Saturday, 20 January 2024

एटा फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव सरकारी आवास में मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी


 एटा फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव


सरकारी आवास में मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी



उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में तैनात सिपाही की मौत हो गई। सरकारी आवास में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


एटा के थाना जलेसर में तैनात सिपाही अंकित कुमार का शनिवार सुबह सरकारी आवास में शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथमा दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन सिपाही ने ये कदम क्यों उठाया इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया गया है कि आरक्षी अंकित कुमार 2020 में पुलिस में भर्ती हुए थे और वो मूल रूप से गांव भोराखुर्द थाना भोराखुर्द जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाले थे।

आजमगढ़ तरवां जनसेवा केन्द्र में भीषण चोरी 5 लैपटाप, 3 कम्प्यूटर, प्रिण्टर सहित 60 हजार नकद ले गए चोर


 आजमगढ़ तरवां जनसेवा केन्द्र में भीषण चोरी


5 लैपटाप, 3 कम्प्यूटर, प्रिण्टर सहित 60 हजार नकद ले गए चोर


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र में स्थित एक जनसेवा केन्द्र में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। 60 हजार नकदी सहित कम्प्यूटर, लैपटाप व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी कर लिए गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी।


तरवां थाना क्षेत्र के तरवां बाजार में बृजेश सिंह जनसेवा केन्द्र चलाते हैं। जनसेवा केन्द्र से लगभग 300 मीटर दूरी पर थाने के मोड़ पर उनका घर है। रोज की भांति बीती शाम करीब 6 बजे वह जनसेवा केन्द्र में काम खत्म कर घर चले गये। बीती रात चोर पीछे के रास्ते सीढ़ी से चढ़ गये और सीढ़ी के रास्ते दुकान में उतर कर जनसेवा केन्द्र में लगे 5 लैपटाप, तीन कम्प्यूटर, एक प्रिंटर मशीन, एक आधार कार्ड मशीन, एक पासबुक प्रिण्टर, लेमिनेशन मशीन, सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर सहित 60 हजार नकद चोरी कर ले गये। बृजेश सिंह जब शनिवार की सुबह जनसेवा केन्द्र खोलने के लिए गये तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। 


उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी। थाना प्रभारी तरवां रामप्रसाद बिंद सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामले की जांच कर शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।

आजमगढ़ अंशिका श्रीवास्तव को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मी का दर्जा नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान पर सीसीटीएनएस सेल तथा अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन मामले में गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत


 आजमगढ़ अंशिका श्रीवास्तव को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मी का दर्जा


नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान पर सीसीटीएनएस सेल तथा अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन मामले में गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा के किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। एसपी ने हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र तथा नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेल आजमगढ़ को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले 04 सदस्यों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


थाना कप्तानगंज में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजन सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी धन्धारी थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ को रोडवेज बस से अम्बेडकरनगर की तरफ जाते समय महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव द्वारा उसी बस में सफर करते समय सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई गयी। आज पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव को वर्ष 2023 के जनपद आजमगढ़ की सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा देकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 


इसी तरह नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेल के कार्मिक कम्प्यूटर आपरेटर आशीष पाण्डेय, (डी0सी0) प्रभारी सीसीटीएनएस सेल, कम्प्यूटर आपरेटर गौरव कुमार, सीसीटीएनएस सेल, कम्पयूटर आपरेटर आलोक कुमार, सीसीटीएनएस सेल को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


इसी क्रम में अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले 04 सदस्यों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 सुरेश सिंह, का0 सोनू यादव, का0 कलामुद्दीन थाना मुबारकपुर, उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, का0 अभय कुमार सिंह, का0 शैलेन्द्र प्रसाद थाना कोतवाली आजमगढ़, मु0आ0 अमित सिंह, मु0आ0 पवन यादव, मु0आ0 धर्मेन्द्र यादव, का0 अरूण पाण्डेय, का0 सुनील प्रजापति, का0 अवनीश सिंह, स्वाट टीम जनपद आजमगढ़ व मुख्य आ0 संजय सिंह, मु0आ0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल आजमगढ़ शामिल हैं।

Friday, 19 January 2024

आजमगढ़ एसपी ने 15 अपराधियों के विरुद्ध खोली हिस्ट्रीशीट गोवध, चोरी, नकबजनी व फिरौती हेतु अपहरण मामले में हैं संलिप्त


 आजमगढ़ एसपी ने 15 अपराधियों के विरुद्ध खोली हिस्ट्रीशीट


गोवध, चोरी, नकबजनी व फिरौती हेतु अपहरण मामले में हैं संलिप्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा गोवध, चोरी, नकबजनी व फिरौती हेतु अपहरण में संलिप्त रहें 15 अपराधियों के विरूद्ध क्रमशः थाना निजामाबाद से 05, थाना कोतवाली, बिलरियागंज व फूलपुर से 02-02 तथा थाना महराजगंज, सरायमीर, पवई व गम्भीरपुर से 01-01 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिनकी निगरानी की जा रही है।

