Friday, 7 July 2023

प्रतापगढ़ अब आलोक मौर्य भी बनेंगे IAS ज्योति मौर्य केस में आया नया मोड़


 प्रतापगढ़ अब आलोक मौर्य भी बनेंगे IAS


ज्योति मौर्य केस में आया नया मोड़


उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ महिला एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद पर कई प्रबुद्ध अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई महिला अधिकारी को तो कोई सफाई कर्मचारी पति को सही गलत ठहरा रहा है। सबकी अपनी-अपनी राय है। इन्हीं सब के बीच से प्रदेश में संचालित हो रही कई नामी सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संचालकों ने आलोक से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वह सफाई कर्मचारी को सिविल की तैयारी कराएंगे वो भी मुफ्त में।


पिछले एक महीने से महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति और पंचायती राज विभाग में बतौर सफाई कर्मचारी पद पर तैनात उसके पति आलोक के बीच चल रहा पति-पत्नी और वो का विवाद चर्चाओं में बना हुआ है। विवाद को लेकर कई तरह के चुटकुले और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। सफाई कर्मचारी ने बताया कि पूरे विवाद के दौरान अब मेरे पास सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संचालकों के फोन भी आ रहे हैं, जो अपनी कोचिंग में निशुल्क पढ़ाने के लिए तैयार हैं। सफाई कर्मचारी प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर चुका है। पत्नी का रुझान अधिक देख पत्नी को कोचिंग और तैयारी कराने में जुट गया। इस दौरान वह प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात हो गया।


सफाईकर्मी ने बताया कि सिविल की तैयारी के दौरान कई बार उसने वन डे एग्जाम के साक्षात्कार दिए हैं। सफाईकर्मी के मुताबिक 2008-2009 में सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान तीन बार ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी का साक्षात्कार दे चुका है। लेकिन किन्ही कारणों के वजह से उसका चयन नहीं हो पाया है।

Thursday, 6 July 2023

आजमगढ़ देवगांव दरोगा की शह पर निर्माण कार्य कराने का लगाया आरोप मामला न्यायालय में विचाराधीन, पीड़िता पहुंची डीएम के पास


 आजमगढ़ देवगांव दरोगा की शह पर निर्माण कार्य कराने का लगाया आरोप


मामला न्यायालय में विचाराधीन, पीड़िता पहुंची डीएम के पास


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी एक महिला ने विवादित भूमि पर दरोगा की शह पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। मितला देवी पत्नी हरिलाल के मुताबिक, गांव के जियालाल सहित कुछ लोगों से उसका आबादी में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 


मामला न्यायालय में विचाराधीन है। तीन दिन पूर्व दूसरे पक्ष के लोग बाहरी लोगों को बुलाकर निर्माण कराने लगे। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दरोगा ने पीड़िता को ही प्रताड़ित किया। विपक्षी निर्माण कर रहा है। पीड़िता ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले


 अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले


उत्तर प्रदेश लखनऊ रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आधुनिक तकनीक से लैस होगी। सुरक्षा का ऐसा खाका खींचा जा रहा है जिससे रामलला के भक्तों को असुविधा न हो। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी शासन की ओर से सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक बल) को सौंपी गई थी।


सीआईएसएफ ने नए सिरे से तैयार सुरक्षा प्लान को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे मंजूरी मिल गयी है। जिसके बाद बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।


सीआईएसएफ के डीजी शीलवर्धन व डीआईजी सुमंत सिंह ने आईजीजोन पीयूष मोर्डिया के साथ निर्माणाधीन रामजन्मभूमि पथ व रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ परिसर में ही बैठक की गई। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ के सुरक्षा प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है।


अब इस प्लान के क्रियान्यवन को लेकर बुधवार को निरीक्षण किया गया है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा में आधुनिक उपकरणों का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों का सामान रखने व पार्किंग की सुविधा रामजन्मभूमि परिसर से कुछ दूरी पर हो, ऐसी चर्चा हुई है।


रामलला के दर्शनार्थी अपने साथ मंदिर में प्रसाद के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। बैठक में सीसीटीवी कैमरे, मार्डन कंट्रोल रूम को लेकर विचार विमर्श हुआ। लगेज स्कैनर रामजन्मभूमि पथ पर किस स्थान पर लगाया जाए, इसको लेकर विचार विमर्श हुआ है।


