जौनपुर थाना शाहगंज मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा 01 मनचला अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में दिनांक-30.07.2026 को थाना शाहगंज पर नियुक्त मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत उनकी सुरक्षा आदि के तहत चौकी इमरानगंज पर मामूर होकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था कि सूचना मिली कि मोलनापुर मोड़ पर 01 मनचला जो आने-जाने वाली लड़कियों पर टिप्पणी व फब्तियां कस रहा है ,की मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। फर्द गिरफ्तारी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-262/2026 धारा-296 भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम किसन राजभर पुत्र अच्छेलाल राजभर निवासी ग्राम रफीपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
(1) किसन राजभर पुत्र अच्छेलाल राजभर निवासी ग्राम रफीपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
(1) मु0अ0सं0-262/2026 धारा-296 बीएनएस, थाना शाहगंज, जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. व0उ0नि0 चंद्रभान यादव मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जौनपुर।

No comments:
Post a Comment