हिस्ट्रीशीट खोले गये 15 अपराधियों के नाम निम्नवत है



( 1 )शादाब पुत्र लतीफ निवासी मईयामकदूमपुर, थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष (गोवध, HS NO. – 07बी) 

( 2 ) शमशाद पुत्र इस्माइल निवासी मईयामकदूमपुर, थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष (गोवध, HS NO. – 08बी)

( 3 ) जावेद पुत्र अबुशाद उर्फ गुलगुला निवासी कसाई मोहल्ला थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष (गोवध, HS NO. – 11 बी) 

( 4) मंजूर पुत्र स्व0 बिकानू सा0 मिश्रपुर, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष (गोवध, HS NO. – 09बी)

( 5 ) शाहिद उर्फ साजिद पुत्र स्व0 नवी सा0 कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर आजमगड़ उम्र 44 वर्ष (गोवध, HS NO. – 26बी) 

( 6 ) शमशा पुत्र जुल्फेकार निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 41 वर्ष (गोवध, HS NO. – 27बी)

( 7 ) फैजान पुत्र सुल्तान निवासी छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 31 वर्ष (गोवध, HS NO. – 29बी)

( 8 ) मो0 सीम पुत्र मो0 नसीम निवासी ग्राम सहदुल्लाहपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष (गोवध, HS NO. – 27बी)

( 9 ) विशाल सिंघानिया पुत्र हरिकेश राम ग्राम शाहपुर सरदरपुर थाना सरायमीर आजमगढ उम्र 32 वर्ष (चोरी, HS NO– 22बी) 

( 10 ) उधम चौहान पुत्र महेन्द्र सा0 भवानीपुर थाना निजामबाद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष (चोरी, HS NO. – 10बी)

( 11 ) मो0 फैसल पुत्र अबुल कैश उर्फ अबुल वैस सा0 कजराकोल थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र 33 वर्ष (फिरौती हेतु अपहरण, HS NO. – 28बी)

( 12 ) इशहाक पुत्र शब्बीर निवासी कुजियारी थाना निजामबाद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष (फिरौती हेतु अपहरण, HS NO. – 09बी) 

( 13 ) अख्तर सिद्दकी पुत्र स्व0 अली हसन सा0 वरना जगदीशपुर थाना बिलरियागंज उम्र 40 वर्ष (नकबजनी, HS NO. – 73ए)

( 14 ) विनोद ठठेरा पुत्र शिवमूरत ठठेरा सा0 एटलस पोखरा थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 38 वर्ष (नकबजनी, HS NO. – 73ए)

( 15 ) संजय ठठेरा पुत्र श्यामा प्रसाद ठठेरा सा0 हाफिजपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 38 वर्ष (नकबजनी HS NO. – 75ए)

आजमगढ़ डीएम ने 10 बिन्दुओं पर जारी की गाइड लाइन 22 जनवरी को पूरे जनपद में शराब एवं मांस-मीट की दुकान पूर्णतया बन्द रखने के निर्देश


 आजमगढ़ डीएम ने 10 बिन्दुओं पर जारी की गाइड लाइन


22 जनवरी को पूरे जनपद में शराब एवं मांस-मीट की दुकान पूर्णतया बन्द रखने के निर्देश



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-1 के आदेशानुसार जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सम्बन्धी आयोजन के दृष्टिगत 10 बिन्दुओं पर गाइड लाइन जारी की है। जिसके के क्रम में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था हेतु निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं


( 1 ) जनपद में धारा 144 द0प्र0सं0 पूर्व से ही प्रवृत्त है, जिसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो। 

( 2 ) नगर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत व पुलिस के माध्यम से सी0सी0टी0वी0/कन्ट्रोल रूम एवं पब्लिक सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से पूरे जनपद की निगरानी रखी जाय।

( 3 ) एन0डी0आर0एफ0/एस0डी0आर0एफ0 की टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाय तथा मॉक ड्रिल करायी जाय। एस0डी0आर0एफ0 टीम द्वारा नियमित रूप से नाव द्वारा पेट्रालिंग की जाए तथा नाविकों के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था करते हुए उन्हें पहचान पत्र निर्गत किया जाय। किसी स्थिति में मादक द्रव्यों का सेवन वर्जित किया जाय। 

( 4 ) रेलवे स्टेशन, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैण्ड एवं अन्य यातायात स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था/सतर्कता बरती जाय।

( 5 ) पुलिस बल द्वारा पूरे शहर में पेट्रोलिंग किया जाय। शहर/गावों की सुरक्षा हेतु आई0टी0एस0एस0 व्यवस्था को कियाशीत रखा जाय। बाहरी व्यक्तियों का पुलिस वेरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाय।

