Friday, 16 August 2024

आजमगढ़ मेंहनगर बदमाशों ने युवक को मारी गोली घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए बदमाश


 आजमगढ़ मेंहनगर बदमाशों ने युवक को मारी गोली 


घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए बदमाश




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे पीजीआई चक्रपानपुर में इलाज के लिए ले जाया गया 


घायल युवक की पहचान मोलू यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र शिवमूरत यादव के रूप में की गई है। वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर का रहने वाला है। घटना सायं करीब 6 बजे शेखुदासपुरचट्टी के पास हुई बताई गई है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली करेंट की चपेट में आने से 2 की हुई मौत पशुओं से सब्जी की सुरक्षा के लिए खेत में लगाया था तार पुलिस सहित सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे


 आजमगढ़ शहर कोतवाली करेंट की चपेट में आने से 2 की हुई मौत


पशुओं से सब्जी की सुरक्षा के लिए खेत में लगाया था तार


पुलिस सहित सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव में शुक्रवार को सुबह थोड़ी सी लापरवाही के चलते दो लोगों की करंट की चपेट में आ कर एक साथ जान चली गई। कोठरा गांव निवासी सत्य प्रकाश पाठक उर्फ हरिहर पंडित पूजा पाठ करते हैं। लोगों के यहां भी पूजा कराते हैं। उनके पुत्र विनोद पाठक 44 वर्ष की हाफिजपुर में कपड़े की दुकान है। विनोद पाठक अपने घर के सामने खेत में सब्जी बोए थे। सब्जी की सुरक्षा के लिए लोहे के तार का बाड़ बना कर पशुओं को दूर करने के लिए तार में करंट प्रवाहित किए थे।


 शुक्रवार को सुबह वह अपने खेत में बजड़ा काट रहे थे। इसी दौरान वह तार में करंट की चपेट में आ कर तड़पने लगे। इसी दौरान शहर के हाफिजपुर के आगापुर के निवासी राजमिस्त्री जगदीश चौहान 50 वर्ष साइकिल से अपने घर पूजा कराने के लिए हरिहर पंडित के घर के सामने पहुंचे थे। तभी विनोद पाठक को तड़पते देख वह भी साइकिल छोड़ कर विनोद को बचाने के लिए चले गए। विनोद को पकड़ते ही जगदीश भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी प्रकार से करंट को बंद कर दोनों को अलग किया गया। और दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


 सूचना के बाद मौके पर शहर कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। जांच पड़ताल की वहीं सदर विधायक समाजवादी पार्टी के नेता दुर्गा प्रसाद यादव भी पहुंच गए थे।

Thursday, 15 August 2024

आजमगढ़ गोसाईं कि बाजार कल 24 घंटे बाधित रहेगी बिजली क्षमता वृद्धि हेतु बदला जाएगा ट्रांसफार्मर


 आजमगढ़ गोसाईं कि बाजार कल 24 घंटे बाधित रहेगी बिजली


क्षमता वृद्धि हेतु बदला जाएगा ट्रांसफार्मर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गोसाईं की बाजार उपकेंद्र पर शुक्रवार को पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। पावर परिवर्तक 5mva से 10mva में बदला जाएगा। परिवर्तक की क्षमता वृद्धि से ट्रिपिंग की समस्या दूर हो होगी। गोसाई की बाजार उपकेंद्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली कल दिनांक 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 24 घंटे के लिए बिजली बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी उपखंडअधिकारी ई0 तुषार श्रीवास्तव ने दी।

आजमगढ़ बरदह युवक ने खुद को मारी गोली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया


 आजमगढ़ बरदह युवक ने खुद को मारी गोली


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह थाना अंतर्गत ग्राम सभा सराय मोहन में युवक द्वारा खुद को सर में गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


 लव कुश राय पुत्र स्वर्गीय राम अधार ग्राम सभा सराय मोहन के निवासी थे। मृतक की पत्नी काजल द्वारा बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पति ने छत पर बने कमरे में जाकर सर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज ठेकमा सौरभ त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की गई है। मृतक की पत्नी काजल ने लिखित शिकायत पत्र दिया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक कुछ मामलों को लेकर तनाव में रहता था। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। पत्नी काजल का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का एक पुत्र आयान 5 वर्ष का है तथा एक पुत्री अनाया 3 वर्ष है।

जौनपुर थाना खुटहन, शाहगंज व थाना सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।


 जौनपुर थाना खुटहन, शाहगंज व थाना सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। 




 उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), डा0 बृजेश कुमार तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज,अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में दिनांक-15.08.2024 को रात्रि में लगभग 12.20 बजे थाना सरपतहा अन्तर्गत पट्टीनरेन्द्रपुर से एक स्पेलण्डर मोटर साइकिल सवार काफी तेजी से जा रही थे  जिसे रोका गया तो पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। जिसकी सूचना मिली कि कुछ बदमाश किस्म के लोग है जो भाग रहे है।


इस सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व शाहगंज व सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उसको रोकने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस टीम के गाड़ी को ही हिट करते हुए गाड़ी से आगे भागने लगे प्रयाप्त पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक-15.08.2024 को समय करीब 12.20 बजे रात्रि बाद वहद ग्राम मडैया नहर सुईथाखुर्द के पास अभियुक्त 1.तस्लीम उर्फ कांता पुत्र शाकिर अली  निवासी ग्राम मडैया सुईथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर, 2. मिराज पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी लेदरही थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाशो द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी को जान से मारने के नियत से लक्ष्य करके फायर कर दिये, आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से अभियुक्तगण के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से चोटिल हुआ है,जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।


 अभियुक्तो के पास से दो देशी तमन्चा.315 बोर,  02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक स्पेलण्डर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट)  के बरामद हुआ है। नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त- 

1.तस्लीम उर्फ कांता पुत्र शाकिर अली  निवासी ग्राम मडैया सुईथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर। 

2. मेराज पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी लेदरही  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 


आपराधिक इतिहास- 

1.तस्लीम उर्फ कांता पुत्र शाकिर अली  निवासी ग्राम मडैया सुईथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर

1.मु0अ0सं0 231/24 धारा 109 बी0एन0एस थाना सरपतहा जौनपुर

2.मु0अ0सं0 246/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर

2.मेराज पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी लेदरही  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

1..मु0अ0सं0 227/2021धारा 120बी/147/148/149/307 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।

2.मु0अ0सं0 343/2020 धारा 147/323/352/427/506  भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।

3.मु0अ0सं0 231/24 धारा 109 बी0एन0एस थाना सरपतहा जौनपुर

4.मु0अ0सं0 246/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर


बरामदगी- 

1.दो देशी तमन्चा.315 बोर,  02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक स्पेलण्डर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट)

समस्त देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं


 

Wednesday, 14 August 2024

जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट व आगजनी के 02 नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट व आगजनी के  02 नामजद  वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार  जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2024  धारा 191(2),74,326(छ),115 (2),352,351(3),324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 से  सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त 1. लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज  2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को  दिनांक 14 /08/2024 को दिन मे लगभग समय 12:15 बजे घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पता-

1.लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

2.आजाद पुत्र राधेश्याम निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 265/2024  धारा 191(2),74,326(छ),115 (2),352,351(3),324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर


गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1.रोहित मिश्रा, थानाध्यक्ष थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

2.उ0नि0 सैयद हसन जाफर रिजवी,हे0कां0 सलीम खान, का0 रवि प्रताप सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर