जौनपुर अनोखा त्याग : पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी
प्यार के आगे हारा पति, मंदिर में कराया विवाह
शक से शुरू हुई कहानी, प्रेम ने बदली जिंदगी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के सुइथाकलां के जंगीपुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां अरविंद बिंद नामक युवक ने अपनी पत्नी रीता की जिद और प्रेम के आगे झुकते हुए उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। यह अनोखा विवाह सोमवार को सराय मोहिउद्दीनपुर के दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ। शादी के बाद अरविंद ने भीगी आंखों से दोनों को विदा किया, जिसे देखकर लोग उनके त्याग की प्रशंसा करने लगे।
अरविंद और रीता की शादी 2023 में खेतासराय की जमदहा निवासी रीता के साथ धूमधाम से हुई थी। कुछ समय बाद नोएडा में रहते हुए अरविंद को रीता के किसी युवक से फोन पर बात करने का शक हुआ। रीता ने इसे रिश्तेदार से बातचीत बताकर टाल दिया, लेकिन बाद में तबीयत खराब होने पर मायके चली गई। वहां से उसका फोन बंद होने पर अरविंद का शक गहरा गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद रीता नोएडा लौटी और उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। आखिरकार, अरविंद ने पत्नी की खुशी के लिए उसके प्रेमी से शादी कराने का फैसला किया।
दोनों पक्षों की सहमति से हुई इस शादी ने स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना दिया। जहां कुछ लोग अरविंद के प्यार और त्याग की सराहना कर रहे हैं, वहीं रीता के फैसले की आलोचना भी हो रही है।
No comments:
Post a Comment