( 6 ) ड्रोन सिस्टम, एस0एम0एफ0 की तैनाती भी सुनिश्चित की जाय।

( 7 ) दिनाक 22.01.2024 को जनपद अयोध्या में श्रीराम रामजन्म भूमि पर नवीन विग्रह स्थापना के दिन जनपद के नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे व बडे मन्दिरों पर भजन/कीर्तन/पूजा-पाठ/हनुमान चालीसा/सुन्दर काण्ड/अखण्ड रामायण / यज्ञ/मय गाजे-बाजे डीजे के साथ शोभा यात्रा/आतिशबाजी आदि आयोजित कार्यकमों के दृष्टिगत हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले ग्रामों, कस्बों, नगरों, शहरों में विशेष सतर्कता के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों पर समुचित पुलिस/यातायात का प्रबन्ध सुनिश्चित हो। 

( 8)  22 जनवरी 2024 को पूरे जनपद में शराब एवं मांस-मीट की दुकान पूर्णतया बन्द/प्रतिबन्धित रहेगी। 

( 9 ) 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जिस देव मंदिर में राम संकीर्तन आदि का आयोजन किया जा रहा है, उन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल/सतर्कता बनायी रखी जाय। 

( 10 ) ड्रोन/यूएवी से सम्भावित खतरों दृष्टिगत नवीन ड्रोन नियम 2021-22 का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो।

आजमगढ़ मुबारकपुर 50 लाख रुपये के साथ 5 हवाला कारोबारी को पुलिस ने दबोचा कूट रचित आधार कार्ड, 4 पहिया वाहन कार बरामद आजमगढ़ सहित आधा दर्जन जिलों में खपाते थे हवाला की रकम


 

आजमगढ़ मुबारकपुर 50 लाख रुपये के साथ 5 हवाला कारोबारी को पुलिस ने दबोचा


कूट रचित आधार कार्ड, 4 पहिया वाहन कार बरामद


आजमगढ़ सहित आधा दर्जन जिलों में खपाते थे हवाला की रकम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की मुबारकपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बम्हौर अंडर पास के निकट शुक्रवार को पांच हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 50 लाख रुपए, कूट रचित आधार कार्ड, चार पहिया वाहन कार बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार हवाला कारोबारियों के पास से बरामद कूटरचित आधार कार्ड से ये लोग हवाला कारोबार करते हैं।

एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार व उपनिरीक्षक तुलसी प्रसाद अपने हमराहियों के साथ सठियांव अंडर पास के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुबारकपुर बाजार से बम्हौर की तरफ चार पहिया वाहन से हवाला का कारोबार करने वाले शाहगढ़ की तरफ जा रहे हैं। 


पुलिस टीम द्वारा बम्हौर अंडरपास के पास उक्त वाहन का इंतजार किया जाने लगा। इस दौरान चार पहिया वाहन कार से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर वे गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे थे कि पुलिस ने उनका पीछा कर के कुछ दूर पर पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में मुहम्मद अंजर पुत्र अफजाल अहमद निवासी ककरहटा थाना कोतवाली आज़मगढ़ व मुहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इरफ़ान पता उपरोक्त के पास से 50 लाख रूपया नकद बरामद किया गया।


 उक्त गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि बरामद रुपये अब्दुल मन्नान पुत्र एहरार पता उपरोक्त, नजीब अख्तर पुत्र नसीम अख्तर निवासी कटरा थाना मुबारकपुर व अफ्तू उर्फ आफताब पुत्र फजलू रहमान निवासी इसरौली, थाना सरायमीर को देने के लिए ले जाया जा रहा था। अंजर और आसिफ की निशानदेही पर उक्त अन्य तीनों लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से यह पता चला कि उक्त सभी लोग सामूहिक रूप से हवाला का काम करते हैं। हवाला के रुपये आज़मगढ़ सहित गोरखपुर, बहराइच, देवरिया, अयोध्या, मऊ, जौनपुर सहित विभिन्न जनपदों में खपाते हैं। आफताब की विदेश में जान पहचान है, आज़मगढ़ में मुख्य रूप से मुजीब, आफताब अहमद हवाला कारोबारियों के सरगना हैं। इनके पास से बरामद नगदी के अलावा फर्जी आधार कार्ड, चार पहिया वाहन के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया।

बलिया गोली मारकर युवती को उतारा मौत के घाट पड़ोसी के घर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका


 बलिया गोली मारकर युवती को उतारा मौत के घाट


पड़ोसी के घर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका



उत्तर प्रदेश बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में गुरुवार की रात गोली मारकर एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोस के ही एक घर में मिला। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला बताया जा रहा है। युवती की कॉपी से एक नोट और व्हाट्सएप चैट भी बरामद किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला में रहने वाली नेहा सिंह (20) पुत्री विनय सिंह का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन पटेल ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को जांच के दौरान युवती की कॉपी में एक नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने पड़ोस के ही लड़के पर हत्या की आशंका भी जताई है। युवती का शव भी उसी के घर से ही बरामद हुआ है। 


नोट में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही युवती के साथ आरोपी का व्हाट्सएप चौट भी पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की पुष्टि हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार रात में ही युवती को घर बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई है। अभी प्रकरण में पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।