इसके अलावा सावन व कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अयोध्या पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरन नैयर सहित सीआरपीएफ, पीएसी व खुफिया विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली महिला सिपाही के साथ प्यार में फंसा दरोगा पत्नी बोली- 15 साल से प्रेम पाश में फंसा रखा है


 चंदौली महिला सिपाही के साथ प्यार में फंसा दरोगा


पत्नी बोली- 15 साल से प्रेम पाश में फंसा रखा है


उत्तर प्रदेश लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात दरोगा चंदौली जिले के एक थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर फिदा हो गया है। दरोगा की पत्नी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाई। कहा कि कांस्टेबल उनके पति का आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रही है। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया।


मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने एसपी को बताया कि थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने 15 साल से उनके पति को अपने प्रेम पाश में फंसा रखा है। इससे उनके परिवार में कलह का माहौल है। बच्चे और वह मानसिक तनाव में हैं। एसआई की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कई साल से वाराणसी में बच्चों के साथ रह रही है।


 पुलिस विभाग में तैनात तलाकशुदा महिला कांस्टेबल ने उनके पति से नजदिकियां बढ़ा लीं। बाद में आर्थिक और शारीरिक शोषण करने लगी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया पर दबंग प्रवृत्ति की कांस्टेबल ने उनके परिवार के सदस्यों को फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी। इससे परिवार के लोग काफी सदमे में है। एसपी ने जल्द मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Wednesday, 5 July 2023

आजमगढ़ अतरौलिया पति ने 2 बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम


 आजमगढ़ अतरौलिया पति ने 2 बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर



पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के खानपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह एक युवक ने अपने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।


अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सूरज (30) का ससुराल कप्तानगंज थाना के मुखलिसपुर गांव में है। बुधवार सुबह सूरज अपने बच्चों शिवाली (08) और सत्यम (05) को ससुराल से लेकर घर लौटा। ससुराल में पत्नी से उसका कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पति के साथ वापस नहीं आई थी।


बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सूरज ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और अपने दोनों बच्चों को भी जहर खिला दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आजमगढ़ 566 वाहनों का ई-चालान


 आजमगढ़ 566 वाहनों का ई-चालान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग के दौरान कुल 566 वाहनों का ई-चालान किया गया। एसपी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को जिले में कुल 97 जगहों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 


इस दौरान पुलिस द्वारा 2074 वाहनों को रोक कर उनके कागजात आदि चेक किए गए। पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 566 वाहनों का ई-चालान किया।

वाराणसी हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत 2 हिस्सों में बंटा शरीर, जा रहा था बीआईपी ड्यूटी में


 वाराणसी हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत


2 हिस्सों में बंटा शरीर, जा रहा था बीआईपी ड्यूटी में


उत्तर प्रदेश सोनभद्र से वाराणसी प्रधानमंत्री की ड्यूटी में जा रहे सिपाही की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही सोनभद्र पुलिस विभाग में गम का माहौल हो गया।मृतक सिपाही जिले के घोरावल कोतवाली में तैनात था। वो वाराणसी ड्यूटी में जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार आगामी 7 जुलाई को पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। इसको देखते हुए आसपास के जनपदों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी क्रम में जिले के घोरावल कोतवाली में तैनात सिपाही विवेक बरनवाल 38 वर्ष की वीआईपी ड्यूटी वाराणसी में लगी थी। जिसके लिए वह मोटरसाइकिल से पुलिस लाइन से वाराणसी जा रहा था।


सिपाही विवेक अपनी बाइक से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के चंडी तिराहा के पास क्रासिंग पर पंहुचा ही था कि बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक से टकराकर सिपाही विवेक बाइक से दूर जा गिरा। इस दौरान ट्रक ने उसको बुरी तरह कुचल दिया। जिससे सिपाही विवेक बरनवाल की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के कुचलने से पुलिस कर्मी का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिसकर्मी की मौत के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि एक दुखद घटना हुई है। 2020 बैच का सिपाही विवेक बरनवाल जो बनारस वीआईपी ड्यूटी में प्रधानमंत्री की ड्यूटी में जा रहा था। ट्रक से एक्सीडेंट हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विवेक बरनवाल देवरिया का रहने वाला था। वर्तमान में घोरावल कोतवाली में तैनात था।