Tuesday, 7 April 2026

आजमगढ़ उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मान डीजीपी की स्वीकृति के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


 आजमगढ़ उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मान


डीजीपी की स्वीकृति के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं



उत्तर प्रदेश आजमगढ़, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के उपरांत जनपद आजमगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक (एसएसपी पीआरओ) विनय कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया।


 इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। समारोह में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment