर पुनीत वर्मा (पुत्र रमेश चन्द्र वर्मा), निवासी जहमेत निचला 505, पोस्ट जहमेत, जिला बल्दवारा, मंडी (हिमाचल प्रदेश) ने 27 नवम्बर 2025 को मार्केट विजिट के दौरान सिविल लाइन्स स्थित जे.पी. मशीनरी स्टोर पर छापेमारी की तो वहां 12 पीस नकली मोटरें मिलीं। ये मोटरें बाहर से मूल फिल्डमार्शल (Field Marshal) ब्रांड जैसी दिखती थीं, स्टिकर भी लगा हुआ था, लेकिन असल में ये फरीदाबाद (हरियाणा) की “Saksham Industries, Sector-10” द्वारा बनाई गई नकली मोटरें थीं। इन पर फर्जी MRP और फर्जी ब्रांडिंग की गई थी। पुनीत वर्मा ने तत्काल थाना कोतवाली सिविल लाइन्स में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने ट्रेडमार्क एक्ट, कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
दुकान मालिक जयप्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामानंद राय (जे.पी. मशीनरी स्टोर, सिविल लाइन्स, आजमगढ़) के मालिक) के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके से सभी 12 नकली मोटरें कब्जे में ले ली हैं और आगे की जांच जारी है। कंपनी का कहना है कि इस तरह की नकली मोटरें बाजार में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के साथ-साथ कंपनी की साख को भी नुकसान पहुंचा रही हैं।
-
आजमगढ़ दीदारगंज, मंडलायुक्त न्यायालय में अपील को एसडीएम मार्टिनगंज ने दिखाया ठेंगा पुलिस बल के साथ करवा रहे विवादित जमीन पर निर्माण पीड़ित ...
-
आजमगढ़ दीदारगंज मतांतरण के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही हैं- चिराग जैन एसपी ग्रामी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज फर्राटा फैन में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, मायके में पसरा मातम पिता की देखभाल के लिए मायके में रह रही थी विवाहिता, खाना ...
-
आजमगढ़ बरदह खेल-खेल में चल गई गोली, युवक की मौत घर में कट्टा टेस्ट करते समय हुई घटना, एक दोस्त हिरासत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बर...
-
आजमगढ़ दीदारगंज 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज ...
-
आजमगढ़ फूलपुर गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की पर्दाफाश 22 सिलेंडर और 2 बाइक के साथ 4 गिरफ्तार उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना प्रभारी फूलपुर गजानंद चौब...
-
आजमगढ़ उपनिरीक्षक भगत सिंह बने निरीक्षक थाना सिधारी पदोन्नति के बाद अधिकारियों ने कंधे पर 3 स्टार लगाकर दी बधाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे प...
-
आजमगढ़ जीयनपुर जांच में पहुंचे लेखपाल व सिपाही पर चले ईंट पत्थर कस्बा में हो रहे सीसी मार्ग का निरीक्षण करने को लेकर बिगड़ा मामला उत्तर प्र...
-
आजमगढ़ विकास खण्ड पवई, डीएम ने 2 ग्राम प्रधानों के अधिकार किए सीज ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच में प्रधान–सचिव की मिलीभगत उजागर, जां...
-
आजमगढ़ थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास, ₹1.05 लाख जुर्माना पुलिस हिरासत में मौत मामला, अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर सुनाया ऐतिहासिक ...






